Sandpapergate Scandal: 2018 के विवाद पर फिर मचेगा बवाल! Khawaja की किताब में क्या है?
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा अपनी आगामी आत्मकथा 'सब्र' (Sabr) को लेकर चर्चा में हैं, जिसके नवंबर 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है. बिना घोस्ट राइटर के खुद लिखी गई इस किताब में 2018 के 'सैंडपेपरगेट' कांड से जुड़े कुछ नए और चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है. बता दें कि क्रिकेट इतिहास के सबसे शर्मनाक और कुख्यात विवादों में शुमार 'सैंडपेपरगेट घोटाला' मार्च 2018 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट के दौरान हुआ था. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट को लाइव कैमरों ने पीले सैंडपेपर (रेगमाल) से गेंद को अवैध रूप से रगड़ते हुए पकड़ा था. जांच में सामने आया कि रिवर्स स्विंग हासिल करने के लिए रची गई इस बेईमानी की साजिश के पीछे उप-कप्तान डेविड वॉर्नर मास्टरमाइंड थे, जबकि कप्तान स्टीव स्मिथ को भी इसकी पूरी जानकारी थी.
नवरात्रि पर झंडेवालान जाने से पहले जान लें ये नया रूट, दिल्ली पुलिस ने जारी की विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में नवरात्रि के दौरान झंडेवालान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक मंदिर और उसके आसपास की सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ जुट सकती है. इससे रानी झांसी रोड और आसपास की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है. ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान रानी झांसी रोड से गुजरने से बचें और जरूरत के मुताबिक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
रानी झांसी रोड पर बढ़ सकता है ट्रैफिक का दबाव
नवरात्रि के दौरान झंडेवालान मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस वजह से मंदिर के आसपास पैदल चलने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है. भारी भीड़ के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है और जाम की स्थिति बन सकती है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें. खासकर उन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, जिन्हें नई दिल्ली, करोल बाग, तीस हजारी या आईएसबीटी की तरफ जाना है. पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे रानी झांसी रोड का इस्तेमाल कम से कम करें और बताए गए वैकल्पिक रास्तों से अपनी मंजिल तक पहुंचें.
इन रास्तों से कर सकते हैं सफर
ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग जगहों से आने वाले वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रास्ते बताए हैं. इनका इस्तेमाल करके लोग जाम से बचने की कोशिश कर सकते हैं.
- नई दिल्ली से करोल बाग जाने वाले वाहन: ऐसे वाहन चालक पंचकुइयां मार्ग और बग्गा के रास्ते जा सकते हैं.
- तीस हजारी से वंदे मातरम मार्ग और करोल बाग जाने वाले वाहन: इनके लिए न्यू रोहतक रोड का विकल्प दिया गया है.
- नई दिल्ली से आईएसबीटी जाने वाले वाहन: ऐसे वाहन चालक मिंटो रोड और राजघाट के रास्ते अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं.
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के दौरान ट्रैफिक संकेतों और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें. इससे रास्तों पर यातायात को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी.
इन जगहों पर किया जाएगा ट्रैफिक डायवर्जन
झंडेवालान मंदिर में नवरात्रि के दौरान भीड़ को देखते हुए कुछ प्रमुख स्थानों पर वाहनों का रास्ता बदला जा सकता है.
1. पंचकुइयां गोल चक्कर: नई दिल्ली से रानी झांसी फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले वाहनों को पंचकुइयां गोल चक्कर से बग्गा की ओर डायवर्ट किया जाएगा. इसके बाद वाहन चालक फैज रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
2. झंडेवालान गोल चक्कर: अजमेरी गेट की तरफ से आकर रानी झांसी फ्लाईओवर की ओर जाने वाले वाहनों को झंडेवालान गोल चक्कर से डीबीजी रोड की तरफ भेजा जाएगा. यहां से वाहन चालक फैज रोड के रास्ते आगे बढ़ सकते हैं.
इन डायवर्जन का उद्देश्य मंदिर के आसपास भीड़ को नियंत्रित करना और यातायात को व्यवस्थित रखना है. हालांकि, सड़क पर वाहनों की संख्या और श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुसार यातायात की स्थिति बदल सकती है.
घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क पर लगे डायवर्जन संकेतों पर ध्यान देने की अपील की है. वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
नवरात्रि के दौरान झंडेवालान मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी आसपास की सड़कों पर भीड़ को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए. यातायात से जुड़ी ताजा जानकारी और सहायता के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @dtptraffic से अपडेट ले सकते हैं.
ध्यान दें: यह ट्रैफिक एडवाइजरी 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक नवरात्रि समारोह के मद्देनजर जारी की गई है. इस अवधि में रानी झांसी रोड और आसपास की सड़कों पर निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों की जानकारी जरूर लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








