Responsive Scrollable Menu

कल से शुरू होगा रणजी ट्रॉफी का घमासान, एक साथ शुरू होंगे 16 मुकाबले, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

Ranji Trophy: भारत के घरेलू क्रिकेट का फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आगाज कल यानि 11 अक्टूबर से होने वाला है. पहले राउंड में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 38 टीमें खिताब के लिए अपनी जोरदार भिड़ंत की शुरुआत करेंगी. हालांकि, अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशनके दो गुटों के बीच चल रहे कानूनी विवाद के कारण अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के बीच होने वाला मुकाबला खतरे में है.

कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में आएंगे नजर

रणजी ट्रॉफी 2026-27 पर सभी की नजरें होंगी, क्योंकि इस टूर्नामेंट में कई बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आने वाले हैं. इस लिस्ट में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ी पहले दौर के मैचों में उतरेंगे. अब देखने वाली बात होगी कि ये खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं. चूंकि, सभी की ये कोशिश होगी कि वह बेहतर प्रदर्शन करके अपना बेस्ट फॉर्म हासिल कर सकें.

वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं बिहार टीम का हिस्सा

बिहार क्रिकेट संघ ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए शुरुआती 2 मैचों की टीम की घोषणा कर दी गई है. वैभव सूर्यवंशी को उनकी नेशनल ड्यूटी में बिजी है, जिसकी वजह से ही उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है. जी हां, वह अभी भारत की टी-20 टीम के साथ हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रहे है. इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है, जहां भी 5 मैच खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड की टी-20 सीरीज नवंबर के पहले सप्ताह में खत्म होगी. तभी तक वे रणजी ट्रॉफी में नहीं लौट पाएंगे.

कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के चुनिंदा एलीट ग्रुप मैचों को ही आप लाइव देख सकेंगे. इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी के जरिए किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच देखे जा सकेंगे. हालांकि, किन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आएगी, उसकी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.

ऐसा है रणजी ट्रॉफी 2026-27 के सभी ग्रुप

ग्रुप ए: बिहार, बड़ौदा, गोवा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश और विदर्भ.

ग्रुप बी: कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सौराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा, पंजाब और असम.

ग्रुप सी: बंगाल, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, सर्विसेज और ओडिशा.

ग्रुप डी: मुंबई, राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और रेलवे.

प्लेट ग्रुप: मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश.

पहले दौर के शेड्यूल और मुकाबले (11 अक्टूबर से शुरू)

सिक्किम बनाम मेघालय (रंगपो)
आंध्र प्रदेश बनाम कर्नाटक (मुलापाडु)
अरुणाचल प्रदेश बनाम नागालैंड (अहमदाबाद)
बंगाल बनाम दिल्ली (कल्याणी)
बिहार बनाम उत्तर प्रदेश (राजगीर)
गोवा बनाम बड़ौदा (पणजी)
गुजरात बनाम ओडिशा (अहमदाबाद)

हरियाणा बनाम हिमाचल प्रदेश (रोहतक)
हैदराबाद बनाम त्रिपुरा (हैदराबाद)
जम्मू-कश्मीर बनाम मध्य प्रदेश (श्रीनगर)
झारखंड बनाम केरल (जमशेदपुर)
मिजोरम बनाम मणिपुर (नाडियाड)
मुंबई बनाम चंडीगढ़ (मुंबई)
पंजाब बनाम असम (मुल्लांपुर)
रेलवे बनाम उत्तराखंड (सीसीआई, मुंबई)
राजस्थान बनाम तमिलनाडु (जयपुर)
सौराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़ (राजकोट)
सर्विसेज बनाम महाराष्ट्र (नई दिल्ली)
विदर्भ बनाम पुडुचेरी (नागपुर)

ये भी पढ़ें: विराट कोहली को पीछे छोड़कर तिलक वर्मा बने फास्टेस्ट 5000 T20 रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज, जानिए टॉप पर कौन है काबिज

Continue reading on the app

  Sports

माया ने तोड़ा सानिया का 22 साल का पुराना रिकॉर्ड:17 साल की उम्र में बनी भारत की सबसे युवा महिला प्रो टेनिस चैंपियन

