Responsive Scrollable Menu

Health Tips: ओवरवेट होने से बढ़ता है कई बीमारियों का रिस्क, एक्सपर्ट से जानें वचाव के तरीके

Health Tips: कई बार महिलाएं घर और बाहर की दोहरी जिम्मेदारियों के चलते अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं, जिससे उनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और शरीर में फैट तेजी से बढ़ने लगता है। इससे वे ओबेसिटी की गिरफ्त में आ जाती हैं। बढ़ता वजन न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास को प्रभावित करता है, बल्कि कई गंभीर शारीरिक और मानसिक बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाता है। इसलिए इस बारे में सजग रहना जरूरी है।

वेट बढ़ने के कारण
मोटापा बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि मोटापा सिर्फ अधिक खाने से बढ़ता है लेकिन वास्तव में वेट बढ़ने का सिर्फ एक यह कारण नहीं होता, बल्कि इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। किसी को जेनेटिक कारण से भी मोटापे की समस्या हो सकती है। यानी, अगर परिवार में पहले से किसी को मोटापे की समस्या रही है तो अगली पीढ़ी में भी यह समस्या हो सकती है। 

  1. फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी मोटापे को बढ़ावा देती है। 
  2. कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट के रूप में भी वजन बढ़ सकता है, खासकर एंटीडिप्रेसेंट और हार्मोनल दवाएं।
  3. खराब खान-पान की आदतें, जैसे अधिक जंक फूड, तली-भुनी चीजें और अधिक मीठा खाने से भी मोटापा बढ़ता है। 
  4. महिलाओं में पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक सामान्य समस्या है, जिससे हॉर्मोन इंबैलेंस हो जाते हैं और वजन बढ़ने लगता है। 
  5. नींद की कमी और तनाव भी मोटापे का एक बड़ा कारण बन सकते हैं।

बीमारियों का बढ़ता है रिस्क
ओवरवेट होने से महिलाओं में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने का रिस्क बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें: हेल्दी और फिट रहने के लिए मॉर्निंग डाइट में शामिल करें ये चीज, मिलेगा जबरदस्त लाभ

डायबिटीज
महिलाओं में मोटापे के कारण ब्लड में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। यह परेशानी और अधिक तब बढ़ सकती है, जब महिलाएं शारीरिक गतिविधियां न करती हों या ऑफिस में सिटिंग जॉब करती हों।

हार्ट प्रॉब्लम्स
वजन अधिक बढ़ने से महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है और ब्लड सर्कुलेशन के लिए हृदय पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे हृदय और रक्त वाहिकाओं दोनों को नुकसान पहुंच सकता है। इन सभी कारणों से आपको ब्रेन हैमरेज का खतरा भी हो सकता है और नर्वस सिस्टम संबंधी समस्या भी हो सकती है। वजन बढ़ने के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और हाई बीपी के कारण हार्ट अटैक की समस्या भी हो सकती है।

डिप्रेशन
मोटापे के कारण महिलाओं में डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। यह ज्यादातर टीनएज लड़कियों में देखा जाता है। मोटापा बढ़ने के कारण वे अपने दोस्तों के सामने या अन्य जगहों पर भी खुद को कमतर समझती हैं और अपने बढ़े वजन को लेकर शर्मिंदा महसूस करती हैं। किसी के मजाक उड़ाने या कुछ कह देने से महिलाओं के मन में वह बात घर कर जाती है, जो आगे चलकर चिंता और डिप्रेशन का कारण बन सकता है। 

किडनी प्रॉब्लम
मोटापे के कारण किडनी में भी परेशानी हो सकती है। इसके कारण ब्लड को फिल्टर करने की प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही अगर किसी को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो, तो ये बीमारी और खतरनाक हो सकती है। 

अनिद्रा की समस्या
बढ़ते वजन के कारण महिलाओं में पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है और पेट फूलना या अपच के कारण पेट दर्द की वजह से कई बार उन्हें ठीक से नींद नहीं आती है। कई बार अधिक खाना खा लेने के कारण भी भारीपन महसूस होता है और वे रात को सो नहीं पातीं, जिसकी वजह से अनिद्रा जैसी परेशानी हो सकती है। 

मूड स्विंग
कई बार मोटापे के कारण बार-बार महिलाओं के व्यवहार में भी परिवर्तन होता है। मोटापे के कारण उनके शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव भी आ सकते है, जिसके कारण उन्हें मूड स्विंग हो सकता है और कभी-कभी मूड स्विंग होने पर महिलाएं बहुत ज्यादा खाना खाने लगती हैं, जिससे उनकी समस्या और बढ़ सकती है। 

फैटी लिवर
महिलाओं में वजन के कारण फैटी लीवर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ऑयली फूड, कैलोरी और फ्रक्टोज से भी ये समस्या हो सकती है। फैटी लिवर का एक कारण डायबिटीज भी होता है, जो मोटापे की वजह से हो सकता है।

हार्मोनल इंबैलेंस
महिलाओं में मोटापे के कारण हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है, जिससे पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और प्रेगनेंसी में दिक्कतें आ सकती हैं। इससे थायरॉइड की समस्या भी हो सकती है। साथ ही, मोटापा ब्रेस्ट और यूटेरस कैंसर जैसी घातक बीमारियों का जोखिम भी बढ़ा सकता है। इसके अलावा जोड़ों पर अधिक भार पड़ता है, जिससे गठिया और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है।

बचाव के तरीके

  1. वजन को नियंत्रित रखना सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं, आपके मन और स्वस्थ दिमाग के लिए भी बेहद जरूरी है। इसके लिए ये उपाय आजमा सकती हैं।
  2. हेल्दी डाइट लेकर और कैलोरी का इनटेक घटाकर बढ़ते वजन को काबू में रखा जा सकता है। जंक फूड, शुगरी स्नैक्स, फ्राइड फूड, कम खाएं और हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, अनाज, बींस, सोया, लीन प्रोटीन जैसे चिकन, फिश का अधिक सेवन करें।
  3. वजन को कंट्रोल में रखने के लिए सप्ताह में पांच दिन 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। अधिक देर तक बैठे रहने, लेटे रहने की आदत से दूर रहें। हर 20 मिनट में 3 से 5 मिनट तक चलें। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बना रहेगा।
  4. दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
  5. रात में सोने से पहले शुगरी ड्रिंक, कैफीन का सेवन ना करें। सोने और उठने का समय तय करें। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। •योग और मेडिटेशन करके स्ट्रेस कम करें। •सोने और उठने का एक नियमित समय तय करें और उसे फॉलो करें। 

(यह जानकारी ललिता गोयल और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. रेनू अग्रवाल से बातचीत पर आधारित है)

Continue reading on the app

Morning Diet: हेल्दी और फिट रहने के लिए मॉर्निंग डाइट में शामिल करें ये चीज, मिलेगा जबरदस्त लाभ

Morning Diet: आपके फिट दिखने और स्वस्थ होने में इस बात की बड़ी भूमिका है कि आप किस समय क्या खाते हैं? सुबह खाली पेट क्या खाएं और क्या न खाएं, अगर आपको इस बात की समझ है तो आप हेल्दी-फिट रहेंगे। लब्बोलुआब यह कि आपको इस बात की समझ होनी बहुत जरूरी है कि किस समय क्या खाएं? 

सबसे पहले गुनगुना पानी
यह इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे शरीर हाइड्रेट रहता है, मेटाबॉलिज्म मजबूत और सक्रिय रहता है और यह शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक-दो गिलास, जितना सहजता से पी सकें गुनगुना पानी पीएं। इसमें नीबू और शहद मिलाकर पीएं तो और अच्छा है। फ्रेश नारियल पानी पीना भी बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और शरीर को प्राकृतिक तरीके से रिहाइड्रेट करता है। घी या शुद्ध मक्खन के साथ सुबह गर्म पानी पीना भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि एक चम्मच घी या मक्खन के साथ गर्म पानी पीना शरीर को साफ करता है और वेट लॉस में भी मदद करता है।  

डेटॉक्स वॉटर
सुबह-सुबह डेटॉक्स वॉटर (इसे आसानी से घर में बना सकते हैं) पीने के कई फायदे हैं, जैसे- यह हाइड्रेशन बढ़ाता है क्योंकि स्वादिष्ट होने के कारण इसे आप साधारण पानी की तुलना में ज्यादा पीते हैं। यह वजन घटाने में मददगार है क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसे पीने से स्किन चमकदार बनती है, क्योंकि यह विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसे पीने से पाचन सुधरता है-यह पाचनतंत्र को सही रखने में मदद करता है। इसे पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं।

ये भी पढ़ें: इस गर्मी कोल्ड ड्रिंक की बजाय ट्राई करें ये तीन स्पेशल ड्रिंक्स, जान लें रेसिपी

भीगे बादाम और अखरोट
सुबह फ्रेश होने के बाद सबसे पहले भीगे बादाम और अखरोट खाना बहुत फायदेमंद होता है। ये विटामिन ई, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के अच्छे स्रोत हैं। बादाम और अखरोट दिमाग को तेज और पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं। सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम और अखरोट खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। बादाम और अखरोट में प्रोटीन, जिंक, आयरन, विटामिन ए और फोलिक एसिड होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। ये खाने से याददाश्त में सुधार होता है, क्योंकि बादाम में ओमेगा फैटी एसिड और विटामिन ई होता है, जो याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। इन्हें खाने से वजन कम होता है। बादाम और अखरोट में फाइबर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इन्हें खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर होता है। बादाम और अखरोट में पोटैशियम होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखता है। बादाम और अखरोट में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है।

ताजे फल
सुबह-सुबह ताजे फल खाने से फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक शुगर मिलती है, जो ऊर्जा से लबालब कर देती है। ऐसे फलों में पपीता, सेब, केला, नाशपाती, अमरूद, कीवी, अनार और तरबूज सबसे शानदार फल हैं। सुबह खाली पेट फल खाने से पाचन तंत्र मज़बूत होता है। शरीर को ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं। वजन कंट्रोल में रहता है। शरीर हाइड्रेट रहता है। दिल की सेहत अच्छी रहती है क्योंकि केले में पोटैशियम होता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

इनसे करें परहेज
हालांकि ज्यादातर लोगों की आदत होती है लेकिन सुबह चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल में बदलाव आ सकता है। सुबह खाली पेट फ्रूट जूस पीने से भी बचना चाहिए क्योंकि जूस की प्रोसेस में फलों के रेशे और कई विटामिन, न्यूट्रिएंट्स नष्ट हो जाते हैं। फल के पूरे भाग में पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी जूस में कम मात्रा में होते हैं। इसलिए पोषण के लिहाज से पूरे फल को ही डाइट में शामिल करना चाहिए।

हालांकि दही एक हेल्दी डेयरी प्रोडक्ट है, लेकिन खाली पेट दही खाने से पेट के एसिड में इजाफा हो सकता है, जिससे अच्छे बैक्टीरिया डैमेज हो सकते हैं। ऐसे में, सुबह की शुरुआत दही खाने से न करें। इससे एसिडिटी और कब्ज हो सकती हैं। नाश्ते में स्पाइसी फूड्स सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे पेट में जलन पैदा हो सकती है, जिससे अपच, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। साथ ही इससे दस्त, गैस और सूजन जैसी डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम भी हो सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

जाना था स्पेन... पहुंच गए मुंबई, 48 घंटे में पलट गई मोहम्मद सिराज की किस्मत, बोले- सबकुछ सपना लग रहा था

Mohammed Siraj reacts on Surya Phone calls: मोहम्मद सिराज ने यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में तीन विकेट लेने के बाद बताया कि जब उन्हें सूर्यकुमार यादव ने फोन किया तब उन्हें ये सब मजाक लगा. सिराज को चोटिल हर्षित राणा की जगह वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिली और उन्होंने आते ही अपनी अहमियत साबित कर दी. सिराज ने मैच के बाद बताया कि जब सूर्या ने कहा कि मियां अपना बैग वर्ल्ड कप के लिए पैक कर लो, तब मैंने कहा कि सूर्या भाई मुझसे मजाक मत करो. Sun, 8 Feb 2026 02:07:47 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update: 2 बजते ही सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल? DA News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T23:30:30+00:00

AAJTAK 2 । 08 FEBRUARY 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । सिंह राशि । LEO । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T23:30:24+00:00

AAJTAK 2 । 08 FEBRUARY 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कन्या राशि । VIRGO । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T23:30:17+00:00

AAJTAK 2 । 08 FEBRUARY 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । कुंभ राशि । AQUARIUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T23:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers