Responsive Scrollable Menu

CJP Delhi Protest Live Updates: दिल्ली में आज भी CJP का विरोध प्रदर्शन, जंतर-मंतर और आसपास के इलाके में धारा 163 लागू

CJP Delhi Protest Live Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज यानी रविवार को भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रही है. सीजेपी के कार्यकर्ता एक बार फिर से सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर जुटेंगे. शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में ले लिया था. बावजूद इसके सीजेपी ने आंदोलन जारी रखने की बात कही है.

राजधानी में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाई गई है. वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित होने की आशंका जताते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने का एलान

बता दें कि शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा कि संगठन अपने विरोध प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को उम्मीद थी कि हिरासत में लिए जाने के बाद कार्यकर्ता आंदोलन समाप्त कर देंगे. शिंदे ने कहा कि सरकार की कार्रवाई से संगठन के आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

CJP के प्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शनकारियों और नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर आपत्ति जताई. संगठन का आरोप है कि राजधानी में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार को सीमित किया जा रहा है. पार्टी के नेताओं ने मौजूदा हालात की तुलना अघोषित आपातकाल से की है.

दिल्ली में 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन की संभावना

सीजेपी के दोबारा प्रदर्शन के एलान के बाद दिल्ली में रविवार को लगातार दूसरे दिन यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने की आशंका है. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, हालात को देखते हुए राजधानी के करीब 30 प्रमुख स्थानों पर वाहनों के मार्ग बदले जा सकते हैं. शनिवार देर रात जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में बताया गया कि रविवार सुबह 6 बजे से जरूरत के अनुसार यातायात में बदलाव लागू किए जाएंगे. जंतर-मंतर के अलावा कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, पटेल चौक और मध्य दिल्ली के दूसरे प्रमुख चौराहों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है.

Continue reading on the app

Maa Shailputri Ki Aarti Lyrics: नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री माता की करें आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स

Maa Shailputri Ki Aarti Lyrics: आज से शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत हो चुकी है. 11 अक्टूबर 2026 को पहले दिन का व्रत रखा जा रहा है. नवरात्रि पर्व का प्रथम दिन माता शैलपुत्री का होता है. उन्हें दुर्गा मां का नन्हा स्वरूप माना जाता है. पहले दिन कलश स्थापना की जाती है और फिर माता शैलपुत्री की पूजा करते हैं. शैलपुत्री माता के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल होता है. उन्होंने श्वेत वस्त्र धारण किए हुए होते हैं. शैलपुत्री माता की पूजा करने से व्यक्ति को धन-धान्य और ऐश्वर्य की कमी नहीं होती है. धार्मिक मान्यका है कि उनकी आरती के बिना पूजा अधूरी रहती है. चलिए यहां पढ़ते हैं मां शैलपुत्री जी की आरती हिंदी में....

आरती देवी शैलपुत्री जी की (Hindi Full Lyrics of Shailputri Mata)

शैलपुत्री माँ बैल असवार।करें देवता जय जयकार॥

शिव-शंकर की प्रिय भवानी।तेरी महिमा किसी ने न जानी॥

पार्वती तू उमा कहलावे।जो तुझे सुमिरे सो सुख पावे॥

रिद्धि सिद्धि परवान करे तू।दया करे धनवान करे तू॥

सोमवार को शिव संग प्यारी।आरती जिसने तेरी उतारी॥

उसकी सगरी आस पुजा दो।सगरे दुःख तकलीफ मिटा दो॥

घी का सुन्दर दीप जला के।गोला गरी का भोग लगा के॥

श्रद्धा भाव से मन्त्र जपायें।प्रेम सहित फिर शीश झुकायें॥

जय गिरराज किशोरी अम्बे।शिव मुख चन्द्र चकोरी अम्बे॥

मनोकामना पूर्ण कर दो।चमन सदा सुख सम्पत्ति भर दो॥

ये भी पढ़ें- Dussehra 2026: दशहरा की सही तारीख क्या है? नोट करें रावण दहन का समय

श्री शैलपुत्री चालीसा (Mata Shailputri Chalisa in Hindi)

दोहा

श्री गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल।
विघ्न हरण मंगल मूरति, जय जय गिरिजा लाल।।

चौपाई

जय गिरिराजकुमारि जगत जननी।
सकल सृष्टि पालक भवानी भवानी।।
जय शैलपुत्री माता महिमा अपार।
जो कोई तुमको ध्यावत भव भव पार।।

चंद्रार्ध मस्तक विराजत सुभ गंगा।
तुमहि देखि हरषत हिय शिव संगा।।
वाहन वृषभ राजत छवि निराली।
सोहत रूप मातु शिव की ललाली।।

कहत अष्टमां महिमा अमृत वाणी।
महिमा अपरम्पार विधि न जानी।।
कली कालक पाप हटावनि हरता।
संतन प्रभु प्रीति प्रभु भवानी करता।।

जो कोई तुहि ध्यावत रुधि रासि भवानी।
सकल सृष्टि पालक दुर्गा भवानी।।
गौरी शंकर संग विराजति सुहावनि।
मंगल कारण काली माई कहलावनि।।

ध्यान धरत जो कोई नर भवानी।
सकल सृष्टि में होत सुबानी।।
श्री शैलपुत्री चालीसा का पाठ।
करत ध्यान जस आपनि दास।।

विनय राम दास मनु प्रीतम भवानी।
तासु ध्यान से सकल सृष्टि भवानी।।

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Colors List: नवरात्रि के 9 दिनों में पहनें मां दुर्गा के पसंदीदा रंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी जायसवाल की आखिरी क्या मजबूरी है? बैटिंग छोड़ विकेटकीपिंग पर उतरे, जानें वसीम जाफर ने क्या कहा

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को हाल ही में विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया था. इस पर अब पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने यशस्वी को सलाह दी है. वसीम जाफ ने यशस्वी को साफ तौर पर कहा है कि वह सिर्फ अपने बैटिंग पर ध्यान दें. उन्हें विकेटकीपिंग करने की कोई जरूरत नहीं है. Sun, 11 Oct 2026 06:16:40 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: World War 3 का खतरा? | Trump | IRGC | Khamenei | Putin | Hormuz | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T01:16:43+00:00

Iran America War LIVE: ईरान अमेरिका युद्ध के हालात! | Trump | Hormuz | IRGC | Middle East War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T01:15:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers