Responsive Scrollable Menu

कोटा में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी 2 मंजिला इमारत, कई लोग दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में इमारत गिरने से अफरा-तफरी मच गई. 4 से 5 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, बाकी की तलाश जारी है. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है.

Continue reading on the app

वसंत ऋतु में आहार परिवर्तन देगा बेहतर नींद, खांसी-जुकाम से भी मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। वसंत के आगमन के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की सर्दी बीमारियों का कारण बनती हैं, इसलिए जरूरी है कि आहार ऋतु के अनुसार ही बदलना चाहिए।

वसंत ऋतु के समय ज्यादातर लोग नींद से जुड़ी परेशानियों से जूझते हैं, और इसका सबसे बड़ा कारण है कफ दोष की वृद्धि।

वसंत ऋतु के आगमन के साथ शरीर में कफ दोष की वृद्धि होती है, जिससे रात के समय भारीपन, नींद न आना और अपच की समस्या बनी रहती है। आयुर्वेद में वसंत को ऊर्जा का काल और संक्रमण का तेजी से फैलने का समय भी माना है। वसंत ऋतु में लोग हल्की गर्मी की वजह से ठंडी चीजों को आहार में शामिल करते हैं, जिसकी वजह से बुखार और सर्दी की समस्या होती है। आयुर्वेद में वसंत ऋतु में आहार परिवर्तन की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर को संतुलित और बीमारियों से दूर रखा जा सके।

वसंत ऋतु में मूंग की दाल की खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये खाने में हल्की होती है और पेट पर किसी तरह का दबाव भी नहीं पड़ता है। अगर खिचड़ी में एक चुटकी सोंठ पाउडर डाल लिया जाए तो खिचड़ी औषधि बन जाती है। इससे शरीर हल्की गुलाबी ठंड से बचा रहता है और नींद भी अच्छे से आती है।

वसंत के मौसम में लौकी, तोरई और परवल जैसी सब्जियां बाजार में आसानी से मिल जाती हैं। इन तीनों सब्जियों को मिलाकर हल्का भूनकर और स्टीम करके खाना चाहिए। ये फाइबर की कमी को पूरा करती हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करती हैं। खाने में हल्की होने के बाद तीनों सब्जियां विटामिन से भरी होती हैं।

लोगों को लगता है कि बाजरे का सेवन सिर्फ सर्दियों में ही किया जाता है, लेकिन यह गलत है। वसंत ऋतु में भी बाजरा खाकर खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है। बाजरा तासीर में गर्म होता है और प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है। यह शरीर को फुर्ती देता है और संक्रमण से भी बचाता है। इसके अलावा, हल्की वाला दूध, पपीता, अदरक और शहद का पानी और जौ का सूप पीना भी लाभकारी होता है।

--आईएएनएस

पीएस/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

USA पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ऐलान, टीम में वापसी के लिए तैयार ये घातक खिलाड़ी

Suryakumar Yadav statement on Washington Sundar: अमेरिका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पहली जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मैच में वाशिंगटन सुंदर स्क्वाड के साथ जुड़ जाएंगे. चोट के कारण ही वह मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में नहीं खेल पाए थे. Sun, 8 Feb 2026 00:05:24 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price Crash: क्या अभी सोना खरीदना सही है? | Sona Chandi Ka Bhav 7 Feb 2026 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T21:00:53+00:00

8th Pay Commission Update: 2 बजते ही सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल? DA News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T20:30:07+00:00

Gold Silver Crash Today: 3 बजते ही गिर गए सोने चांदी के दाम! | Gold Silver Rate Today | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T21:30:04+00:00

India-US Trade Deal Latest News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आई सबसे बड़ी खबर! India US Trade Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T20:00:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers