जरूरत की खबर- सेहत का खजाना कुलथी दाल:प्रोटीन का बेस्ट सोर्स, कब्ज में फायदेमंद, जानें इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू, हेल्थ बेनिफिट्स
आजकल हर दिन कोई नई डाइट या नया ‘सुपरफूड’ ट्रेंड में रहता है। सोशल मीडिया पर भी यही चीजें ज्यादा दिखती हैं। इसलिए हमारी रसोई की कई पुरानी और सेहतमंद चीजें धीरे-धीरे पीछे छूट गई हैं। ऐसी ही एक ताकतवर, लेकिन कम चर्चित दाल ‘कुलथी की दाल’ है। अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इसे भविष्य के लिए एक बेहतर और पोटेंशियल फूड माना है। यह कोई नई चीज नहीं, बल्कि हजारों साल पुरानी दाल है। कुलथी दाल उतनी मशहूर नहीं है, जितनी उड़द, अरहर या मूंग। लेकिन पोषण के मामले में यह उनसे कम नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे कुलथी, हुराली या ‘मद्रास ग्राम’ कहा जाता है। ये दाल प्रोटीन और एनर्जी का बेहतरीन सोर्स है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहले इसे रेस में दौड़ने वाले घोड़ों को खिलाया जाता था। जिससे वे मजबूत और फुर्तीले रहें। इसलिए इसे ‘हॉर्स ग्राम’ यानी घोड़ों का चना भी कहते हैं। इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अमृता मिश्रा, सीनियर डाइटीशियन, दिल्ली सवाल- कुलथी दाल क्या है? जवाब- कुलथी दाल को हॉर्स ग्राम के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार की दाल है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में पाई जाती है यानी यहां की जलवायु इसे उगाने के लिए अनुकूल है। इसकी सूखी और सख्त बनावट के साथ स्वाद और खुशबू इसे खास बनाते हैं। इसलिए कई पारंपरिक व्यंजनों का यह एक अहम हिस्सा होती है। कुलथी दाल को दुनिया की सबसे अधिक प्रोटीन-रिच दालों में गिना जाता है। सवाल- कुलथी दाल कहां होती है? जवाब- कुलथी दाल भारत के कई हिस्सों में होती है, खासतौर पर पहाड़ी और सूखे इलाकों में होती है। यह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बहुत कॉमन है, जहां इसे पारंपरिक तौर पर खाया जाता है। इसके अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी कुलथी की खेती होती है। दक्षिण भारत में इसे ‘हॉर्स ग्राम’ कहा जाता है। इसे उगाने के लिए बहुत खाद-पानी की जरूरत नहीं होती है, इसलिए यह दाल ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में लंबे समय से फूड का हिस्सा रही है। सवाल– कुलथी दाल की न्यूट्रिशनल वैल्यू कितनी होती है? जवाब- कुलथी दाल पोषण से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर के साथ कई जरूरी मिनरल्स भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। 100 ग्राम कुलथी दाल की न्यूट्रिशनल वैल्यू ग्राफिक में देखिए- सवाल- कुलथी दाल में कौन-कौन से विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं? जवाब- कुलथी दाल मिनरल-रिच दाल होती है। इसमें खासतौर पर आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें B-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स भी पाए जाते हैं, जो एनर्जी मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी हैं। ग्राफिक देखिए- अगर हम 100 ग्राम कच्ची कुलथी दाल लेते हैं, तो रोजाना की मिनरल जरूरत का कितना हिस्सा पूरा होता है, ग्राफिक में देखिए। सवाल- कुलथी दाल के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं? जवाब- कुलथी दाल एक पोषक से भरपूर दाल है, जिसे सेहत के लिहाज से खास माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स शरीर को ताकत देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। नियमित रूप से कुलथी दाल का सेवन मसल्स की मजबूती, बेहतर पाचन और एनर्जी लेवल बनाए रखने में सहायक होता है। यही वजह है कि इसे बैलेंस्ड डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। सवाल- रोज कितनी मात्रा में कुलथी दाल खानी चाहिए? जवाब- सामान्य तौर पर एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति के लिए रोज 25–30 ग्राम कुलथी दाल पर्याप्त मानी जाती है, जो पकने के बाद लगभग एक छोटी कटोरी के बराबर होती है। जिन लोगों को किडनी स्टोन, एसिडिटी की समस्या है, उन्हें मात्रा और फ्रीक्वेंसी डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से पूछकर तय करनी चाहिए। सवाल- किन बीमारियों में कुलथी दाल फायदेमंद हो सकती है? जवाब- कुलथी दाल को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो कई गंभीर बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। ग्राफिक से समझते हैं किन बीमारियों में कुलथी दाल फायदेमंद होती है- सवाल- कुलथी दाल किन्हें नहीं खाना चाहिए? जवाब- कुलथी दाल की तासीर गर्म होती है। इसलिए कुछ मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। ग्राफिक से समझते हैं किन्हें ये दाल नहीं खाना चाहिए- सवाल- कुलथी दाल को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें? जवाब- कुलथी दाल को अपनी डाइट में कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे धोकर रातभर भिगो दें और फिर प्रेशर कुकर में पकाकर सादा दाल, सूप या रसम की तरह खाएं। इस तरह खाने से यह दाल आसानी से पच जाती है। कुलथी दाल को अंकुरित करके सब्जी या सलाद में भी डाला जा सकता है, जबकि कुछ जगहों पर इसे काढ़ा बनाकर पीने की परंपरा है। इसका आटा बनाकर रोटी या चीला तैयार किया जा सकता है और चावल के साथ खिचड़ी के रूप में भी यह एक पौष्टिक विकल्प है। बेहतर स्वाद और पोषण के लिए इसमें जीरा, लहसुन, हींग और हल्के मसालों का तड़का लगाया जा सकता है। …………….. जरूरत की ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- हरी प्याज के 10 हेल्थ बेनिफिट्स:कैल्शियम से भरपूर, पाचन सुधारे, इम्यूनिटी बढ़ाए, जानें किन्हें नहीं खानी चाहिए बाजार में बहुत आसानी से मिलने वाली हरी प्याज (स्प्रिंग ओनियन) खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ‘जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, हरी प्याज में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और सल्फर बेस्ड कंपाउंड शरीर में इंफ्लेमेशन कम करते हैं। साथ ही कैंसर सेल्स की ग्रोथ रोकते हैं और डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करते हैं।पूरी खबर पढ़ें…
साइबर लिटरेसी- क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर फ्रॉड:ठगी के तरीके पहचानें, सही तरीका और प्रोसेस जानें, ये 6 गलतियां न करें
हाल ही में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक शख्स के साथ 2.35 लाख रुपए की ठगी हुई। शख्स को अनजान नंबर से कॉल आया था, जिसमें स्कैमर्स ने उसकी क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का लालच दिया था। इस प्रोसेस में लिंक के जरिए एप इंस्टॉल करने को कहा गया। इसके तुरंत बाद मोबाइल हैक हो गया और उसका बैंक अकाउंट खाली हो गया। बीते कुछ दिनों में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर फोन करते हैं, भरोसा जीतते हैं और फिर लिंक, ओटीपी या कार्ड डिटेल लेकर आपका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। बीते महीने मुंबई में भी एक ऐसा केस सामने आया। जहां एक शख्स से 2.45 रुपए ठग लिए गए। अच्छी बात यह रही कि समय पर शिकायत करने से रकम वापस मिल गई, लेकिन हर मामले में ऐसा हो, यह जरूरी नहीं। अक्सर लोग डर के कारण या जानकारी की कमी से शिकायत नहीं करते हैं। आज साइबर लिटरेसी कॉलम में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर हो रहे फ्रॉड की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- ‘क्रेडिट लिमिट फ्रॉड’ क्या है? जवाब- यह एक तरह का डिजिटल और फाइनेंशियल फ्रॉड है। स्कैमर को जैसे ही इन्फॉर्मेशन मिलती है, वे अकाउंट से पैसे उड़ा देते हैं। इस फ्रॉड का शिकार ज्यादातर वे लोग होते हैं, जो जल्दी क्रेडिट लिमिट बढ़ाना चाहते हैं। सवाल- ठग खुद को बैंक अधिकारी साबित करने के लिए किन-किन तरीकों का सहारा लेते हैं? जवाब- इसके लिए ठग ये तरीके अपनाते हैं- सवाल- फ्रॉड कॉल्स या मैसेज में कौन-से 'रेड फ्लैग' होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? जवाब- इस तरह के फ्रॉड में कई कॉमन रेड फ्लैग दिखते हैं। जैसे रिक्वेस्ट के बिना क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का ऑफर मिले। कॉल पर बार-बार जल्दी निर्णय लेने का दबाव बनाया जाए। OTP, CVV या क्रेडिट कार्ड नंबर मांगा जाए। फ्रॉड के सभी रेड फ्लैग ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठग कौन-कौन सी जानकारियां चुराते हैं? जवाब- आमतौर पर ठग इस तरह की जानकारियां मांगते हैं- इन जानकारियों के जरिए ठग कार्ड और अकाउंट पर पूरा कंट्रोल पा लेते हैं। सवाल- लोग अक्सर कौन-सी कॉमन गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से ऐसे फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं? जवाब- आमतौर पर लोग ये कॉमन गलतियां करते हैं- सवाल- किसी अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन की स्थिति में पैसा वापस पाने की क्या प्रक्रिया होती है और इसमें समय कितना लगता है? जवाब- इसमें लगभग 7 से 45 दिन लग सकते हैैं- सवाल- क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने का सही और सुरक्षित तरीका क्या है? जवाब- बैंक ऑफिशियल तरीके से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाते हैं। केवल बैंक के ऑफिशियल एप या वेबसाइट का इस्तेमाल करें। बैंक द्वारा भेजे गए ऑफिशियल SMS या ई-मेल ही मानें। ग्राफिक में सही तरीका देखिए- सवाल- क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति को कौन सी गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए? जवाब- अगर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो ये जानना भी बेहद जरूरी है कि क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए। ग्राफिक में देखिए- सवाल- बैंक किन शर्तों पर खुद लिमिट बढ़ाता है और यूजर को कहां से आधिकारिक ऑफर चेक करना चाहिए? जवाब- इन शर्तों पर बैंक क्रेडिट लिमिट बढ़ाते हैं- ……………… ये खबर भी पढ़िए साइबर लिटरेसी- इंटर्नशिप के नाम पर हो रहा स्कैम:कैसे पहचानें, जॉब ऑफर कहीं फर्जी तो नहीं, बचाव के लिए जरूरी 11 सावधानियां साइबर अपराधी हर रोज ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब वे कॉलेज के ऐसे स्टूडेंट्स को निशाना बना रहे हैं, जो इंटर्नशिप की तलाश में हैं। साइबर ठग इंटर्नशिप के नाम पर अच्छी सैलरी और गारंटीड प्लेसमेंट जैसे लुभावने ऑफर्स दिखाकर युवाओं को ठग रहे हैं। आगे पढ़िए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