भारत की 17 साल की टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती ने सानिया मिर्जा का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। माया ने रविवार को पुर्तगाल के लागोस में ITF W35 टूर्नामेंट का सिंगल्स खिताब जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। वह 17 साल 3 महीने की उम्र में इस स्तर का खिताब जीतने वाली सबसे युवा भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सानिया के नाम था, जिन्होंने 2004 में 17 साल 10 महीने की उम्र में खिताब जीता था। माया ने फाइनल में स्पेन की 28 साल की सीलिया सरविनो रुइज को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया। उन्होंने यूक्रेन की येलिजवेता कोट्लियार के साथ डबल्स खिताब भी अपने नाम किया। माया ने क्वालीफाइंग राउंड से शुरुआत की थी और पूरे सिंगल्स टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया। सानिया और माया ने लागोस में ही जीते खिताब माया और सानिया की उपलब्धि में एक खास समानता भी है। दोनों ने 17 साल की उम्र में लागोस में खिताब जीते। हालांकि, सानिया ने 10 अक्टूबर 2004 को नाइजीरिया के लागोस में खिताब जीता था, जबकि माया ने 11 अक्टूबर 2026 को पुर्तगाल के लागोस में जीत हासिल की। सानिया उस समय 17 साल 10 महीने की थीं, जबकि माया ने 17 साल 3 महीने की उम्र में खिताब जीतकर उनका रिकॉर्ड तोड़ा। यानी माया ने सानिया से करीब 7 महीने कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। पहले राउंड में 0-5 से पिछड़ने के बाद टॉप सीड को हराया दुनिया की 1038वें नंबर की खिलाड़ी माया ने मुख्य ड्रॉ के पहले राउंड में टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर-246 जुस्तिना मिकुलस्काइट को 7-6(1), 6-1 से हराया। पहले सेट में वह 0-5 से पिछड़ गई थीं, लेकिन इसके बाद वापसी करते हुए सेट टाईब्रेकर में जीत लिया। दूसरे राउंड में माया ने अर्जेंटीना की बर्टा बोनार्डी को 6-2, 6-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में आठवीं सीड तियान जियालिन को 6-2, 6-1 से मात दी। सेमीफाइनल में ब्रिटेन की ब्रिट डु प्री के खिलाफ वॉकओवर मिलने के बाद वह फाइनल में पहुंचीं। दबाव कम करने के लिए मन में गाना गुनगुनाया फाइनल में पहला सेट जीतने के बाद माया को अपना पहला प्रोफेशनल खिताब जीतने का दबाव महसूस होने लगा। इसी दौरान उन्हें सुबह सुने एक गाने की धुन याद आई और उन्होंने मन ही मन गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। माया ने कहा, “मुझे लगा कि मैं बहुत ज्यादा दबाव ले रही हूं। तनाव कम करने के लिए मैंने मन में गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। इससे मुझे काफी मदद मिली। मैच पॉइंट आने पर भी मैंने उसे खास पॉइंट की तरह नहीं लिया। मेरे लिए वह एक सामान्य पॉइंट था।” उन्होंने कहा, “पहला खिताब हमेशा खास होता है। इस हफ्ते की कई अच्छी यादें मेरे साथ रहेंगी। इस जीत से मुझे आत्मविश्वास मिला है कि मैं बड़े स्तर पर मुकाबला कर सकती हूं।” डबल्स फाइनल में पहला सेट हारने के बाद जीतीं माया ने यूक्रेन की येलिजवेता कोट्लियार के साथ डबल्स खिताब भी जीता। फाइनल में उनकी जोड़ी ने मिन लियू और कार्लोटा मोचिया को 0-6, 6-2, 10-7 से हराया। पहला सेट 0-6 से गंवाने के बाद माया और कोट्लियार ने दूसरे सेट में वापसी की। इसके बाद निर्णायक सुपर टाईब्रेकर 10-7 से जीतकर खिताब अपने नाम किया। 15 साल की उम्र में मुंबई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं कोयंबटूर की माया ने 2025 में 15 साल की उम्र में मुंबई ओपन WTA 125 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड से शुरुआत की थी। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें पहली बार WTA रैंकिंग मिली और वह सीधे दुनिया की 642वें नंबर की खिलाड़ी बन गईं। माया ने शुरुआती करियर में स्पेन की राफेल नडाल एकेडमी में ट्रेनिंग ली। अब वह फ्रांस के कान्स स्थित एलीट टेनिस सेंटर में अभ्यास करती हैं। जूनियर सर्किट में भी माया ने इस साल फ्रांस के बियोलियू-सुर-मेर और जर्मनी के बामबर्ग में J300 खिताब जीते हैं। पिछले साल उन्होंने नई दिल्ली में J300 टूर्नामेंट जीता था। पिछले महीने वह जापान के ओसाका में J500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान का टी-20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर:श्रीलंका को 82 रन से हराया: माज सदाकत शतक से चूके; सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पाकिस्तान ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 215 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम का सर्वोच्च स्कोर 232/6 है, जो उसने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। पूरी खबर Mon, 12 Oct 2026 01:30:42

  Videos
See all

Delhi Weather News : Delhi-NCR में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक के साथ चलीं तूफानी हवाएं | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T01:32:47+00:00

CJI Refused To Meet Opposition Leaders | CJI ने विपक्षी नेताओं से मिलने से किया इनकार |#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T01:39:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers