Responsive Scrollable Menu

SA VS AUS: डरहम टेस्ट में चला मैट रेनशॉ का बल्ला, जड़ दिया धमाकेदार शतक, रिकी पोंटिंग हुए फैन

SA VS AUS: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डरहम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने आई ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से दूसरे दिन मैट शॉ ने शतक लगा दिया है. उनकी ये सेंचुरी तब आई, जब उनकी टीम को इसकी काफी जरूरत थी. मैच की इस पारी ने उनकी टीम को 300 के करीब पहुंचा दिया है, जबकि एक वक्त पर ऐसा लगने लगा था कि टीम जल्दी ही ऑलआउट हो जाएगी.

मैट रेनशॉ ने लगाया शतक

साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे डरहम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रैनशॉ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे. रैनशॉ ने कमाल मुश्किल वक्त में अपनी टीम के लिए शतकीय पारी खेली. एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर मैट रेनशॉ ने चौका लगाया और अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया. पूरे 9 साल बाद टेस्ट में शतक लगाया है.

उन्होंने अपना हेलमेट उतारा, चेहरे पर बड़ी मुस्कान है और बाहें फैलाकर शतक का जश्न मनाया. जब वह बल्लेबाजी करने आए थे तब टीम मुश्किल में थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को संभालने के लिए बेहतरीन पारी खेली. अब रैनशॉ अपनी इस पारी को और बड़ा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे.

मैट रैनशॉ की रिकी पोंटिंग ने की तारीफ

"मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया के लिए एक उभरते हुए शानदार टैलेंट हैं. मुझे लगता है कि यह पारी उन्हें अच्छी शुरुआत दिलाएगी. यह पारी बहुत ज़्यादा दबाव और मुश्किल हालात में खेली गई है. ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में था, प्रोटियाज़ हावी थे, और रेनशॉ ने कमाल की पारी खेली. मैं आपको बता रहा हूँ, वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की अगली 'रन मशीन' हैं, वह भविष्य के सुपरस्टार हैं. क्या शानदार बैटिंग की है."

ये भी पढ़ें: विराट कोहली को पीछे छोड़कर तिलक वर्मा बने फास्टेस्ट 5000 T20 रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज, जानिए टॉप पर कौन है काबिज

Continue reading on the app

'भुवी का चयन मुझे चिंतित...', मोहम्मद शमी ने भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Mohammed Shami on Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है. उन्हें 4 साल बाद टीम इंडिया में चुना गया है. अब भुवी के चयन पर उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी का बड़ा बयान सामने आया है. लंबे समय से चोट और टीम से अंदर-बाहर होने के दौर से गुजर रहे शमी ने साफ किया है कि वह किसी अन्य खिलाड़ी के चयन से चिंतित नहीं हैं और उनका पूरा ध्यान इस समय घरेलू क्रिकेट पर है. 

भुवनेश्वर का चयन मेरे लिए चिंता का विषय नहीं - मोहम्मद शमी

हाल में मोहम्मद शमी से जब अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेहद प्रोफेशनल और बेबाक अंदाज में जवाब दिया. शमी ने कहा, "भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला और यह उनके लिए अच्छा है. लेकिन उनका चयन मुझे चिंतित नहीं करता. " शमी के इस बयान से साफ है कि वह टीम में किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा से घबराने के बजाय केवल अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं. 

रणजी ट्रॉफी पर टिका है पूरा ध्यान

टीम इंडिया में वापसी की राह तलाश रहे शमी इस समय घरेलू क्रिकेट में पसीना बहा रहे हैं. अपनी मौजूदा प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा. अभी, मेरा फोकस पूरी तरह से इस रणजी मैच पर है." क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करके ही शमी चयनकर्ताओं का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींचना चाहते हैं. 

दोबारा मौका नहीं मिला, तो मेरा नुकसान नहीं"

इंटरव्यू के दौरान शमी का एक बेहद आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा रूप तब देखने को मिला जब उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के भविष्य पर बात की. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, "अगर मुझे दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है, तो इसमें मेरा कोई नुकसान नहीं है." शमी का यह बयान दर्शाता है कि उन्होंने देश के लिए जो कुछ भी हासिल किया है, उन्हें उस पर गर्व है और वह भविष्य को लेकर किसी दबाव में नहीं हैं. 

वापसी की राह देख रहे हैं फैंस

मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के सबसे मजबूत और भरोसेमंद स्तंभों में से एक रहे हैं. करोड़ों क्रिकेट फैंस को यह पूरी उम्मीद है कि रणजी ट्रॉफी के जरिए अपनी पुरानी लय और फिटनेस हासिल करने के बाद, वह जल्द ही एक बार फिर टीम इंडिया की नीली जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि, शमी के इस बयान ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि वह वापसी के मानसिक दबाव या चयनकर्ताओं के फैसलों की चिंता छोड़कर, इस समय सिर्फ और सिर्फ अपनी गेंदबाजी को और अधिक धारदार बनाने में जुटे हैं. वे किसी प्रतिस्पर्धा में पड़ने के बजाय खुद को साबित करने और खेल का आनंद लेने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली को पीछे छोड़कर तिलक वर्मा बने फास्टेस्ट 5000 T20 रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज, जानिए टॉप पर कौन है काबिज

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी जायसवाल की आखिरी क्या मजबूरी है? बैटिंग छोड़ विकेटकीपिंग पर उतरे, जानें वसीम जाफर ने क्या कहा

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को हाल ही में विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया था. इस पर अब पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने यशस्वी को सलाह दी है. वसीम जाफ ने यशस्वी को साफ तौर पर कहा है कि वह सिर्फ अपने बैटिंग पर ध्यान दें. उन्हें विकेटकीपिंग करने की कोई जरूरत नहीं है. Sun, 11 Oct 2026 06:16:40 +0530

  Videos
See all

Super El Niño Alert 2026: आ रहा है सुपर अल नीनो! महातबाही मचना तय? | Weather News | Global Warming #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T01:15:03+00:00

Iran America War Live Update: World War 3 का खतरा? | Trump | IRGC | Khamenei | Putin | Hormuz | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T01:16:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers