Responsive Scrollable Menu

कोटा में 3-मंजिला बिल्डिंग गिरी, स्टूडेंट समेत 2 की मौत:13 घायल, मलबे में दबे दिखे हाथ-पैर; घायल बोले- खाना खाते समय इमारत ढही

राजस्थान के कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक कोचिंग स्टूडेंट समेत 2 लोगों की की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हॉस्पिटल में भर्ती है। 5 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इमारत गिरने की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालात यह थे कि मलबे में दबे लोग चीख रहे थे, हमें बचा लो। किसी का हाथ बाहर दिख रहा था तो किसी का पैर। SDRF की टीम देर रात तक मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी रही। रेस्क्यू के दौरान बचाव दल का एक कर्मचारी भी घायल हो गया। मृतक कोचिंग स्टूडेंट की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी आर्यन (20) के रूप में हुई है। रेस्टोरेंट के मालिक समेत 13 घायल सीएमएचओ नरेंद्र नागर के अनुसार- घायलों की पहचान सुदीता (30) निवासी कोटा, जबकि शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड के रूप में हुई। हादसे में रेस्क्यू टीम कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गए। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया के अनुसार- तलवंडी इलाके में इस बिल्डिंग के अंदर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। घटना के समय कुछ ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- हमें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। रात करीब 9 बजे के ब्लास्ट की आवाज आई और बिल्डिंग नीचे गिर गई। अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी। इस बिल्डिंग के पीछे की बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा है। डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था। देखिए- घटनास्थल की तस्वीरें... कोटा में 3 मंजिला इमारत ढही, देखिए 10 PHOTOS:मलबे में दबे लोग चीख रहे थे- हमें बचा लो; युवक के दोनों पैर कटे खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए

Continue reading on the app

कोटा में 3 मंजिला इमारत ढही, देखिए 10 PHOTOS:मलबे में दबे लोग चीख रहे थे- हमें बचा लो; युवक के दोनों पैर कटे

कोटा के तलवंडी में शनिवार रात 9 बजे तीन मंजिला इमारत ढहने के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई। मलबे में दबे एक युवक ने जिंदगी की आस में अपनों को फोन किया और बचाने की गुहार लगाई। खाना खा रहे कोचिंग स्टूडेंट समेत कई लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में 20 साल के कोचिंग स्टूडेंट और 14 साल के बच्चे ने अपनी जान गंवा दी, जबकि 13 घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इमारत गिरने की खबर मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। हालात इतने दर्दनाक थे कि मलबे में दबे लोग चीख रहे थे, हमें बचा लो। मलबे में दबे लोगों का कहीं हाथ दिख रहा था तो कहीं पैर। एक शख्स के तो दोनों पैर कटकर अलग हो गए थे। 3 मंजिला बिल्डिंग में नॉनवेज रेस्टोरेंट चलता था। सबसे नीचे वाले हिस्से में खाना बनता था और ऊपर के फ्लोर खाली थे। अब देखिए हादसे से जुड़ी 10 PHOTOS... ------------------------------------ कोटा हादसे की यह खबर भी पढ़िए.... कोटा में 3-मंजिला बिल्डिंग गिरी, स्टूडेंट समेत 2 की मौत:13 घायल, मलबे में दबे दिखे हाथ-पैर; घायल बोले- खाना खाते समय इमारत ढही राजस्थान के कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक कोचिंग स्टूडेंट समेत 2 लोगों की की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हॉस्पिटल में भर्ती है। पढ़ें पूरी खबर...

Continue reading on the app

  Sports

यूथ वॉक 2026 के कारण आज इंदौर में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मुख्य रास्ते बंद, बस रूट भी बदले

रविवार की सुबह आमतौर पर इंदौर में लोग सैर, पूजा या परिवार के साथ समय बिताने निकलते हैं। लेकिन आज शहर की सुबह कुछ अलग रहने वाली है। सड़कों पर गाड़ियों से ज्यादा युवाओं के कदमों की गूंज सुनाई देगी, क्योंकि शहर में नशा मुक्ति के संदेश के साथ यूथ वॉक 2026 आयोजित की जा … Sun, 08 Feb 2026 09:50:17 GMT

  Videos
See all

इस वजह से हुआ Surajkund मेले में हादसा | News18 का रियलिटी चेक, दिखी हैरान कर देने वाली तस्वीरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T05:10:06+00:00

PM Modi और मलेशिया के PM इब्राहिम के बीच द्विपक्षीय वार्ता | #pmmodi #pmmodivisit #malaysia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T05:08:25+00:00

UP News | Ram Mandir | Ayodhya | Maulana Controversial Statement | Top News | Hindi News | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T05:12:27+00:00

लेडीज डिब्बे में बुर्का पहनकर एंट्री, जांच शुरू | #burqa #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T05:09:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers