Responsive Scrollable Menu

सोशल मीडिया स्टार, 16 की उम्र में शादी, फिर तलाक:रूढ़िवादी माहौल में मॉडलिंग से पहचान बनाई, छोटे कपड़े पहने तो गोली मारकर मार डाला

27 सितंबर 2018 की बात है… जब इराक की सोशल मीडिया स्टार और मॉडल तारा फारेस कार चला रही थीं, तभी अचानक एक शख्स उनकी कार के शीशे के सामने आ गया और दिनदहाड़े तीन गोलियां चला दीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तारा को जैसे-तैसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तारा का बचपन काफी रूढ़िवादी माहौल में बीता था। छोटी उम्र में उनकी शादी कर दी गई और बच्चे के जन्म के बाद भी पति का व्यवहार नहीं बदला और मार-पीट जारी रही। ऐसे में तारा ने तलाक ले लिया और अपनी नई दुनिया बनाने का फैसला किया। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और पहचान बनाई। अपने बेबाक अंदाज और खुले विचार रखने के कारण उन्हें लगातार धमकियां मिलने लगीं। अब सवाल यह था कि जब तारा पति से अलग हो गईं और परिवार के साथ नहीं रहती थीं, तो आखिर किसने दिनदहाड़े गोली मारकर उनकी हत्या कर दी? आज अनसुनी दास्तान के 3 चैप्टर में पढ़िए तारा फारेस की मौत की पूरी कहानी… तारा फारेस का जन्म इराक के बगदाद में हुआ था। उनके पिता इराकी ईसाई थे और मां लेबनानी शिया। तारा वहीं पली-बढ़ीं। उनका बचपन एक ऐसे माहौल में बीता जहां पारिवारिक दबाव और सामाजिक पाबंदियां बहुत सख्त थीं और कम उम्र में जबरन शादी कराई जाना आम बात थी। छोटी उम्र में ही तारा ने हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का सामना किया। उनकी शुरुआती पढ़ाई बगदाद में हुई। साल 2002 में जब तारा 16 साल की हुईं तो उनके माता-पिता ने इस्लाम धर्म अपना लिया। परिवार और समाज की सोच आजादी के खिलाफ थी और लड़कियों पर कई तरह की पाबंदियां थीं। ऐसे में तारा की शादी कर दी गई। इतनी छोटी उम्र में शादी के कारण उनकी पढ़ाई बीच में ही रुक गई। इस शादी से तारा को कोई खुशी नहीं मिली बल्कि उन्होंने खूब प्रताड़ना झेली। उनका पति उन्हें मारता-पीटता था। आए दिन जबरदस्ती भी करता था। 17 साल की उम्र में तारा प्रेग्नेंट हो गईं, लेकिन परिवार ने यह बात बाहर किसी को नहीं बताई। इसके बाद तारा ने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन फिर भी पति की हिंसा जारी रही। आए दिन परिवार में झगड़े और मारपीट हुआ करती थी। इस स्थिति से निकलना तारा के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। कम उम्र में शादी, घरेलू हिंसा और सामाजिक दबाव ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया था। तारा धीरे-धीरे रोज टूट रही थीं। हालांकि उनके मन में बस एक ही जुनून था कि मुझे इस स्थिति से बाहर निकलना है और अपनी नई जिंदगी शुरू करनी है। कुछ समय बाद तारा की कोशिशें काम आईं और वह उस दलदल से बाहर आ गईं। 18 की उम्र में तारा ने अपने पति को छोड़कर तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके पति ने न केवल तारा की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं बल्कि बेटा भी उनसे छीन लिया। तारा ने सबसे पहले खुद पर भरोसा किया और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को संभालना शुरू किया। दिखने में बेहद खूबसूरत तारा ने मॉडलिंग में करियर बनाने का सपना देखा। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। अपना यूट्यूब चैनल बनाया और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो गईं। धीरे-धीरे तारा लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगीं और उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। अपनी मेहनत और लगन से वह आर्थिक रूप से मजबूत बन गईं और यही आजादी उन्हें उनके मुश्किल दौर से बाहर निकालने में मददगार साबित हुई। तारा अब उस रिश्ते से अलग होकर खुद के पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया और लोकल इवेंट्स के जरिए खुद को सामने लाना शुरू किया। उनकी खूबसूरती, कॉन्फिडेंस और अलग पर्सनैलिटी ने लोगों का ध्यान खींचा। इसी पहचान के दम पर 2013 में उन्हें ब्यूटी क्वीन ऑफ बगदाद चुना गया, जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने मिस इराक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और रनर-अप रहीं। यही से तारा का मॉडलिंग करियर सही मायनों में शुरू हुआ। अब तारा सोशल मीडिया पर पहले से भी ज्यादा लोकप्रिय हो गई थीं। उन्हें सिर्फ इराक ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में भी पहचान मिलने लगी। उनके उस वक्त इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन फॉलोअर्स थे। उस दौरान तारा सिर्फ अपने मॉडलिंग करियर के लिए नहीं बल्कि अपनी बातों के लिए भी जानी जाती थीं। वह धर्म, कबीलाई व्यवस्था और राजनीतिक नेताओं पर बेबाकी से खुलकर बोलती थीं। एक बार उन्होंने उस आदमी के बारे में भी पोस्ट किया था जो उनसे शादी करना चाहता था। अपनी राय में तारा ने साफ कर दिया कि किसी की हिंसा या दबाव से डरना उनकी फितरत में नहीं था। उन्होंने लिखा था- मुझे ईश्वर को न मानने वाले से डर नहीं लगता, लेकिन मुझे उस इंसान से डर लगता है जो ईश्वर को साबित करने के लिए लोगों को मारता है। तारा ने अपनी बॉडी पर टैटू भी बनवाए थे। उनका मानना था कि उनकी बॉडी पर टैटू और खुले कपड़े कोई फैशन ट्रेंड नहीं थे, बल्कि उनकी सोच का ऐलान थे। इराक जैसे रूढ़िवादी समाज में जहां टैटू और आधुनिक पहनावा अक्सर सवालों के घेरे में रहता है, वहां उन्होंने इन्हें जानबूझकर अपनाया। यह न तो ध्यान खींचने की कोशिश थी और न ही किसी को उकसाने का तरीका, बल्कि उन्होंने साफ कहा था, मेरे शरीर पर अधिकार सिर्फ और सिर्फ मेरा है। टैटू मेरा आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आजादी की उस सोच का प्रतीक था, जिसे मैं छिपाने के बजाय खुलेआम जीना चाहती थी। तारा सोशल मीडिया पर अपने व्लॉग और वीडियो में छोटे कपड़े पहनती थीं और फैशनेबल रहती थीं। वह खुलकर अपनी जिंदगी जीती थीं और यही बात आगे चलकर तारा के लिए सबसे बड़ी मुश्किल साबित हुई, क्योंकि कई कट्टर सोच वाले लोगों को तारा का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था। इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां, गालियां और नफरत भरे मैसेज मिलने लगे। कई बार उन्हें अपने कपड़ों और लाइफस्टाइल को लेकर डराया भी गया और कहा जाता था कि अगर वह नहीं बदलीं तो उन्हें मार दिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद तारा ने खुद को बदलने से इनकार कर दिया। इसके बाद हालात और बिगड़ते चले गए। तारा को मिल रही धमकियां धीरे-धीरे गंभीर होती गईं, लेकिन उन्होंने डरकर सोशल मीडिया छोड़ने या अपनी जिंदगी बदलने से मना कर दिया। वह खुले तौर पर कहती थीं कि हर इंसान को अपनी पसंद से जीने का हक है। 27 सिंतबर 2018 की बात है। तारा के लिए वह दिन रोज की तरह ही था। तारा उस दिन अपनी कार खुद चलाकर कहीं जा रही थीं। सड़क पर काफी भीड़ थी, तभी अचानक एक अज्ञात हमलावर तारा की कार के पास आया और उन पर ताबतोड़ गोलियां चला दीं। तारा पर यह हमला अचानक हुआ था, इसलिए उन्हें खुद को बचाने या फिर संभालने का भी कोई समय नहीं मिला। गोलियों की आवाज सुनकर सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोली लगने के बाद तारा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी चोटें बहुत गंभीर थीं, जिस कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। तारा की मौत ने इराक ही नहीं, पूरी दुनिया में लोगों को झकझोर दिया। इस मामले को लेकर कई तरह की बातें फैलने लगीं। लोगों का साफ तौर पर कहना था कि तारा की हत्या की वजह उनकी आजाद जिंदगी और सोच थी, जो कुछ कट्टरपंथी लोगों को पसंद नहीं आ रही थी। सोशल मीडिया पर उनके टैटू और बोल्ड तस्वीरों को कुछ धार्मिक सोच वाले लोग गलत मानते थे और उन लोगों ने ही तारा की हत्या करवाई है। परिवार ने इस हत्या पर कहा कि तारा साहसी और स्वतंत्र सोच वाली थीं और यही उनके लिए खतरनाक साबित हुआ। सुरक्षा की कमी और कट्टरपंथियों के दबाव पर सवाल उठाए गए, लेकिन असली हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी। कहानी यही खत्म नहीं हुई। तारा की मौत के बाद उनकी तरह जिंदगी जीने वाली दूसरी इराकी सोशल मीडिया स्टार्स को भी जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। इससे देश में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया।

Continue reading on the app

दिन का पहला मैच NZ vs AFG:अफगानिस्तान ने पिछले वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड को हराया था, ओवरऑल चौथी बार भिड़ेंगे

टी-20 वर्ल्ड का चौथा मैच आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में होगा। मैच सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस सुबह 10:30 बजे होना है। यह ग्रुप-डी का पहला मैच होगा। न्यूजीलैंड ने वॉर्म अप मैच में USA को 7 रन से हराया। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले कीवी टीम को भारत के खिलाफ 4-1 से सीरीज हार झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को प्रैक्टिस मैच में 23 रन से हराया था। दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला टी-20 इंटरनेशनल में अब तक दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं। अफगानिस्तान को 1 मैच में जीत मिली है और न्यूजीलैंड ने भी 1 मैच जीता है। 1 मुकाबला रद्द रहा है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले वर्ल्ड कप में खेला गया था। उस मैच को अफगानिस्तान ने 84 रन से अपने नाम किया था। अफगानिस्तान के 159 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 75 रन पर ऑलआउट हो गया था। मिचेल ने पिछले 10 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए न्यूजीलैंड टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाते हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 88 मैच में 2105 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 108 रन रहा है। उनके अलावा डेरिल मिचेल भी शानदार फॉर्म में हैं और पिछले 10 मैचों में उन्होंने सबसे ज्यादा 207 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में ईश सोढी टीम की बड़ी ताकत हैं। उन्होंने 137 मैचों में 162 विकेट झटके हैं। जादरान-गुरबाज और नबी पर नजरें अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान ने पिछले 9 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 366 रन बनाए हैं। गुरबाज ने 9 मैचों में 143.33 की स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं। वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड में मोहम्मद नबी टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 148 मैच में 2400 से ज्यादा रन बनाए हैं। बॉलिंग में कप्तान राशिद खान टॉप पर हैं। चेपॉक में स्पिनर्स को फायदा चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रेंडली है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच स्लो और ड्राय होती है, इससे स्पिनरों को मदद मिलती है। यहां 3 टी-20 मुकाबले खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 1 मैच जीता, वहीं चेज करने वाली टीमों ने 2 मैच जीते। पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है। चेन्नई का मौसम साफ रहेगा 8 फरवरी को चेन्नई में मौसम गरम और अधिकतर साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान लगभग 31से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा में उमस रहेगी। शाम को तापमान लगभग 18 से 23 डिग्री तक गिर सकता है। बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी। अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद और नवीन उल हक। मैच कहां देखें? इस मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स फॉलो कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 में आज इंग्लैंड न्यूजीलैंड श्रीलंका के मैच, यहां जानिए कितनी बजे से शुरू होंगे?

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला दिन रोमांच से भरा रहा। अब टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका एक्शन में नजर आएंगी। रविवार को होने वाले तीनों मैचों की पूरी डिटेल्स, टॉस का समय, स्क्वाड और प्रसारण की जानकारी यहां उपलब्ध है। चेन्नई में न्यूजीलैंड और … Sun, 08 Feb 2026 08:16:32 GMT

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान के डर से भागे अमेरिकी ड्रोन | US Attack on Iran | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T02:40:08+00:00

DM आवास के गेट के सामने से बाइक चोरी | #viralnews #dm #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T02:39:00+00:00

Breaking News: पीएम मोदी के मलेशिया दौरे का दूसरा दिन | Top News | PM Modi Malaysia Visit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T02:41:37+00:00

Gujarat के Panchmahal में शिक्षिका के सवाल पर गुस्से में आए छात्र ने जड़ा थप्पड़ | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T02:38:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers