Responsive Scrollable Menu

कल से शुरू होगा रणजी ट्रॉफी का घमासान, एक साथ शुरू होंगे 16 मुकाबले, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

Ranji Trophy: भारत के घरेलू क्रिकेट का फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आगाज कल यानि 11 अक्टूबर से होने वाला है. पहले राउंड में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 38 टीमें खिताब के लिए अपनी जोरदार भिड़ंत की शुरुआत करेंगी. हालांकि, अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशनके दो गुटों के बीच चल रहे कानूनी विवाद के कारण अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के बीच होने वाला मुकाबला खतरे में है.

कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में आएंगे नजर

रणजी ट्रॉफी 2026-27 पर सभी की नजरें होंगी, क्योंकि इस टूर्नामेंट में कई बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आने वाले हैं. इस लिस्ट में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ी पहले दौर के मैचों में उतरेंगे. अब देखने वाली बात होगी कि ये खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं. चूंकि, सभी की ये कोशिश होगी कि वह बेहतर प्रदर्शन करके अपना बेस्ट फॉर्म हासिल कर सकें.

वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं बिहार टीम का हिस्सा

बिहार क्रिकेट संघ ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए शुरुआती 2 मैचों की टीम की घोषणा कर दी गई है. वैभव सूर्यवंशी को उनकी नेशनल ड्यूटी में बिजी है, जिसकी वजह से ही उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है. जी हां, वह अभी भारत की टी-20 टीम के साथ हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रहे है. इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है, जहां भी 5 मैच खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड की टी-20 सीरीज नवंबर के पहले सप्ताह में खत्म होगी. तभी तक वे रणजी ट्रॉफी में नहीं लौट पाएंगे.

कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के चुनिंदा एलीट ग्रुप मैचों को ही आप लाइव देख सकेंगे. इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी के जरिए किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच देखे जा सकेंगे. हालांकि, किन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आएगी, उसकी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.

ऐसा है रणजी ट्रॉफी 2026-27 के सभी ग्रुप

ग्रुप ए: बिहार, बड़ौदा, गोवा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश और विदर्भ.

ग्रुप बी: कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सौराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा, पंजाब और असम.

ग्रुप सी: बंगाल, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, सर्विसेज और ओडिशा.

ग्रुप डी: मुंबई, राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और रेलवे.

प्लेट ग्रुप: मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश.

पहले दौर के शेड्यूल और मुकाबले (11 अक्टूबर से शुरू)

सिक्किम बनाम मेघालय (रंगपो)
आंध्र प्रदेश बनाम कर्नाटक (मुलापाडु)
अरुणाचल प्रदेश बनाम नागालैंड (अहमदाबाद)
बंगाल बनाम दिल्ली (कल्याणी)
बिहार बनाम उत्तर प्रदेश (राजगीर)
गोवा बनाम बड़ौदा (पणजी)
गुजरात बनाम ओडिशा (अहमदाबाद)

हरियाणा बनाम हिमाचल प्रदेश (रोहतक)
हैदराबाद बनाम त्रिपुरा (हैदराबाद)
जम्मू-कश्मीर बनाम मध्य प्रदेश (श्रीनगर)
झारखंड बनाम केरल (जमशेदपुर)
मिजोरम बनाम मणिपुर (नाडियाड)
मुंबई बनाम चंडीगढ़ (मुंबई)
पंजाब बनाम असम (मुल्लांपुर)
रेलवे बनाम उत्तराखंड (सीसीआई, मुंबई)
राजस्थान बनाम तमिलनाडु (जयपुर)
सौराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़ (राजकोट)
सर्विसेज बनाम महाराष्ट्र (नई दिल्ली)
विदर्भ बनाम पुडुचेरी (नागपुर)

ये भी पढ़ें: विराट कोहली को पीछे छोड़कर तिलक वर्मा बने फास्टेस्ट 5000 T20 रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज, जानिए टॉप पर कौन है काबिज

Continue reading on the app

Navaratri 2026: डांडिया और गरबा नाइट्स के लिए होना है रेडी, इन एक्ट्रेसेस के लुक्स को करें कैरी

Navratri 2026: नवरात्रि का त्योहार 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. इसके साथ ही जगह-जगह डांडिया और गरबा नाइट्स की रौनक भी देखने को मिलेगी. इस दौरान हर कोई ट्रेडिशनल आउटफिट में सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है. अगर आप भी गरबा नाइट में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं. इन हसीनाओं के स्टाइलिश लहंगा, चनिया चोली और ट्रेडिशनल लुक्स को कैरी करके आप अपने गरबा और डांडिया लुक में चार चांद लगा सकती हैं.

1. जाह्नवी कपूर का मल्टीकलर लहंगा 

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का ये लहंगा  गरबा और डांडिया नाइट के लिए एकदम परफेक्ट है. एक्ट्रेस ने ब्लू और पिंक कलर के कॉम्बिनेशन वाला हैवी एम्ब्रॉयडरी लहंगा पहना है, जिसके साथ मैचिंग चोली उनके लुक को और खूबसूरत बना रही है. लहंगे पर कलरफुल ट्रेडिशनल प्रिंट और मिरर वर्क जैसा डिजाइन इसे गुजराती चनिया चोली वाला फील दे रहा है. इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी ईयररिंग्स, मांग टिका, चूड़ियां और छोटी-सी बिंदी कैरी की है. अगर आप नवरात्रि में रंग-बिरंगे और ट्रेडिशनल आउटफिट में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो जाह्नवी का ये लुक रीक्रिएट कर सकती हैं.

2. आलिया भट्ट का हैडबैंड स्टाइल लुक

अगर आप बहुत सारा सजना-संवरना भी चाहती हैं लेकिन बिल्कुल हटके दिखना चाहती हैं तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं. मल्टीकलर लहंगा, जो आप सस्टेनेबल तरीके से खुद से ही तैयार करवा सकती हैं. आलिया ने इस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए सिर पर स्कार्फ बांधा है और आप भी एक्ट्रेस के तरह इस हटके लुक को कैरी कर सकती हैं. 

3. दीपिका पादुकोण का  गरबा लुक

दीपिका पादुकोण का फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के गाने में दिखा ये गरबा लुक नवरात्रि के लिए शानदार इंस्पिरेशन है.  रेड और व्हाइट कलर का घेरदार ट्रेडिशनल लहंगा अपने गरबा डांस में चार चांद लगा देगा. इस लहंगे के साथ आप लाल रंग का दुपट्टा, गोल्डन जूलरी, बड़े ईयररिंग्स और ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल कैरी कर सकती हैं. अगर आप गरबा नाइट में ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा फिल्मी अंदाज भी जोड़ना चाहती हैं, तो दीपिका का ये लुक रीक्रिएट कर सकती हैं. 

4. सारा अली खान की तरह पहने चनिया चोली

अगर आप चनिया चोली के फैन हैं और मिरर वर्क के कपड़े पसंद है तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) की तरह इस आउटफिट को कैरी कर सकते हैं. इस कलर फूल लहंगे में मिरर वर्क हुआ है जिसे पहनकर आप डांडिया और गरबा नाईट में छा जाएंदी. वहीं, सारा की तरह स्टाइलिस हेयरस्टाइल और ज्वैलरी के साथ आप लुक को खास बना सकते हैं. 

5. कियारा आडवाणी का रेड बंधेज लुक 

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का रेड बंधेज लुक भी गरबा और डांडिया नाइट के लिए एकदम परफेक्ट है. लाल रंग के बंधेज प्रिंट वाले ट्रेडिशनल आउटफिट में एक्ट्रेस का अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा है. ये बंधेज पैटर्न गुजराती टच भी देता है. ऐसे में आप भी इसे कैरी कर सकती हैं. वहीं ट्रेडिशनल जूलरी और मैचिंग एक्सेसरीज इस आउटफिट की खूबसूरती को और बढ़ा देगी. आप नवरात्रि में कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी हो, तो कियारा के इस रेड बंधेज लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. 

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' को मिल सकता है ग्रैमी अवॉर्ड, इन 8 कैटेगरी में सबमिट किए गए फिल्म के गाने

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Delhi Weather News : Delhi-NCR में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक के साथ चलीं तूफानी हवाएं | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T01:32:47+00:00

Neem Karoli Baba: Hanuman Ansh की Producer की UK वाली जिंदगी कैसी थी?#hanumanansh #neemkarolibaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T01:40:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers