Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग, बच्चों समेत 9 की मौत:आरोपी ने खुद को भी गोली मारी, इस साल मास शूटिंग में 320 से ज्यादा मौतें

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में शुक्रवार शाम हुई अंधाधुंध फायरिंग में बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर भी मृत मिला। आशंका है कि उसने खुद को गोली मारी। घटना एरी शहर की पेरी स्ट्रीट पर हुई। अमेरिकी न्यूज चैनल WCVB के मुताबिक, 24 सितंबर तक इस साल अमेरिका में मास शूटिंग की 343 घटनाएं दर्ज की गई थीं। इन घटनाओं में 320 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। पुलिस को सड़क पर दो महिलाओं के शव मिले NBC फिलाडेल्फिया की रिपोर्ट के मुताबिक 9 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे पुलिस को एरी शहर की पेरी स्ट्रीट पर गोलीबारी की सूचना मिली। चश्मदीदों ने बताया कि एक व्यक्ति ने घर के बाहर गोलियां चलाईं और फिर अंदर चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क पर दो महिलाओं के शव मिले। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से एक महिला गर्भवती थी। इसके बाद पुलिस और खास कमांडो टीम (SWAT) ने घर को घेर लिया। इसी दौरान घर के अंदर से और गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दीं। बाद में जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई, तो वहां सात और लोगों के शव मिले। इनमें बच्चे भी शामिल थे। संदिग्ध हमलावर भी घर के अंदर मृत मिला। पुलिस ने आरोपी की पहचान नहीं बताई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है। गोलीबारी क्यों की गई इसकी वजह भी अभी सामने नहीं आई है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच जारी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस साल अमेरिका में हुई गोलीबारी की बड़ी घटनाएं 1 मार्च - टेक्सास: ऑस्टिन में एक बार के बाहर गोलीबारी हुई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई और 14 लोग घायल हुए। 19 अप्रैल - लुइसियाना: एक व्यक्ति ने दो घरों में गोलीबारी कर 8 बच्चों की हत्या कर दी। बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 23 अगस्त - मोंटाना: एक व्यक्ति ने परिवार के साथ रविवार का खाना खाते समय गोलीबारी की। इसमें 8 रिश्तेदारों की मौत हो गई, जिनमें 4 बच्चे थे। बाद में घर में आग लग गई। आरोपी की भी मौत हो गई। 4 अक्टूबर - जॉर्जिया: एक पार्टी के दौरान गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 35 लोग घायल हुए। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका में पहली बार टीवी पर सजा-ए-मौत लाइव: 16 साल पहले जहां 13 लोगों की जान ली अमेरिका में पहली बार मौत की सजा को लाइव टीवी पर दिखाया जाएगा। पूर्व आर्मी मेजर निदाल हसन को गोली मारकर मौत की सजा दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

CJP प्रोटेस्ट से दिल्ली- NCR में ट्रैफिक पर ब्रेक! क्या रविवार को भी बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन, कैंसिल होंगी ट्रेनें?

Delhi Metro and Train Traffic Updates: दिल्ली में 10 अक्टूबर के भारी तनाव और पाबंदियों के बाद क्या 11 अक्टूबर 2026 को भी प्रभावित रहेंगे दिल्ली मेट्रो, ट्रैफिक और शैक्षणिक संस्थानें? जानिए करंट अपडेट रविवार को दिल्ली पुलिस औऱ दिल्ली मेट्रो की संचालन को लेकर क्या एडवाइजरी है.

Continue reading on the app

  Sports

भारत पसंद नहीं तो दूसरे देश में कमेंट्री करो… जंतर-मंतर प्रदर्शन के सपोर्ट में आए संजय मांजरेकर को लोगों ने धो डाला

Sanjay Manjrekar trolls: कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 7000 लोगों को हिरासत में लिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन पर पुलिस ने रोक लगाते हुए लोगों को हिरासत में लिया. इस बीच पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने शांतिपूर्ण विरोध को लोकतांत्रिक अधिकार बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. Sat, 10 Oct 2026 20:46:29 +0530

  Videos
See all

Navratri 2026: नवरात्रि पर बन रहा महासंयोग, ये राशि वाले हो जाएं खुश! Shardiya Navratra 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T16:10:00+00:00

Sarva Pitru Amavasya 2026: शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या, क्यों है यह संयोग खास? | Pitru Paksha #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T16:09:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers