Responsive Scrollable Menu

NIA फ्लाईदुबई कॉकपिट अटैक की जांच करेगी:एंटी हाइजैकिंग एक्ट में FIR दर्ज की, भारतीय पायलट पर हमले की साजिश खंगालेगी

नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) ने फ्लाईदुबई फ्लाइट में पायलट पर हुए हमले को लेकर FIR दर्ज की है। FIR एंटी-हाइजैकिंग एक्ट, 2016 की धारा 3 और UAPA की धाराओं के तहत दर्ज हुई है। इन धाराओं के जरिए संभावित लोन-वुल्फ आतंकी मंशा, साजिश और कट्टरपंथी नेटवर्क की जांच होगी। NIA हमले के पीछे बड़ी साजिश की जांच करेगी। इस फ्लाइट के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला हुआ था। दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में ओमानी पायलट ने कैप्टन पर अटैक किया और विमान को गिराने की कोशिश की। जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या हमले का संबंध भारत पर संभावित हमले से था। एजेंसी यह भी पता लगाएगी कि पूरी साजिश कैसे तैयार की गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक NIA यह पता लगाना चाहती है कि हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश थी या नहीं। क्या इसमें दूसरे लोग भी शामिल थे। बड़ा सवाल- क्राइम भारत के बाहर हुआ, फिर NIA जांच क्यों करेगी अपराध भारत के बाहर हुआ हो, तब भी कुछ परिस्थितियों में NIA उसकी जांच कर सकती है। इसका प्रमुख आधार राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 की धारा 1(2) है। 2019 के संशोधन के बाद यह कानून भारत के बाहर हुए ऐसे अनुसूचित अपराधों पर भी लागू हो सकता है, जो भारतीय नागरिकों के खिलाफ किए गए हों या भारत के हितों को प्रभावित करते हों। दुबई में इलाज करवा रहे हैं कैप्टन स्मित भारतीय पायलट स्मित मच्छर फिलहाल दुबई में हैं। 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में उनके सह-पायलट ने कॉकपिट के अंदर उन पर चाकू से हमला किया। गंभीर चोटों के बावजूद स्मित मच्छर ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने हस्तक्षेप किया। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। हमले के बाद विमान को गिराने की कोशिश की गई थी। घटना के दौरान भारतीय पायलट ने स्थिति संभाली और विमान में सवार लोगों को बचाने में मदद की। स्मित को इजराइल का राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को देश का सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान स्टेट ऑफ इजराइल प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म देने की घोषणा की है। इसके अलावा भारत में केरलम में भारतीय डाक विभाग कैप्टन स्मित मच्छर के सम्मान में विशेष आवरण जारी करेगा।

Continue reading on the app

रुपए की गिरावट रोकने के लिए RBI का प्लान:सरकारी तेल कंपनियों के लिए स्पेशल डॉलर विंडो खोली, फॉरेक्स डेरिवेटिव ट्रेडिंग के नियम सख्त किए

डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होते भारतीय रुपए को संभालने और मनी मार्केट में उतार-चढ़ाव पर लगाम लगाने के लिए RBI ने दो फैसले किए हैं। RBI ने सरकारी तेल कंपनियों की डॉलर की डेली जरूरतों को पूरा करने के लिए एक 'स्पेशल डॉलर विंडो' शुरू की है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फॉरेक्स डेरिवेटिव ट्रेडिंग से जुड़े नियमों में भी सख्ती कर दी है। बाजार के जानकारों का मानना है कि इन फैसलों से रुपए को तुरंत थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन गिरावट के लंबे ट्रेंड को पूरी तरह पलटना मुश्किल होगा। रुपया 2026 में अब तक 7% गिर चुका शुक्रवार, 9 अक्टूबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 96.73 के स्तर पर बंद हुआ था, जो मई में दर्ज इसके 96.96 के ऑल-टाइम-लो के काफी करीब है। कैलेंडर ईयर 2026 में अब तक रुपया 7% से ज्यादा और चालू वित्त वर्ष (FY27) में करीब 3.5% गिर चुका है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर और विदेशी निवेश के सुस्त होने से रुपए पर लगातार दबाव बनाया हुआ है। 97 के ऊपर जाने से रोकना चाहता है RBI RBI रुपए को 97-प्रति-डॉलर के स्तर से ऊपर जाने से रोकना चाहता है। अगर रुपया इस स्तर को पार करता है तो कंपनियों की घबराहट में डॉलर की खरीदारी और सट्टेबाजी (स्पेकुलेटिव शॉर्ट पोजीशंस) तेजी से बढ़ सकती है। इसे देखते हुए जब भी रुपया 96.80 के पार जाता है, सरकारी बैंकों के जरिए डॉलर बेचे जा रहे हैं। ऑइल विंडो से स्पॉट मार्केट का दबाव कम होगा भारत के कुल आयात यानी इंपोर्ट में कच्चे तेल की हिस्सेदारी लगभग 25% है। अब तेल कंपनियों की डॉलर की डेली जरूरतों को सीधे RBI के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व से 'स्पेशल विंडो' के जरिए पूरा किया जाएगा। इससे स्पॉट फॉरेक्स मार्केट में डॉलर की सीधी डिमांड का दबाव घटेगा। एक प्राइवेट बैंक के ट्रेजरी हेड ने बताया कि ऑयल विंडो से स्पॉट मार्केट में डिमांड कम होगी। वहीं बिना किसी ठोस कारोबार (अंडरलाइंग एक्सपोजर) वाले डेरिवेटिव्स पर रोक लगाने से सट्टेबाजी वाले सौदों पर लगाम लगेगी। हालांकि, भारत का बैंलेंस ऑफ पेमेंट कमजोर बना हुआ है, डॉलर मजबूत है और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड ऊंची है। ऐसे में कुछ समय तक यानी मीडियम टर्म में रुपए पर दबाव बना रह सकता है। HDFC सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि इन फैसलों से अस्थिरता पर लगाम लगेगी और सट्टेबाजों को झटका लगेगा। हालांकि, बैंक अपनी एडिशनल हेजिंग कॉस्ट यानी लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल सकते हैं। फॉरेक्स डेरिवेटिव्स के नियमों में 4 बड़े बदलाव सट्टेबाजी रोकने और बाजार को अनुशासित करने के लिए RBI ने 10 अक्टूबर को 4 प्रमुख बदलाव किए हैं... 2 हफ्ते में $31.3 अरब घटा विदेशी मुद्रा भंडार रुपए में गिरावट ऐसे समय में आई है जब भारत का फॉरेक्स रिजर्व लगातार घट रहा है। 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में रिजर्व $18.34 अरब घटकर $757.46 अरब पर आ गया था। 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह $12.95 अरब और घटकर $734.61 अरब रह गया। दो हफ्तों में फॉरेक्स रिजर्व में कुल $31.3 अरब की गिरावट आई है। यह सितंबर के शुरुआती हफ्ते के रिकॉर्ड ऑल-टाइम हाई ($785.7 अरब) से करीब $51.1 अरब नीचे आ गया है। 7 अक्टूबर को मॉनेटरी पॉलिसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा था कि रियल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट (REER) के आधार पर रुपया 'अंडरवैल्यूड' हो सकता है। हालांकि, रिजर्व बैंक यह सुनिश्चित करेगा कि करेंसी में स्थिरता बनी रहे। RBI ₹25,000 करोड़ के सरकारी बॉन्ड्स बेचेगा बाजार से अतिरिक्त नकदी (लिक्विडिटी) कम करने के लिए RBI ने दो बड़े फैसले लिए हैं... RBI 13 अक्टूबर को ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) के जरिए ₹25,000 करोड़ के सरकारी बॉन्ड्स बेचेगा, जिससे बाजार से कैश बैंक के पास चला जाएगा। इस कदम से बॉन्ड यील्ड में 4 से 5 बेसिस पॉइंट्स (0.04%-0.05%) की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं 16 अक्टूबर से बैंकों को अपने कुल कैश रिजर्व रेशियो यानी CRR का कम से कम 99% हिस्सा रोजाना मेंटेन करना जरूरी होगा, जो पहले सिर्फ 90% था। हालांकि मुख्य CRR रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अब बैंकों को रोज ज्यादा कैश अपने पास अलग जमा रखना होगा। क्या होता है OMO सेल, CRR और REER? 1. ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) सेल: महंगाई और रुपए को संभालने का तरीका जब बाजार में बहुत ज्यादा कैश घूमने लगता है, तो RBI सरकारी बॉन्ड्स बेचकर बैंकों से वह अतिरिक्त पैसा अपने पास खींच लेता है। आम आदमी पर असर: बाजार में कैश कम होने से महंगाई पर लगाम लगती है और विदेशी मुद्रा के मुकाबले भारतीय रुपए में अचानक बड़ी गिरावट या उतार-चढ़ाव को रोकने में मदद मिलती है। 2. कैश रिजर्व रेश्यो (CRR): बैंकों की ढील पर कसता शिकंजा बैंकों को अपनी कुल जमा पूंजी का एक तय हिस्सा नकदी के रूप में RBI के पास रखना जरूरी होता है। नए नियम (99% डेली मेंटेनेंस, जो पहले सिर्फ 90% था) के तहत अब बैंकों को यह कोटा हर दिन पूरा करना होगा। आम आदमी पर असर: बैंकों को अपनी रोज की लिक्विडिटी (नकद रकम) बहुत सावधानी से मैनेज करनी होगी। इससे बैंकों के पास रोजाना मनमर्जी से कैश का इस्तेमाल करने या बड़ा जोखिम लेने की छूट खत्म हो जाएगी। 3. रियल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट (REER): रुपए की असली ताकत मापने का मीटर यह एक ऐसा इंडेक्स या पैमाना है, जिससे पता चलता है कि भारत का रुपया दुनिया के प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों (जैसे डॉलर, यूरो, युआन) की मुद्राओं के मुकाबले असल में कितना मजबूत या कमजोर है। आम आदमी पर असर: इससे देश के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट की सेहत का पता चलता है। अगर REER के हिसाब से रुपया ज्यादा मजबूत होता है, तो विदेश से सामान मंगाना सस्ता और देश से सामान बाहर बेचना महंगा हो जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

12 गेंदों में कोई बाउंड्री नहीं… टीम इंडिया ने 76 मैच और 33 महीने बाद देखा ऐसा दिन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की शुरुआत धीमी रही थी और भारतीय टीम को शुरुआत में ही झटका लग गया था. मगर इस शुरुआत का एक पहलू ऐसा था, जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा. Sun, 11 Oct 2026 23:36:45 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi | Vote Chori Narrative पर बड़ा सवाल! उपचुनाव के नतीजों ने खोली पोल? | Desh Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T23:00:20+00:00

जमीन के लिए भिड़े दो पक्ष, गोलियां चलीं! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T23:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers