Responsive Scrollable Menu

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी

मिडिल ईस्ट के रण में एक ऐसा खतरनाक खेल शुरू हो चुका है जिसने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। 100 लड़ाकू विमान आसमान में आग बरसा रहे हैं। रनवे पर मिसाइलें गिर रही हैं और ठीक इसी बारूदी बवंडर के बीच यमन के हुतियों ने एक ऐसा दांव चल दिया है जिसने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और जनरल असीम मुनीर के होश उड़ा दिए हैं। हुतियों ने कैमरे के सामने आकर सीधे तौर पर भारत का नाम ले लिया और पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि याद करो जब भारत के साथ तुम्हारा टकराव था तब हम तुम्हारे साथ खड़े थे और आज तुम हमारे बच्चों पर सऊदी के लिए बम गिराने चले आए। दरअसल लाल सागर और यमन की सीमा पर तनाव कोई नया नहीं है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में जो हुआ उसने सीधे सऊदी अरब के मुख्य शहरों को हिलाकर रख दिया। सऊदी अरब के दो बेहद अहम हवाई अड्डों किंग खालिद और आभा एयरपोर्ट पर हूतियों ने एक साथ कई बैलेस्टिक मिसाइलें और ड्रोंस ताक दिए। इन हमलों में तीन मासूम लोगों की जान चली गई और 36 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए। हमले इतने सटीक और घातक थे हुतियों के कि रियाद से लेकर वाशिंगटन तक खलबली मच गई। इसके बाद जवाब देने के लिए केवल सऊदी अरब ही आगे नहीं आया बल्कि इस्लामाबाद से एक ऐसा बयान आया जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया।

इसे भी पढ़ें: UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने फ़ौरन सोशल मीडिया पर आकर सऊदी अरब की संप्रभुता के लिए जान की बाजी लगाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने सऊदी सेना की एयर डिफेंस क्षमता की जमकर तारीफ की। लेकिन उनके बयान में जो सबसे बड़ा खुलासा था वो था मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट। शहबाज शरीफ ने साफ कर दिया कि सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए इस समझौते के तहत किसी एक देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। अब जैसे ही सऊदी के दो एयरपोर्ट्स पर मिसाइलें गिरती हैं। 5 अक्टूबर को रियाद में इस पैट को आधिकारिक तौर पर सक्रिय कर दिया गया। एक्टिव कर दिया गया। अब पैट सक्रिय होते ही पाकिस्तान ने अपनी सैन टुकड़ियों और तकनीकी अमले को सऊदी अरब रवाना कर दिया। शहबाज शरीफ ने यूएन के मन से लेकर अपने बयानों में दोहराया बार-बार कि मक्का और मदीना की हिफाजत पाकिस्तान की रेड लाइन है और इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। चलिए अब जानते हैं फाइटर जेट्स की बमबारी के बारे में। देखिए इधर पैक एक्टिव होता है उधर यमन के आसमान में बारूद की बरसात होती है। सऊदी अरब के समर्थन में यमनी सरकार सेना ने रणनीतिक रूप से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग यानी कि बाप अलमदेव स्ट्रीट के पास स्थित धुबाप शहर पर चौतरफा हमला बोल दिया और उसे हुतियों के कब्जे से छीन लिया।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा


सऊदी और मित्र देशों के करीब 100 फाइटर जेट ने हुतियों के गोला बारूद को गोदामों, बंकरों और कमांड सेंटरों पर भीषण बमबारी की। लेकिन हूती भी पीछे हटने वाले में से नहीं थे। हुतियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रियाद आभा और राबिक में स्थित विशाल आराम को तेल रिफाइनी की तरफ लंबी दूरी की क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलें दाग दी। पूरा इलाका बारूदी धुएं से भर गया और ठीक इसी बीच न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक सनसनीखेज रिपोर्ट छाप दी कि पाकिस्तान इस जंग में हवाई मदद और ड्रोन डिफेंस के जरिए सीधे तौर पर शामिल है। हालांकि फजीहत से बचने के लिए पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने फौरन इसे खारिज कर दिया। लेकिन हकीकत यह है कि सऊदी की जमीन पर पाकिस्तानी फौज का साया साफ दिखाई दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India


यमन की हूती सरकार के कार्यवाहक विदेश मंत्री हैं अब्दुल वाहिद अबू रास ने कैमरे के सामने आकर सीधे पाकिस्तान और तुर्की को चेतावनी दी कि वे सऊदी अरब की इस गंदी लड़ाई का मोहरा बिल्कुल ना बने। अब इसके आगे अबू राज ने सीधे तौर पर कहा कि सऊदी अरब तुम्हें फिलिस्तीन को आजाद कराने के लिए नहीं बुला रहा बल्कि यमन के निर्दोष लोगों के कत्लेआम में अपना साझेदार बनाने के लिए फंसा रहा है और इसके ठीक बाद उन्होंने वो पत्ता फेंका जिसने पाकिस्तान के हुक्मरानों को लाजवाब कर दिया। अबू रास ने कहा कि पाकिस्तान आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है और उसका भारत के साथ टकराव है। जब-जब भारत के साथ पाकिस्तान का विवाद हुआ, हमने भारत के खिलाफ खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया। हम पाकिस्तान को एक दोस्त इस्लामी मुल्क मानते हैं। लेकिन आज जब वही पाकिस्तान सऊदी के इशारे पर हम पर हमले करेगा तो ये पीठ में छुरा घोंपने जैसा होगा। 
 

Continue reading on the app

5 मिनट में इन चीजों से बनाएं रोज बॉडी स्क्रब, बेदाग-निखरी दिखेगी शरीर की स्किन

चेहरे के साथ बॉडी को भी साफ रखना बहुत जरूर है। डेली स्किन को साफ रखने के लिए बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम रोज बॉडी स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी

रांची में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए हाई-स्कोरिंग दूसरे T20 इंटरनेशनल मैच के बाद, भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच ज़्यादा संतुलित मुकाबले की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गंभीर ने कहा कि क्या आप बल्ले और गेंद के बीच अच्छा मुकाबला नहीं देखना चाहते? आप जो देखना चाहते हैं, वही हम भी देखना चाहते हैं। हम भी बराबरी का मुकाबला देखना चाहते हैं। उन्होंने बल्लेबाज़ी के लिए मददगार पिचों का गेंदबाज़ों के करियर पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई और कहा कि ये गेंदबाज़ हमारे हैं, किसी और के नहीं। उनका करियर दांव पर लगा है; इस ड्रेसिंग रूम तक पहुँचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। अगर मुकाबला बराबरी का होगा, तो हमें क्रिकेट का बेहतर खेल देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हुए Will O'Rourke, New Zealand को लगा झटका

इस मैच में वेस्ट इंडीज़ ने भारत के 250 रनों के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए नौ गेंदें बाकी रहते जीत हासिल की और पांच मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर कर दी। मैच में कुल 501 रन बने और 38.3 ओवरों में 33 छक्के लगे; पिच सपाट थी और ओस की वजह से गेंदबाज़ों को काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे पहले गुवाहाटी में दूसरे वनडे में भारत ने वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ 406 रनों का पीछा करते हुए 39 गेंदें बाकी रहते जीत हासिल की थी, तब भी गंभीर ने ऐसी ही चिंताएँ ज़ाहिर की थीं।

मुश्किल हालात के बावजूद, गंभीर ने हार के लिए पिच को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया और सुधार की ज़रूरत पर ज़ोर दिया कि आप किसी भी हार को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। अगर आप लगातार सुधार करना चाहते हैं, तो आप किसी भी बात को छिपाना नहीं चाहेंगे। हम वर्ल्ड-चैंपियन टीम हैं, इसलिए हम लगातार सुधार करना चाहते हैं। ज़ाहिर है, ऐसे हालात में गेंदबाज़ी करना मुश्किल होता है – सपाट विकेट और ओस – यह मुश्किल तो है ही, लेकिन हमें इसका कोई न कोई रास्ता निकालना होगा। खासकर तब, जब विरोधी टीम ने पहले ओवर में दो विकेट और फिर पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए हों। उन्होंने वेस्ट इंडीज़ के बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन की भी तारीफ़ की और कहा कि लेकिन फिर भी, वेस्ट इंडीज़ को इसका श्रेय जाता है; शाई होप और शेरफ़ेन ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की... हम जानते हैं कि वे वर्ल्ड-क्लास बल्लेबाज़ हैं, खासकर इस फ़ॉर्मेट में। हमारे लिए यह मुश्किल था, लेकिन हम सुधार करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत ने गेंदबाज़ी की अच्छी शुरुआत की और वेस्टइंडीज़ का स्कोर पहले ओवर में 2 विकेट पर 5 रन और पावरप्ले में 3 विकेट पर 58 रन कर दिया। हालांकि, शाई होप ने 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंदों पर 84 रन बनाकर T20 इंटरनेशनल में मेहमान टीम द्वारा सबसे बड़े सफल रन-चेज़ का रिकॉर्ड बनाया। भारत के लिए मयंक यादव का प्रदर्शन शानदार रहा; उन्होंने तीन ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए। इस तेज़ गेंदबाज़ ने लगातार लगभग 145 किमी/घंटा की रफ़्तार से गेंदबाज़ी की और रोवमैन पॉवेल को आउट करते समय 149.5 किमी/घंटा की रफ़्तार तक पहुँचे; साथ ही, उन्होंने शुरुआती ओवर में कामिल पूरन और शिमरोन हेटमायर को भी आउट किया।
 

Sat, 10 Oct 2026 12:46:00 +0530

  Videos
See all

यौन उत्पीड़न का दोषी पाए जाने पर Congress सांसद और JNU Professor Angomcha Bimol Suspend | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T08:41:17+00:00

LIVE: BJP Press Conference by Sambit Patra I BJP I Rahul Gandhi | Congress | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T08:39:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers