Navaratri 2026: डांडिया और गरबा नाइट्स के लिए होना है रेडी, इन एक्ट्रेसेस के लुक्स को करें कैरी
Navratri 2026: नवरात्रि का त्योहार 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. इसके साथ ही जगह-जगह डांडिया और गरबा नाइट्स की रौनक भी देखने को मिलेगी. इस दौरान हर कोई ट्रेडिशनल आउटफिट में सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है. अगर आप भी गरबा नाइट में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं. इन हसीनाओं के स्टाइलिश लहंगा, चनिया चोली और ट्रेडिशनल लुक्स को कैरी करके आप अपने गरबा और डांडिया लुक में चार चांद लगा सकती हैं.
1. जाह्नवी कपूर का मल्टीकलर लहंगा
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का ये लहंगा गरबा और डांडिया नाइट के लिए एकदम परफेक्ट है. एक्ट्रेस ने ब्लू और पिंक कलर के कॉम्बिनेशन वाला हैवी एम्ब्रॉयडरी लहंगा पहना है, जिसके साथ मैचिंग चोली उनके लुक को और खूबसूरत बना रही है. लहंगे पर कलरफुल ट्रेडिशनल प्रिंट और मिरर वर्क जैसा डिजाइन इसे गुजराती चनिया चोली वाला फील दे रहा है. इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी ईयररिंग्स, मांग टिका, चूड़ियां और छोटी-सी बिंदी कैरी की है. अगर आप नवरात्रि में रंग-बिरंगे और ट्रेडिशनल आउटफिट में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो जाह्नवी का ये लुक रीक्रिएट कर सकती हैं.
2. आलिया भट्ट का हैडबैंड स्टाइल लुक
अगर आप बहुत सारा सजना-संवरना भी चाहती हैं लेकिन बिल्कुल हटके दिखना चाहती हैं तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं. मल्टीकलर लहंगा, जो आप सस्टेनेबल तरीके से खुद से ही तैयार करवा सकती हैं. आलिया ने इस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए सिर पर स्कार्फ बांधा है और आप भी एक्ट्रेस के तरह इस हटके लुक को कैरी कर सकती हैं.
3. दीपिका पादुकोण का गरबा लुक
दीपिका पादुकोण का फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के गाने में दिखा ये गरबा लुक नवरात्रि के लिए शानदार इंस्पिरेशन है. रेड और व्हाइट कलर का घेरदार ट्रेडिशनल लहंगा अपने गरबा डांस में चार चांद लगा देगा. इस लहंगे के साथ आप लाल रंग का दुपट्टा, गोल्डन जूलरी, बड़े ईयररिंग्स और ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल कैरी कर सकती हैं. अगर आप गरबा नाइट में ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा फिल्मी अंदाज भी जोड़ना चाहती हैं, तो दीपिका का ये लुक रीक्रिएट कर सकती हैं.
4. सारा अली खान की तरह पहने चनिया चोली
अगर आप चनिया चोली के फैन हैं और मिरर वर्क के कपड़े पसंद है तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) की तरह इस आउटफिट को कैरी कर सकते हैं. इस कलर फूल लहंगे में मिरर वर्क हुआ है जिसे पहनकर आप डांडिया और गरबा नाईट में छा जाएंदी. वहीं, सारा की तरह स्टाइलिस हेयरस्टाइल और ज्वैलरी के साथ आप लुक को खास बना सकते हैं.
5. कियारा आडवाणी का रेड बंधेज लुक
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का रेड बंधेज लुक भी गरबा और डांडिया नाइट के लिए एकदम परफेक्ट है. लाल रंग के बंधेज प्रिंट वाले ट्रेडिशनल आउटफिट में एक्ट्रेस का अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा है. ये बंधेज पैटर्न गुजराती टच भी देता है. ऐसे में आप भी इसे कैरी कर सकती हैं. वहीं ट्रेडिशनल जूलरी और मैचिंग एक्सेसरीज इस आउटफिट की खूबसूरती को और बढ़ा देगी. आप नवरात्रि में कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी हो, तो कियारा के इस रेड बंधेज लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.
ये भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' को मिल सकता है ग्रैमी अवॉर्ड, इन 8 कैटेगरी में सबमिट किए गए फिल्म के गाने
जिम्बाब्वे अफ्रीकी पेमेंट सिस्टम को बदलने के लिए भारत के यूपीआई स्टैक का कर सकता है इस्तेमाल: रिपोर्ट
मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे रियल-टाइम पेमेंट के लिए एक साझा घरेलू सिस्टम के तौर पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की टेक्नोलॉजी का लाइसेंस लेने के लिए एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) के साथ बातचीत कर रहा है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
एनआईपीएल, यूपीआई का संचालन करने वाली सरकारी कंपनी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय इकाई है और इसने दूसरे देशों में यूपीआई जैसा इन्फ्रास्ट्रक्चर पहुंचाया है।
इंडिया नैरेटिव की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह का घरेलू सिस्टम बैंकों, मोबाइल-मनी ऑपरेटरों और फिनटेक कंपनियों को एक ही पब्लिक लेयर पर रियल-टाइम में ट्रांसफर क्लियर करने में मदद करेगा।
जिम्बाब्वे के रिजर्व बैंक के गवर्नर जॉन मुशायावान्हु ने कहा कि इस कदम से लागत कम हो सकती है, ट्रांसफर तेज हो सकते हैं और छोटे घरेलू लेन-देन के लिए कार्ड के बजाय अकाउंट-टू-अकाउंट पेमेंट का विकल्प मिल सकता है।
मुशायावान्हु ने कहा कि इसके बाद सीमा-पार इस्तेमाल और रेमिटेंस (विदेश से पैसे भेजने) की सुविधा भी शुरू हो सकती है और एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) के साथ बातचीत 31 अक्टूबर तक पूरी हो सकती है।
जिम्बाब्वे में पहले से ही बड़ी संख्या में डिजिटल ट्रांजैक्शन होते हैं, लेकिन वहां कम लागत वाला कोई कॉमन पेमेंट सिस्टम नहीं है। जिम्बाब्वे के नेशनल सिस्टम ने 2025 की चौथी तिमाही में 23.8 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन किए,इनमें से लगभग 87 प्रतिशत ट्रांजैक्शन मोबाइल मनी के जरिए हुए और एक्टिव मोबाइल-फाइनेंशियल-सर्विस यूजर्स की संख्या लगभग 1.1 करोड़ थी।
रिपोर्ट में बताया गया, 2025 में विदेशों में रहने वाले नागरिकों से आने वाली राशि बढ़कर 2.45 अरब डॉलर हो गई, जो 2024 में 2.15 अरब डॉलर थी। 2025 की शुरुआत में आए कुल पैसे में से ब्रिटेन और दक्षिण अफ़्रीका, दोनों का हिस्सा एक-चौथाई से थोड़ा ज्यादा था। ये डॉलर परिवारों की आय और विदेशी मुद्रा का स्रोत हैं, और माइनिंग के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है।
रिपोर्ट में कहा गया है, वर्ल्ड बैंक का अनुमान है कि 2025 में सब-सहारा अफ्रीका में 200 डॉलर भेजने की औसत लागत लगभग 8 प्रतिशत रही है, जबकि ग्लोबल औसत लगभग 6.5 प्रतिशत और सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (एसडीजी) का लक्ष्य 3 प्रतिशत है।
रिपोर्ट के अनुसार, सदर्न अफ्रीकन डेवलपमेंट कम्युनिटी (एसएडीसी) रूट से पैसे भेजने की लागत और भी ज्यादा है। इसमें यह भी कहा गया है कि बिचौलियों के कारण जो पैसा बीच में ही निकल जाता है, वह असल में अफ्रीकी लोगों के भोजन और वर्किंग कैपिटल का नुकसान है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि घाना, युगांडा, रवांडा और मोजाम्बिक ने एनपीसीआई के साथ मिलकर काम करने में पहले ही दिलचस्पी दिखाई है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि जो देश इसमें सबसे पहले कदम उठाएंगे, वे ऐसे स्टैंडर्ड तय करेंगे जिन्हें बाकी देश अपना सकेंगे।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









