Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश में एक और भारतीय की मौत, बीते डेढ़ साल से जेल में थे हिंदू नेता रमेशचंद्र


बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं की मौत का मामला सामने आ रहा है. इसी कड़ी में 8 फरवरी रविवार को भी एक बड़ी खबर सामने आई है. इसके मुताबिक हिंदू नेता रमेशचंद्र की बांग्लादेश में पुलिस कस्टडी के दौरान मौत हो गई थी. बता दें कि रमेशचंद्र 86 वर्ष के थे और वह बीते डेढ़ साल से जेल में ही थे. 

खबर अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

एक्टिंग से पहले आर्मी ऑफिसर बनना चाहता था ये एक्टर, दुर्भाग्य से टूटा सपना, अब OTT पर उड़ा रखा है गर्दा

Jaideep Ahlawat Birthday: हर अभिनेता के जीवन में एक ऐसा दौर आता है, जब पहचान की तलाश सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है. कई बार फिल्मों में काम करने के बाद भी वह मुकाम नहीं मिल पाता, जिसकी उम्मीद होती है. ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म कई कलाकारों के लिए गेम चेंजर साबित हुआ है.ऐसा ही बदलाव जयदीप अहलावत के करियर में भी आया. वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ ने उन्हें रातों-रात घर-घर में पहचान दिला दी और एक दमदार अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया. चलिए हम आपको जयदीप के जन्मदिन के खास मौके पर उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में बताते हैं. 

आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे जयदीप

जयदीप अहलावत हरियाणा के रोहतक जिले के महम क्षेत्र के खरकड़ा गांव से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने साल 2005 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एमए किया. कम लोग जानते हैं कि उनका सपना अभिनय नहीं, बल्कि भारतीय सेना में अधिकारी बनने का था. उन्होंने इसके लिए कई प्रयास किए, लेकिन एसएसबी इंटरव्यू पास नहीं कर सके.

यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया. सेना में जगह न मिलने के बाद जयदीप ने अभिनय की ओर कदम बढ़ाया. उन्होंने पंजाब और हरियाणा में कई स्टेज शो किए. धीरे-धीरे अभिनय को गंभीरता से अपनाया और मुंबई का रुख किया. बिना किसी गॉडफादर के उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाने का फैसला किया.

 

FTII से मिली प्रोफेशनल ट्रेनिंग

साल 2008 में जयदीप ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से एक्टिंग की पढ़ाई पूरी की. उनके बैच में विजय वर्मा, राजकुमार राव और सनी हिंदुजा जैसे कलाकार भी शामिल थे. यहां से उन्हें अभिनय की तकनीकी समझ और आत्मविश्वास मिला.

ओटीटी से मिली पहचान  

जयदीप ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में शॉर्ट फिल्म ‘नर्मीन’ से की. इसके बाद वे ‘आक्रोश’, ‘खट्टा मीठा’, ‘रॉकस्टार’ जैसी फिल्मों में नजर आए. हालांकि, फिल्मों से उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें तलाश थी. ओटीटी प्लेटफॉर्म उनके लिए टर्निंग पॉइंट बना. ‘पाताल लोक’, ‘द बार्ड ऑफ ब्लड’, ‘ब्लडी ब्रदर्स’ और ‘द ब्रोकन न्यूज’ जैसी सीरीज ने उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में उनका छोटा सा किरदार भी दर्शकों को याद रह गया. आज जयदीप अहलावत उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जो हर किरदार में जान डाल देते हैं.

यह भी पढ़ें: Golden Globes 2026: प्रियंका चोपड़ा बनीं प्रेजेंटर , हॉलीवुड इवेंट की पूरी लिस्ट जारी

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर में LIG चौराहे से नौलखा तक 6.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर 350 करोड़ रुपए में बनेगा, 15 फरवरी से फाउंडेशन कार्य शुरू होगा

इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना अब तेजी पकड़ने वाली है। शनिवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में इस परियोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम मेयर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के … Sun, 08 Feb 2026 09:31:07 GMT

  Videos
See all

PM Modi In Malaysia | World News | Headlines | 8th February 2026: PM ने क्या का साफ संदेश दिया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T04:47:06+00:00

फेयरवेल के नाम पर छात्रों ने सड़कों पर लापरवाही दिखाई #Matwada | #shorts |#viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T04:43:50+00:00

Pakistan News | आलिया शाह ने पाक पत्रकार को ही ‘लपेट’ दिया! #aliashah #indiavspakistan #debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T04:45:09+00:00

Himanta Biswa Sarma News | AIMIM | Asaduddin Owaisi: Assam BJP ने Delete किया Video #viral #samachar #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T04:42:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers