Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड अपडेट्स:रूस की मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में चाकूबाजी, 4 भारतीय छात्रों समेत 6 घायल; 15 साल का आरोपी गिरफ्तार

रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक स्थित उफा शहर की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में शनिवार को कई छात्रों पर चाकू से हमला हुआ। हमले में चार भारतीय छात्रों समेत कम से कम छह लोग घायल हो गए। भारतीय दूतावास ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक 15 साल का लड़का हाथ में चाकू लेकर विदेशी छात्रों के हॉस्टल के प्ले हॉल में घुसा और वहां कई छात्रों पर हमला कर दिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर भी हमला किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। गृह मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क के अनुसार, आरोपी ने खुद को भी चोट पहुंचाई है। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है। कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी उफा के लिए रवाना हो गए हैं, ताकि घायल छात्रों को मदद दी जा सके। रूसी संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जबकि तीन की स्थिति स्थिर बताई गई है। हमलावर को गंभीर हालत में स्थानीय बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उफा प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। टेलीग्राम चैनल बाजा के मुताबिक, आरोपी एक प्रतिबंधित नियो-नाजी संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है। दावा किया गया है कि हमले के दौरान वह राष्ट्रवादी नारे लगा रहा था। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हॉस्टल के अंदर फर्श पर चारों ओर खून फैला हुआ था।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 8 February: ग्रहों की चाल इन 2 राशि वालों की किस्मत बदलेगी, वृष लक्ष्य को करेंगे पूरा, मकर आर्थिक मामले में रहें अलर्ट, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026: आज दिन रविवार है. भगवान गणेश जी के अनुसार, आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कुछ नई संभावनाएं लेकर आया है. आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा. धनु जातक नए विचारों के प्रति खुले रहें और उनका लाभ उठाने का प्रयास करें. विस्तार से पढ़ें न्यूज 18 हिंदी पर सभी 12 राशि वालों का आज का राशिफल.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच पर आया बयान, आईसीसी से चर्चा की खबरों पर दी अहम जानकारी

PCB Denies Talks With ICC: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में मैच होगा या नहीं इसको लेकर बवाल मचा हुआ है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मीडिया में चल रही उस रिपोर्ट को अफवाह बताया जिसमें आईसीसी से पीसीबी की मैच को लेकर बात करने की बात बताई जा रही है. Sun, 8 Feb 2026 09:30:21 +0530

  Videos
See all

रूस में भारतीय छात्रों को चाकू मारा, फिर खून से बनाया स्वास्तिक! Russia Ufa | India Russia | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T04:13:21+00:00

ICC Action On Pakistan Live : T 20 World Cup 2026 से पाकिस्तान बाहर ? | India Vs Pakistan | Cricket #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T04:15:05+00:00

महोबा की अनोखी बारात, दूल्हा खुद चलाता दिखा बैलगाड़ी #mahoba | #shorts | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T04:13:07+00:00

Iran America War Update: ईरान की इन घातक मिसाइलों से कांपा अमेरिका!! | Donald trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T04:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers