Responsive Scrollable Menu

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट, ममता ने मुंह पर बैंडेज लगाया:बस में चेकिंग, दुकानें-मेट्रो बंद; स्टेशन पर पैंसजर्स की भीड़; 12 PHOTOS

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। इस प्रदर्शन में AAP, ममता बनर्जी की टीएमसी और लेफ्ट पार्टियां शामिल हुईं थीं। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर जाने से पहले ही हिरासत में ले लिया। पुलिस केजरीवाल को उठाकर ले गई। ममता ने मुंह पर बैंडेज लगाकर विरोध जताया। अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका दिल्ली पहुंची फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शन के चलते दिल्ली में मेट्रो, दुकानें बंद हैं। ट्रेनें भी कैंसिल कर दी गईं। जिसके चलते स्टेशन पर पैंसेंजर्स की भीड़ हो गई। सड़क पर जवानों का पहरा, 2 तस्वीरें… प्रदर्शन के पहले की तैयारी दीपके दिल्ली पहुंचे; 2 तस्वीरें विमान में ही हिरासत में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी; 5 तस्वीरें पुलिस ने हिरासत में लिया प्रदर्शन का असर; 4 तस्वीरें मेट्रो-दुकानें बंद, स्टेशन पर भीड़ ------------------------

Continue reading on the app

NIA फ्लाईदुबई कॉकपिट अटैक की जांच करेगी:एंटी हाइजैकिंग एक्ट में FIR दर्ज की, भारतीय पायलट पर हमले की साजिश खंगालेगी

नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) ने फ्लाईदुबई फ्लाइट में पायलट पर हुए हमले को लेकर FIR दर्ज की है। FIR एंटी-हाइजैकिंग एक्ट, 2016 की धारा 3 और UAPA की धाराओं के तहत दर्ज हुई है। इन धाराओं के जरिए संभावित लोन-वुल्फ आतंकी मंशा, साजिश और कट्टरपंथी नेटवर्क की जांच होगी। NIA हमले के पीछे बड़ी साजिश की जांच करेगी। इस फ्लाइट के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला हुआ था। दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में ओमानी पायलट ने कैप्टन पर अटैक किया और विमान को गिराने की कोशिश की। जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या हमले का संबंध भारत पर संभावित हमले से था। एजेंसी यह भी पता लगाएगी कि पूरी साजिश कैसे तैयार की गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक NIA यह पता लगाना चाहती है कि हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश थी या नहीं। क्या इसमें दूसरे लोग भी शामिल थे। बड़ा सवाल- क्राइम भारत के बाहर हुआ, फिर NIA जांच क्यों करेगी अपराध भारत के बाहर हुआ हो, तब भी कुछ परिस्थितियों में NIA उसकी जांच कर सकती है। इसका प्रमुख आधार राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 की धारा 1(2) है। 2019 के संशोधन के बाद यह कानून भारत के बाहर हुए ऐसे अनुसूचित अपराधों पर भी लागू हो सकता है, जो भारतीय नागरिकों के खिलाफ किए गए हों या भारत के हितों को प्रभावित करते हों। दुबई में इलाज करवा रहे हैं कैप्टन स्मित भारतीय पायलट स्मित मच्छर फिलहाल दुबई में हैं। 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में उनके सह-पायलट ने कॉकपिट के अंदर उन पर चाकू से हमला किया। गंभीर चोटों के बावजूद स्मित मच्छर ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने हस्तक्षेप किया। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। हमले के बाद विमान को गिराने की कोशिश की गई थी। घटना के दौरान भारतीय पायलट ने स्थिति संभाली और विमान में सवार लोगों को बचाने में मदद की। स्मित को इजराइल का राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को देश का सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान स्टेट ऑफ इजराइल प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म देने की घोषणा की है। इसके अलावा भारत में केरलम में भारतीय डाक विभाग कैप्टन स्मित मच्छर के सम्मान में विशेष आवरण जारी करेगा।

Continue reading on the app

  Sports

साउथ अफ्रीका अपने ही जाल में फंसा, घर में ऑस्ट्रेलिया से पिछड़ा, डरबन टेस्ट में हालत खराब

साउथ अफ्रीका ने मैच के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट 124 रन तक गिरा दिए थे. ऐसे वक्त में जब साउथ अफ्रीका को मैच पर पकड़ बनानी चाहिए थी, उसके उलट WTC चैंपियन टीम पिछड़ती गई. Mon, 12 Oct 2026 00:00:21 +0530

  Videos
See all

जमीन के लिए भिड़े दो पक्ष, गोलियां चलीं! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T23:10:07+00:00

Rahul Gandhi | Vote Chori Narrative पर बड़ा सवाल! उपचुनाव के नतीजों ने खोली पोल? | Desh Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T23:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers