Responsive Scrollable Menu

Russia और Ukraine ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने को तैयार, Donald Trump का दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने इसकी शर्तों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। ट्रंप की यह घोषणा तब सामने आई है, जब एक दिन पहले ही उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर रूस में डीजल रिफाइनरी पर हमला करने और वैश्विक स्तर पर ईंधन की कमी के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था।

युद्ध के दौरान रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को बार-बार निशाना बनाते रहे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपनी संक्षिप्त पोस्ट में केवल इतना कहा कि हमले रोकने का समझौता तत्काल प्रभाव से लागू होगा और दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शाम को दिए गए संबोधन में कहा कि उनका देश इस घोषणा का ‘‘स्वागत’’ करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने पर सहमति बन गई है। यह सभी के लिए अच्छी खबर है और यह महत्वपूर्ण है कि इस पर अमल हो।’’ जेलेंस्की ने कहा, ‘‘यूक्रेन अब रूसी ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले करने से परहेज करने के लिए तैयार है और हम रूस से भी इसी तरह की तत्परता की उम्मीद करते हैं।’’ हालांकि, रूस की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति की पोस्ट पर तत्काल कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया और न ही इस बारे में अतिरिक्त जानकारी साझा की।

Continue reading on the app

Festival Special Trains 2026: अब त्योहारों पर घर जाना हुआ और आसान, रेलवे आज से चलाएगा चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें कहां से बुक करें टिकट?

Festival Special Trains 2026: अब त्योहारों पर घर जाना हुआ और आसान, रेलवे आज से चलाएगा चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें कहां से बुक करें टिकट?

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं रोहित शर्मा... 2 साल बाद हुई टीम में वापसी, कमबैक मैच में 5 विकेट लेकर मचाई सनसनी

Who is Fast Bowler Rohit Sharma: डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने पहले मुकाबले में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन मध्य प्रदेश को 196 रन पर समेट दिया. मैच के हीरो तेज गेंदबाज रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने करीब दो साल बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी करते हुए 36 रन पर 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. Mon, 12 Oct 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Delhi Metro Closes Entry and Exit News: दिल्ली में सोमवार को 6 मेट्रो स्टेशन बंद | INDIA Alliance #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T02:40:50+00:00

बेकाबू ट्रक के सामने गिरी लड़की, ऐसे बची जान! | #Viral #TruckAccident #CCTV #Shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T02:45:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers