ब्रिटेन हो या ओमान, EU हो या अमेरिका... भरोसा भारत की सबसे मजबूत करेंसी बन गया है: मलेशिया में बोल पीएम मोदी
PM Modi Malaysia News: पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया प्रगति और समृद्धि के साझेदार के रूप में कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं और एक-दूसरे की सफलताओं का जश्न अपनी सफलता मानते हुए मनाते हैं. उन्होंने कहा कि मलेशिया में भारतीय मूल के लगभग 30 लाख लोग रहते हैं, जो विश्व में भारतीय मूल के लोगों का दूसरा सबसे बड़ा समुदाय है, जिनमें से ज्यादातर लोग तमिल मूल के हैं.
गुजरात में स्टूडेंट ने महिला टीचर को थप्पड़ मारा:देर से आने पर टोका था; बोला- मुझसे सवाल करने वाली तुम होती कौन हो
गुजरात के पंचमहल जिले में 12वीं के एक छात्र ने परीक्षा में देर से पहुंचने पर टोके जाने से नाराज होकर महिला टीचर को थप्पड़ मार दिया। घटना 24 जनवरी को शेरा कस्बे के एस.जे. डेव हाई स्कूल में हुई। मामले का CCTV फुटेज सामने आने के बाद विवाद बढ़ा और 3 फरवरी को FIR दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक, छात्र दूसरी प्रीलिम परीक्षा के लिए देर से पहुंचा था। महिला इन्विजिलेटर ने जब उससे देरी की वजह पूछी, तो छात्र भड़क गया। उसने कहा, “घर में मुझसे कोई कुछ नहीं पूछता, आप कौन होती हैं सवाल करने वाली।” इसके बाद उसने टीचर के गाल पर थप्पड़ मारा, धक्का दिया और क्लासरूम से भाग गया। यह पूरी घटना स्कूल में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली। पुलिस ने बताया कि उसी दिन आरोपी छात्र के पिता ने टीचर और स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल से माफी मांगी थी। हालांकि, 27 जनवरी को छात्र अपने पिता और 15–20 अन्य लोगों के साथ दोबारा स्कूल पहुंचा। आरोप है कि उसने टीचर को धमकाया और कहा कि वह कस्बे में अकेली रहती है, जिससे उसे नुकसान पहुंचाया जा सकता है। पुलिस के अनुसार, छात्र का दावा है कि वह अपने साथियों के साथ टीचर और स्कूल स्टाफ से माफी मांगने गया था। पुलिस इंस्पेक्टर अंकुर चौधरी ने बताया कि घटना की कड़ी समझने के लिए पुलिस ने पूरे मामले का रिकंस्ट्रक्शन किया। आरोपी 18 वर्षीय छात्र मोहम्मद खान अंसारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां शुक्रवार को उसे जमानत मिल गई। मामले की आगे की जांच जारी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















