Responsive Scrollable Menu

Russia: रूस के मेडिकल कॉलेज में 4 भारतीय छात्रों समेत 6 लोगों पर हमला, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Russia: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी उफा से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है. यहां उफा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में एक 15 वर्षीय युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे परिसर में दहशत का माहौल है.

घटना की जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर चाकू लेकर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुसा और स्पोर्ट्स हॉल में मौजूद छात्रों पर अचानक हमला कर दिया. वहां अफरातफरी मच गई और छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हमले में कई छात्रों को चोटें आईं.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया. उसने पुलिसकर्मियों पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए. गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बच्चों के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

4 भारतीय छात्र घायल, भारतीय दूतावास ने जताई चिंता

घायलों में चार भारतीय छात्र भी शामिल हैं. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. भारतीय दूतावास ने घटना पर चिंता जताई है और पुष्टि की है कि वह स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है. कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी उफा रवाना हो चुके हैं ताकि भारतीय छात्रों को हर संभव मदद दी जा सके.

रूसी जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले के पीछे की वजह क्या थी. फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें- US Vs Russia: America-रूस एटमी जंग से सिर्फ 30 मिनट दूर?

 

Continue reading on the app

Jaideep Ahlawat Wife: कौन हैं जयदीप अहलावत की पत्नी? इस टीवी शो में आ चुकी हैं नजर

Jyoti Hooda: बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर्स में से एक जयदीप अहलावत के बारे में कौन नहीं जानता. लेकिन आज हम आपको उनकी पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं कि वो कौन हैं और क्या करती हैं. साथ ही, जानेंगे जयदीप अहलावत और उनकी पत्नी से जुड़ी कुछ अहम बातें.

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौटे, एक के बाद एक तोड़ते जा रहे रिकॉर्ड, अब विराट कोहली को छोड़ा पीछे

Suryakumar Yadav breaks Virat Kohli T20I record: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ नाबाद 84 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला. इस शानदार पारी के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. टी20 इंटरनेशनल में 17वां PoTM अवॉर्ड जीतकर उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा. Sun, 8 Feb 2026 07:18:46 +0530

  Videos
See all

Pakistan Protest: पाकिस्तान में होगा तख्तापलट ? | Imran Khan | BREAKING | Shahbaz Sharif | Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T02:10:00+00:00

Madhya Pradesh के 1 लाख बुजुर्गों को सबसे बड़ा तोहफा | MP News | Bhopal News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T02:12:06+00:00

8th Pay Commission Update: सुबह-सुबह केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी डबल! | DA News Today | salary #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T02:15:01+00:00

सूरजकुंड मेले में दर्दनाक हादसा, झूला टूटने से अफरा-तफरी | कई लोग घायल | Faridabad | Surajkund Mela #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T02:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers