साइबर लिटरेसी- ‘मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो स्कैम’ से सावधान:अश्लील फोटो वायरल की धमकी मिले तो क्या करें, फोटो कैसे हटवाएं?
सोचिए, एक दिन आपके फोन पर आपकी ही अश्लील तस्वीर या वीडियो आ जाए, जिसे आपने कभी बनाया ही नहीं। AI के यूज से ऐसा संभव है। साइबर ठग लोगों की तस्वीरें उठाकर फर्जी अश्लील कंटेंट तैयार कर रहे हैं और फिर बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों कर्नाटक के मंगलुरु से ऐसा ही एक मामला सामने आया। यहां स्कैमर्स ने AI की मदद से 19 साल के एक युवक की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसकी अश्लील फोटो बनाई। फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 5.24 लाख रुपए ठग लिए। ऐसी तस्वीरों को मॉर्फ्ड फोटो कहते हैं। इसलिए आज ‘साइबर लिटरेसी’ में ‘मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो स्कैम’ के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट– राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो का क्या मतलब है? जवाब- मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो वह फर्जी तस्वीर या वीडियो होता है, जिसे किसी व्यक्ति की असली फोटो या वीडियो में छेड़छाड़ करके बनाया जाता है। यह देखने में असली लगता है, लेकिन सच नहीं होता। इसमें- सवाल- मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो कैसे बनाए जाते हैं? जवाब- मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो बनाने के लिए कई तरह की एडिटिंग और AI टेक्नीक का यूज किया जाता है। इनमें ये प्रमुख तरीके हैं- फोटो एडिटिंग: किसी फोटो में चेहरा, शरीर, बैकग्राउंड या अन्य हिस्सों को बदल दिया जाता है। फेस स्वैप: एक व्यक्ति का चेहरा दूसरे व्यक्ति की फोटो या वीडियो पर लगा दिया जाता है। डीपफेक AI: AI की मदद से चेहरे के हाव-भाव, होंठों की गतिविधि और आवाज तक बदली जा सकती है। AI इमेज/वीडियो जनरेशन: किसी फोटो या टेक्स्ट के आधार पर पूरी तरह नई फर्जी तस्वीर या वीडियो बनाई जा सकती है। वीडियो मैनिपुलेशन: असली वीडियो में बदलाव करके ऐसा दिखाया जा सकता है, जो वास्तव में हुआ ही नहीं हो। सवाल- ठग मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो के सहारे किस तरह के फ्रॉड कर सकते हैं? जवाब- ठग मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो से कई तरह की ठगी को अंजाम दे सकते हैं। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या लोगों की अपनी गलतियों की वजह से भी उनके मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो बनने की संभावना होती है? जवाब- हां, कई बार जाने-अनजाने में की गई कुछ ऑनलाइन एक्टिविटीज जोखिम बढ़ा सकती हैं, जैसेकि- सवाल- अगर कोई मॉर्फ्ड फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी दे तो क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में धैर्य से काम लें। ब्लैकमेलर के दबाव में आकर पैसे न दें। तत्काल कुछ कदम उठाएं- सवाल- अश्लील मॉर्फ्ड फोटो/वीडियो की शिकायत कहां और कैसे करें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- शिकायत करने के लिए आपके पास कौन-से सबूत होने चाहिए? जवाब- अश्लील मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो की शिकायत करते समय ये डिजिटल सबूत साथ रखें- सवाल- मॉर्फ्ड फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले या उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति पर क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है? जवाब- मामले के आधार पर ‘IT Act’ की अलग-अलग धाराओं और अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई हो सकती है। उदाहरण के लिए- सवाल- अगर कोई आपकी अश्लील मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दे तो उसे हटवाने के लिए क्या करें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- इसका सही तरीका ग्राफिक में देखिए- सवाल- सोशल मीडिया पर रिपोर्ट करते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- अगर कंटेंट हटाने के बाद ठग फिर से नई ID बनाकर फोटो/वीडियो पोस्ट करे तो क्या करें? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- अश्लील मॉर्फ्ड फोटो/वीडियो के खतरे से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- अपनी फोटो-वीडियो के गलत इस्तेमाल का रिस्क कम करने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ सावधानियां बरतें। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- फोन और इंटरनेट का जिम्मेदारी से इस्तेमाल कैसे करें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- **************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा ………………… ये खबर भी पढ़ें साइबर लिटरेसी- गूगल रिव्यू के नाम पर स्कैम: युवक के 7 लाख ठगे, घर बैठे कमाई के झांसे में न आएं, जानें स्कैम से कैसे बचें? पिछले दिनों भोपाल के एक 29 साल के युवक के साथ ठगी की वारदात हुई। स्कैमर्स ने ‘गूगल रिव्यू’ से कमाई के नाम पर उससे कई लाख ठग लिए। ठगों ने पहले टेलीग्राम पर संपर्क किया और गूगल रिव्यू देने के बदले पैसे कमाने का ऑफर दिया। ये खबर भी पढ़ें…
इन 5 कारणों की वजह से फ्लॉप हुई थी आमिर खान-सलमान खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना'
1994 में रिलीज हुई सलमान खान और आमिर खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ बॉक्स ऑफिस पर इन 5 वजहों के चलते हुई थी फ्लॉप। जानिए इस कल्ट क्लासिक फिल्म के फ्लॉप होने के पीछे के कारण।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan









