Responsive Scrollable Menu

तीसरा चीन-तुर्किये आर्थिक एवं व्यापार मंच आयोजित

बीजिंग, 8 फरवरी (आईएएनएस)। तुर्किये के इस्तांबुल में तीसरा चीन-तुर्किये आर्थिक एवं व्यापार मंच आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने आर्थिक एवं व्यापारिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा की और सहयोग के नए अवसरों की खोज की।

चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद (सीसीपीआईटी) के अध्यक्ष रेन होंगपिन ने चीनी उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए मंच पर भाषण दिया।

उन्होंने कहा कि प्राचीन रेशम मार्ग ने चीन और तुर्किये को घनिष्ठ रूप से जोड़ा है और दोनों देशों के बीच सहयोग की मजबूत नींव और अपार संभावनाएं हैं। तुर्किये से गुजरने वाली चीन-यूरोप रेलवे एक्सप्रेस, चीनी उद्यमों द्वारा निर्मित तुर्किये की राजधानी अंकारा से इस्तांबुल तक हाई-स्पीड रेलवे और चीन में पिस्ता जैसे तुर्किये उत्पादों की लोकप्रियता, ये सभी चीन-तुर्किये सहयोग की उपलब्धियों के उदाहरण हैं।

रेन होंगपिन ने कहा कि सीसीपीआईटी तुर्किये के सभी क्षेत्रों के साथ पूरक लाभों को मजबूत करने, पारस्परिक लाभ वाले सहयोग को गहरा करने और चीन-तुर्किये संबंधों के गहन और व्यावहारिक विकास को बढ़ावा देने को तैयार है।

तुर्किये के व्यापार मंत्री ओमर बोलाट ने अपने भाषण में तुर्किये-चीन आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों के फलदायी परिणामों की पूरी तरह से पुष्टि की। उन्होंने कहा कि चीन तुर्किये का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है और दोनों पक्षों के बीच आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। तुर्किये चीन के साथ पर्यटन सहयोग को और आगे बढ़ाने की अपार उम्मीद रखता है। बेल्ट एंड रोड पहल का सहनिर्माण तुर्किये-चीन सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बन गया है। तुर्किये चीनी निवेश में वृद्धि का स्वागत करता है और आशा करता है कि तुर्किये की कंपनियां चीनी बाजार में और अधिक पैठ बनाएंगी।

तुर्किये में चीनी राजदूत च्यांग शुएपिन और तुर्किये विदेश आर्थिक संबंध परिषद के अध्यक्ष नेल ओलपाक ने भाषण दिए। इस मंच पर चीन और तुर्किये के विभिन्न क्षेत्रों के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मिलान-कोरटिना शीतकालीन ओलंपिक में सू यीमिंग ने चीनी प्रतिनिधिमंडल का पहला पदक जीता

बीजिंग, 8 फरवरी (आईएएनएस)। मिलान-कोरटिना शीतकालीन ओलंपिक के स्नोबोर्डिंग पुरुषों की बिग एयर फाइनल में चीनी खिलाड़ी सू यीमिंग ने रविवार को कांस्य पदक जीता। यह चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल द्वारा इस शीतकालीन ओलंपिक में प्राप्त पहला पदक है।

स्नोबोर्डिंग पुरुष बिग एयर फाइनल में कुल 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया, सू यीमिंग नौवें स्थान पर प्रदर्शन करने उतरे। पहले राउंड में, उन्होंने फ्रंटसाइड 1980 इंडी ग्रैब का शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें 88.25 अंक मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे।

दूसरे राउंड में, सू यीमिंग ने बैकसाइड 1980 इंडी ग्रैब किया, लैंडिंग में मामूली चूक के कारण 73.75 अंक प्राप्त हुए। फिर भी कुल 162 अंकों के साथ वे दूसरे स्थान पर बने रहे।

तीसरे और अंतिम राउंड में, उन्होंने दबाव का सामना करते हुए 80.25 अंक हासिल किए और 168.5 कुल अंकों के साथ कांस्य पदक सुनिश्चित किया।

स्वर्ण पदक अमेरिका के कोलमैन वेरडिंग को और रजत पदक कनाडा के मार्क मैकमॉरिस को मिला।

बता दें कि पेइचिंग से मिलान-कोरटिना तक, दो शीतकालीन ओलंपिक खेलों में सू यीमिंग ने अब तक एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य, तीन पदक जीते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IRE T20 World Cup: श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हराया, स्पिनर्स के आगे आयरिश खिलाड़ी हुए ढेर

SL vs IRE T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हरा दिया है। यह मेजबान श्रीलंका की इस वर्ल्ड कप में पहली जीत है। स्पिनर्स के आगे आयरिश खिलाड़ी ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। Sun, 08 Feb 2026 23:02:37 +0530

  Videos
See all

Earth Mysteries: पिघलते पत्थर, धधकती धरती!...समझ से परे, ‘जहर’ की झीलें! | Toxic Volcanic Lakes #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T17:35:06+00:00

Babri Masjid Controversy: 'हुमायूं हम आएंगे बाबरी फिर गिराएंगे' | Bengal News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T17:36:30+00:00

Kanpur Lamborgini Accident: कारोबारी के बेटे ने लेम्बोर्गिनी से 6 को उड़ाया, लोगों ने किया हंगामा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T17:40:00+00:00

गढ्ढे में गिरने से मौत | #saubaatkiekbaat #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T17:36:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers