Responsive Scrollable Menu

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने शनिवार को दिल्ली में बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शनों के दौरान लोगों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई। संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय अधिकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के अधिकार का सम्मान करने और मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा करने का आग्रह किया। जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन ने इन चिंताओं को खारिज करते हुए उन्हें ‘‘गलतफहमी पर आधारित’’ और देश के आंतरिक मामलों में ‘‘अनुचित हस्तक्षेप’’ बताया।

भारत के स्थायी मिशन ने कहा, ‘‘शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने का अधिकार हमारे संविधान में निहित है और मजबूत संस्थाओं, स्वतंत्र न्यायपालिका तथा स्वतंत्र मीडिया द्वारा इसकी रक्षा की जाती है।’’ उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हर लोकतंत्र की तरह, भारत के नागरिक भी सार्वजनिक व्यवस्था के हित में लगाए गए उचित प्रतिबंधों के अधीन इस अधिकार का इस्तेमाल करते हैं।’’ सुरक्षा बलों ने ‘जेन-जी’ के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों को मध्य दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोक दिया, जिसके बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। यह प्रदर्शन मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनावी सुधारों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए आयोजित किया गया था। निर्वाचन आयोग और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन आरोपों से इनकार किया है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के प्रवक्ता थमीम अल-खीथान ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कार्यालय ‘‘दिल्ली में आज बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शनों से पहले और उनके दौरान प्रदर्शनकारियों, आंदोलन के नेताओं, नागरिक समाज संगठनों के सदस्यों, वकीलों और पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की खबरों को लेकर चिंतित है।’’ बयान में कहा गया, ‘‘हम अधिकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के अधिकार का पूरी तरह सम्मान करने और उसे सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं।’’ अल-खीथान ने भारतीय अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि कानून लागू करने वाले कर्मी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों से निपटते समय ‘‘अत्यंत संयम’’ बरतें। उन्होंने कहा कि ऐसा देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और मानवाधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तत्काल और बिना किसी शर्त के रिहा किया जाना चाहिए।’’ संयुक्त राष्ट्र ने अधिकारियों से व्यापक स्तर पर व्यक्त की गई चिंताओं का समाधान करने के लिए ‘‘अर्थपूर्ण संवाद’’ करने का भी आग्रह किया।

कॉजपा ने मध्य दिल्ली के प्रमुख स्थल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आयोजित करने की योजना बनाई थी। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। भारी सुरक्षा व्यवस्था और सड़क मार्गों पर लगाए गए अवरोधकों के कारण अधिकतर प्रदर्शनकारी इलाके में नहीं पहुंच सके।

कॉजपा ने बताया कि उसके संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके साथी सौरव दास तथा आशुतोष रांका को मुंबई से दिल्ली पहुंचे उनके विमान के उतरने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली पुलिस ने उनकी हिरासत के संबंध में सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

Continue reading on the app

नवरात्रि 2026: नवरात्रि के पहले दिन कन्या, तुला समेत 4 राशियों को मिलेंगे खास संकेत

नवरात्रि 2026: नवरात्रि के पहले दिन कन्या, तुला समेत 4 राशियों को मिलेंगे खास संकेत

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा के नाम आज हो सकता है विश्व कीर्तिमान, खतरे में सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma eyes fastest 2000 T20I Runs: भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में मैदान पर उतरेगी. यह मैच कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस मुकाबले में युवा विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. मौजूदा समय में अभिषेक ने 64 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 63 पारियों में 1,967 रन बनाए हैं और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने अब तक 1,009 गेंदों का सामना किया है. Sun, 11 Oct 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

शारदीय नवरात्रि पर Katra के Vaishno Devi Mandir में आस्था का सैलाब, भवन सजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T00:11:12+00:00

Breaking News: Arvind Kejriwal को Delhi Police ने किया रिहा #shorts #ytshorts #kejriwal #delhipolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T23:49:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers