मलेशिया में पीएम मोदी से मिलने पहुंचा भारतीय समुदाय, 'मोदी जी इज क्यूटी पाई' वाला पोस्टर वायरल
कुआलालंपुर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मलेशिया पहुंचे, जहां गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। मलेशिया के प्रधानमंत्री इब्राहिम अनवर खुद पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। पीएम मोदी से मिलने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पहुंचे थे। इस दौरान एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
पोस्टर पर लिखा था, 1, 2, 3, 4, 5... मोदी जी एज ए क्यूटीपाई।
पीएम मोदी के स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। करीब 800 लोगों ने मिलकर ये प्रस्तुति दी। वहीं, पीएम मोदी ने प्रस्तुति देने वालों का अभिवादन स्वीकार किया और उनकी सराहना की।
भारत द्वारा हाल ही में साइन किए गए ट्रेड डील्स पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को विकास के लिए एक भरोसेमंद साझेदार के तौर पर देखा जाता है और भरोसा देश की सबसे मजबूत करेंसी बन गई है।
इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, मैं आज अपने दोस्त प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के न्योते पर मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर जा रहा हूं। भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के सालों में लगातार प्रगति हुई है। मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं। हमारा लक्ष्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना, आर्थिक और इनोवेशन साझेदारी को बढ़ाना व अपने सहयोग को नए क्षेत्रों में फैलाना होगा।
उन्होंने आगे कहा, मैं मलेशिया में भारतीय समुदाय से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं। लगभग तीन मिलियन की संख्या वाला यह समुदाय दुनिया के सबसे बड़े भारतीय प्रवासियों में से एक है। मलेशिया की प्रगति में उनका बहुत बड़ा योगदान और हमारे दोनों देशों के बीच एक पुल के रूप में उनकी भूमिका हमारी ऐतिहासिक दोस्ती को एक मजबूत आधार प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वे मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे। यह उनकी मलेशिया की तीसरी यात्रा है और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिए जाने के बाद पहली यात्रा है।
--आईएएनएस
केके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Kuno National Park: कूनो में फिर गूंजी किलकारी, मादा चीता आशा ने पांच शावकों को दिया जन्म; भारत में इतनी हुई चीतों की संख्या
Kuno National Park: मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक खुशखबरी सामने आई है. यहां नामीबियाई मादा चीता ‘आशा’ ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. यह खबर सिर्फ कूनो के लिये ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिये बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस सफलता से यह भरोसा और मजबूत हुआ है कि भारत में चीते धीरे-धीरे खुद को फिर से बसाने लगे हैं.
भारत में चीतों की संख्या 35 हुई
कूनो नेशनल पार्क में आशा के पांच नवजात शावकों के जन्म से भारत में इन तेज जानवरों की कुल संख्या अब 35 हो गयी है. वहीं, भारत में जन्मे शावकों की संख्या 24 तक पहुंच गयी है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि की घोषणा करते हुए इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिये गर्व और खुशी का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण-जागरूक नेतृत्व के तहत संरक्षण प्रयासों का परिणाम है.
Kuno has witnessed a moment of pure pride as Aasha gives birth to five healthy cubs, strengthening India’s cheetah conservation journey.
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 7, 2026
With this, the number of Indian-born cubs rises to 24 and the total cheetah population reaches 35.
This achievement reflects the tireless… pic.twitter.com/rwMFpAtFn8
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे कूनो के लिये एक गौरवपूर्ण पल बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सफलता में वन विभाग के कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों की मेहनत का बड़ा हाथ है. उन्होंने कहा कि अब मध्य प्रदेश वन्यजीव संरक्षण में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है.
दूसरी बार मां बनी ‘आशा’
विशेष बात यह है कि चीता ‘आशा’ दूसरी बार मां बनी है, जिसने पहले भी स्वस्थ शावकों को जन्म दिया था. यह भारत में चीतों के आठवें सफल जन्म के रूप में दर्ज किया गया है. इस उपलब्धि को संरक्षण यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है. इसके अलावा, 28 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना से आठ और चीते लाये जाने का प्रस्ताव है. ऐसे समय पर शावकों का जन्म होना भविष्य के लिये सकारात्मक संकेत है और इससे कूनो की जैव विविधता और चीतों की आबादी दोनों को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- मोबाइल गेम की लत बन रही जानलेवा, गाजियाबाद के बाद मध्य प्रदेश में भी 14 साल के बच्चे की मौत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















