श्रीलंका का पहला मैच आज आयरलैंड से:चोटिल ईशान मलिंगा टूर्नामेंट से बाहर; आयरलैंड होम टीम को अब तक नहीं हरा सकी
टी-20 वर्ल्ड कप का छठा मैच आज श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6.30 बजे होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा कंधे में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह प्रमोद मदुषन को स्क्वॉड में जगह मिली। टीमों की फॉर्म श्रीलंका को वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज गंवानी पड़ी। टीम होम ग्राउंड पर 0-3 से हार गई। पिछले साल टीम एशिया कप में भी फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी। दूसरी ओर आयरलैंड ने जनवरी में इटली को 2-1 से टी-20 सीरीज हराई। श्रीलंका को अब तक नहीं हरा सका आयरलैंड श्रीलंका और आयरलैंड के बीच टी-20 में अब तक 3 मैच खेले गए। सभी में श्रीलंका को ही जीत मिली। तीनों मुकाबले वर्ल्ड कप में खेले गए। दोनों टीमें 2022 में आखिरी बार भिड़ी थीं, तब होबार्ट में श्रीलंका को 9 विकेट से जीत मिली थी। निसांका श्रीलंका के टॉप रन स्कोरर 2024 के बाद से पथुम निसांका श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 42 मैचों में 143.05 के स्ट्राइक रेट से 1339 रन बनाए हैं। वहीं, वानिंदू हसरंगा 36 मैचों में 60 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। अडायर आयरलैंड के टॉप विकेट टेकर आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर 2024 के बाद से 620 रन बनाकर टॉप स्कोरर हैं। उनका बेस्ट स्कोर 96 रन है। गेंदबाजी में मार्क अडायर ने 23 मैचों में 37 विकेट लिए हैं और वे टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। पिच और मौसम कोलंबो में दिनभर बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना कम है। टेम्परेचर 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पिच रिपोर्ट आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रेंडली है, यहां लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। टॉस जीतकर टीमें पहले बैटिंग करना चुन सकती है। कोलंबो में ओस का असर नहीं रहेगा, ऐसे में टीमें टारगेट डिफेंड करने का फैसला कर सकती हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11 श्रीलंका: पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदू हसरंगा, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना, और दुष्मंथा चमीरा। आयरलैंड : पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, गारेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी और जोशुआ लिटिल। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
इंग्लैंड-नेपाल के बीच पहला इंटरनेशनल मुकाबला आज:हैरी ब्रूक की कप्तानी में उतरेगी इंग्लिश टीम; अफगानिस्तान को वर्ल्डकप में हरा चुका है नेपाल
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शनिवार को क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। 2022 की चैंपियन इंग्लैंड अपने अभियान की शुरुआत नेपाल के खिलाफ करेगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट का पांचवां मैच होगा। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब इंग्लैंड और नेपाल की टीमें टी-20 इंटरनेशनल में आमने-सामने होंगी। 2024 के बाद इंग्लैंड के टॉप टी-20 प्लेयर्स जोस बटलर: इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक। बटलर ने 147 मैचों में 3950 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 148.66 का है, जिनमें 1 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। आदिल रशीद: गेंदबाजी आक्रमण की जान। रशीद ने 137 मैचों में 150 विकेट झटके हैं। 7.44 की इकोनॉमी उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है। जोफ्रा आर्चर: चोट के बाद वापसी कर रहे आर्चर की रफ्तार नेपाल के लिए बड़ी चुनौती होगी। श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। मौजूदा फॉर्म इंग्लैंड: पूर्व चैंपियन इंग्लैंड ICC रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम ने न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इस बार टीम नए कप्तान हैरी ब्रूक के नेतृत्व में मैदान पर है। नेपाल: नेपाल की टीम एशिया और ईस्ट-एशिया पैसिफिक क्वालिफायर में अजेय रहकर यहां तक पहुंची। टीम ने ग्रुप स्टेज और सुपर सिक्स के सभी मैच जीतकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया। नेपाल की टीम 2014 में अफगानिस्तान को वर्ल्ड कप में हरा चुकी है। टीम ने टूर्नामेंट में 2 ही मैच जीते हैं। 2024 के बाद नेपाल के टॉप टी-20 प्लेयर्स दीपेंद्र सिंह ऐरी: नेपाल की सबसे बड़ी उम्मीद। उनके नाम 9 गेंद पर सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल फिफ्टी का रिकॉर्ड है। उन्होंने 90 मैचों में 139.11 की स्ट्राइक रेट से 1956 रन बनाए हैं। संदीप लामिछाने: टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज। संदीप ने 67 मैचों में 129 विकेट लिए हैं, जिसमें 9 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पिच रिपोर्ट वानखेड़े की पिच हमेशा से रनों के लिए जानी जाती है। छोटी बाउंड्री के कारण यहाँ फिल सॉल्ट और बटलर जैसे पावर हिटर्स को बड़े शॉट्स खेलने में आसानी होगी। हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन स्पिनर्स के लिए यहाँ मदद कम है। यहाँ औसत स्कोर 180+ रहता है, जो 220 तक भी जा सकता है। वेदर रिपोर्ट मुंबई में शनिवार को तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उमस (Humidity) ज्यादा होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है। मैच शाम को है, इसलिए दूसरी पारी में ओस (Dew) एक बड़ा फैक्टर साबित होगी। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम करन, जैमी ओवरटन, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद। नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप जोरा, आरिफ शेख, गुलशन झा, लोकेश बम, सोमपाल कामी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने। मैच कहां देखें? इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और ओटीटी यूजर्स जियोहॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। मैच के हर पल के अपडेट्स के लिए आप दैनिक भास्कर ऐप से भी जुड़े रह सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




