Responsive Scrollable Menu

साइबर लिटरेसी- क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर फ्रॉड:ठगी के तरीके पहचानें, सही तरीका और प्रोसेस जानें, ये 6 गलतियां न करें

हाल ही में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक शख्स के साथ 2.35 लाख रुपए की ठगी हुई। शख्स को अनजान नंबर से कॉल आया था, जिसमें स्कैमर्स ने उसकी क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का लालच दिया था। इस प्रोसेस में लिंक के जरिए एप इंस्टॉल करने को कहा गया। इसके तुरंत बाद मोबाइल हैक हो गया और उसका बैंक अकाउंट खाली हो गया। बीते कुछ दिनों में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर फोन करते हैं, भरोसा जीतते हैं और फिर लिंक, ओटीपी या कार्ड डिटेल लेकर आपका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। बीते महीने मुंबई में भी एक ऐसा केस सामने आया। जहां एक शख्स से 2.45 रुपए ठग लिए गए। अच्छी बात यह रही कि समय पर शिकायत करने से रकम वापस मिल गई, लेकिन हर मामले में ऐसा हो, यह जरूरी नहीं। अक्सर लोग डर के कारण या जानकारी की कमी से शिकायत नहीं करते हैं। आज साइबर लिटरेसी कॉलम में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर हो रहे फ्रॉड की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- ‘क्रेडिट लिमिट फ्रॉड’ क्या है? जवाब- यह एक तरह का डिजिटल और फाइनेंशियल फ्रॉड है। स्कैमर को जैसे ही इन्फॉर्मेशन मिलती है, वे अकाउंट से पैसे उड़ा देते हैं। इस फ्रॉड का शिकार ज्यादातर वे लोग होते हैं, जो जल्दी क्रेडिट लिमिट बढ़ाना चाहते हैं। सवाल- ठग खुद को बैंक अधिकारी साबित करने के लिए किन-किन तरीकों का सहारा लेते हैं? जवाब- इसके लिए ठग ये तरीके अपनाते हैं- सवाल- फ्रॉड कॉल्स या मैसेज में कौन-से 'रेड फ्लैग' होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? जवाब- इस तरह के फ्रॉड में कई कॉमन रेड फ्लैग दिखते हैं। जैसे रिक्वेस्ट के बिना क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का ऑफर मिले। कॉल पर बार-बार जल्दी निर्णय लेने का दबाव बनाया जाए। OTP, CVV या क्रेडिट कार्ड नंबर मांगा जाए। फ्रॉड के सभी रेड फ्लैग ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठग कौन-कौन सी जानकारियां चुराते हैं? जवाब- आमतौर पर ठग इस तरह की जानकारियां मांगते हैं- इन जानकारियों के जरिए ठग कार्ड और अकाउंट पर पूरा कंट्रोल पा लेते हैं। सवाल- लोग अक्सर कौन-सी कॉमन गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से ऐसे फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं? जवाब- आमतौर पर लोग ये कॉमन गलतियां करते हैं- सवाल- किसी अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन की स्थिति में पैसा वापस पाने की क्या प्रक्रिया होती है और इसमें समय कितना लगता है? जवाब- इसमें लगभग 7 से 45 दिन लग सकते हैैं- सवाल- क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने का सही और सुरक्षित तरीका क्या है? जवाब- बैंक ऑफिशियल तरीके से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाते हैं। केवल बैंक के ऑफिशियल एप या वेबसाइट का इस्तेमाल करें। बैंक द्वारा भेजे गए ऑफिशियल SMS या ई-मेल ही मानें। ग्राफिक में सही तरीका देखिए- सवाल- क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति को कौन सी गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए? जवाब- अगर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो ये जानना भी बेहद जरूरी है कि क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए। ग्राफिक में देखिए- सवाल- बैंक किन शर्तों पर खुद लिमिट बढ़ाता है और यूजर को कहां से आधिकारिक ऑफर चेक करना चाहिए? जवाब- इन शर्तों पर बैंक क्रेडिट लिमिट बढ़ाते हैं- ……………… ये खबर भी पढ़िए साइबर लिटरेसी- इंटर्नशिप के नाम पर हो रहा स्कैम:कैसे पहचानें, जॉब ऑफर कहीं फर्जी तो नहीं, बचाव के लिए जरूरी 11 सावधानियां साइबर अपराधी हर रोज ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब वे कॉलेज के ऐसे स्टूडेंट्स को निशाना बना रहे हैं, जो इंटर्नशिप की तलाश में हैं। साइबर ठग इंटर्नशिप के नाम पर अच्छी सैलरी और गारंटीड प्लेसमेंट जैसे लुभावने ऑफर्स दिखाकर युवाओं को ठग रहे हैं। आगे पढ़िए…

Continue reading on the app

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे रत्नों के साथ ये खिलवाड़? माणिक-हीरा और नीलम पहनने वाले आज ही नोट कर लें ये 5 कड़े नियम

Gemstone Wearing Rules: रत्न पहनना सिर्फ फैशन नहीं माना जाता, कई लोग इसे अपनी किस्मत, सेहत और करियर से जोड़कर देखते हैं. ज्योतिष मान्यता के हिसाब से हर रत्न किसी खास ग्रह से जुड़ा होता है और उसकी ऊर्जा को मजबूत करने में मदद करता है. माणिक को सूर्य से, नीलम को शनि से, पुखराज को गुरु से, हीरे को शुक्र से जोड़ा जाता है. सही रत्न सही तरीके से पहना जाए तो जीवन में स्थिरता, आत्मविश्वास, फोकस और आर्थिक सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन यहां एक बात लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं-रत्न पहनना जितना अहम है, उसे पहनने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना उससे भी ज्यादा जरूरी माना जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: नेपाल को हराने में फूल गई इंग्लैंड की सांसें, जैसे-तैसे अंग्रेजों ने बचाई इज्जत, 4 विकेट से जीता मैच

Nepal Beat Nepal in thrilling match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम बड़े उलटफेर से बच गई. मैच में इंग्लैंड ने टीम ने आखिरी गेंद पर 4 विकेट से जीत दर्ज की. मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 184 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन कड़ी टक्कर देने के बावजूद नेपाल की टीम 180 रन ही बना पाई. Sun, 8 Feb 2026 18:37:12 +0530

  Videos
See all

फ्रांस की शेरला की पीली साड़ी और हल्दी की रस्म ने जीता दिल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T13:44:11+00:00

विजयपुरा के बलेश्वर में गिरा ट्रेनिंग प्लेन, 2 घायल | #shorts #viralvideo #viralnews #plane #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T13:42:01+00:00

CM Himanta Biswa Sarma On Gaurav Gogoi : 'गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान कनेक्शन' | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T13:43:44+00:00

भालू तोड़फोड़ करता रहा और बगल में सोता रहा युवक | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T13:40:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers