कनाडा में पंजाबी ने महिला को जड़ा थप्पड़:स्टोर में पगड़ी पर हाथ डाला तो गुस्साया सिख सिक्योरिटी गार्ड; VIDEO सामने आया
कनाडा के सस्केचेवान में नस्लीय टिप्पणी पर सिख सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि कनाडा की महिला और सिख सिक्योरिटी गार्ड के बीच ग्रॉसरी स्टोर पर किसी बात को लेकर बहस हुई। महिला ने सिख सिक्योरिटी गार्ड की पगड़ी और दाढ़ी को हाथ डालने की कोशिश की। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने गुस्से में आकर महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इसका स्टोर में खड़े लोगों ने विरोध किया और इसकी शिकायत प्रिंस अल्बर्ट शहर की पुलिस को दी। प्रिंस अल्बर्ट पुलिस ने स्टोर से सीसीटीवी वीडियो फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि थप्पड़ के पीछे वजह क्या है। नियम अनुसार ये हमला है या बचाव के लिए ऐसा किया गया है। फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच चल रही है। पहले पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड को स्टोर से हटाया घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस (PAPS) ने मामले की जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसी ने जांच पूरी होने तक गार्ड को स्टोर से हटवा दिया है। यह मामला इसलिए भी ज्यादा सेंसिटिव हो गया है क्योंकि प्रिंस अल्बर्ट में हाल के महीनों में सुरक्षा कर्मियों की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। महिला को थप्पड़ की घटना के बाद सस्केचेवन के मानवाधिकार संगठनों ने सुरक्षा गार्डों की ट्रेनिंग की मांग उठाई है। सिख गार्ड के समर्थन में आए स्टोर मालिक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थप्पड़ की वीडियो को इंटरनेट पर पंजाबियों का सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही इसे धर्म से जोड़कर देखा जा रहा है। नेट पर बहस छिड़ गई है कि सिखी के सिद्धांतों और सेल्फ डिफेंस के लिए हमला करना बुरा नहीं है। फिलहाल सस्केचेवान प्रशासन ने बढ़ती हिंसक घटनाओं के मद्देनजर सिक्योरिटी गार्ड के लिए निर्धारित काम के 40 घंटे की छूट की समीक्षा के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कनाडा में गार्ड को इस तरह से ट्रेंड किया जाता है कि वह उकसावे की चरम सीमा पर भी किसी पर हाथ न उठाए। झगड़े के पीछे के 3 कारण…
₹20 हजार के लिए NRI महिला का मर्डर:लुधियाना में नंगे पांव घुसा किराएदार, बाथरूम गला दबाया; पैर की उंगली से पकड़ा गया, पूरी कहानी
लुधियाना में सिर्फ 20 हजार का कर्ज चुकाने के चक्कर में किराएदार ने ही 81 साल की NRI महिला जगपाल कौर की हत्या कर दी। वह NRI महिला के घर से रुपए चुराकर अपना कर्जा चुकाना चाहता था। इसी साजिश के लिए वह महिला के घर में नंगे पांव जाकर छुप गया लेकिन अचानक महिला वहीं आ गई, जहां आरोपी छुपा हुआ था। पकड़े जाने के डर से उसने महिला से हाथापाई की। फिर तौलिए से मुंह बंद किया। छीनाझपटी में महिला का सिर दीवार से टकराया और वह नीचे गिर पड़ी। जिसके बाद आरोपी ने गमछे से उसके हाथ बांधे और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कपड़े बदलकर फिर लौट आया। हालांकि उसके पैरों की उंगली की वजह से वह पुलिस के शिकंजे में फंस गया। NRI महिला की हत्या क्यों और कैसे की, पुलिस से बचने को उसने क्या पैंतरे अपनाए, पकड़ा कैसे गया, ये सब जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट किराएदार ने NRI महिला की हत्या क्यों की? NRI महिला की हत्या कैसे की? पुलिस से बचने को अपनाए 2 पैंतरे अब जानिए, आरोपी पकड़ा कैसे गया? 2 बच्चों का पिता, UP का रहने वाला आरोपी पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। वह मजदूरी करता था। उसके 2 बच्चे हैं। मजदूर देखकर ही NRI महिला ने उसे अपने घर में किराएदार रख लिया था। हालांकि उसने चंद रुपयों के लालच में उसी महिला की हत्या कर दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 



















