AIIMS NORCET Nursing Officer 11th Stage II Result 2026 – Out
AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 NORCET 11th Result Post Update Date: 10-10-2026 Short Description : AIIMS NORCET Nursing Officer 11th Admit Card Released on the official website of the All India Institute of Medical Science (AIIMS). Candidates who applied for this Application Form can download their admit card online. The Pre Exam Date is 12/09/2026. Candidates ...
Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर वाले मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग और बीजेपी सरकार पर तीखा तंज कसा है। ममता बनर्जी ने लोकप्रिय अंग्रेजी कविता जॉनी-जॉनी यस पापा की तर्ज पर कहती सुनाई दी- जॉनी जॉनी, यस पापा; एसआईआर? नो पापा;इस्तीफ़ा? यस पापा; हटाओ? यस पापा; गिरफ़्तारी? यस पापा; लोकतंत्र बचाना? यस पापा; भारत बचाना? यस पापा; ज्ञानेश कुमार? नो पापा; BJP सरकार? नो पापा! तृणमूल नेता ममता बनर्जी ने बच्चों की मशहूर कविता "जॉनी जॉनी यस पापा" की पैरोडी करते हुए वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसा। NCP (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पैरोडी का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो ने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है।
इसे भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग: Mamata Banerjee जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में हो सकती हैं शामिल
ममता ने अपनी कविता में एसआईआर का विरोध, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग और लोकतंत्र को बचाने का संदेश दिया। इस कविता के ज़रिए ममता ने SIR प्रक्रिया, मुख्य चुनाव आयुक्त और BJP सरकार के ख़िलाफ़ अपना राजनीतिक रुख़ ज़ाहिर किया है। वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर विपक्ष के लगातार विरोध के बीच उनके इस नए तंज़ ने राजनीतिक बहस को फिर से हवा दे दी है।
इसे भी पढ़ें: 'वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी', INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत
ममता 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं
8 अक्टूबर को कोलकाता में ममता बनर्जी ने कहा कि वह 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, तृणमूल नेता ने कहा कि अभी तक कोई अंतिम फ़ैसला नहीं लिया गया है। ममता ने बताया कि वे CJP के संपर्क में हैं और उन्होंने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में उनके सीधे तौर पर शामिल होने के बारे में फ़ैसला बाद में लिया जाएगा। सुप्रिया सुले ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा ममता दीदी हमेशा की तरह कमाल हैं! थोड़े हास्य के साथ दिल से दिया गया एक गंभीर संदेश- लोकतंत्र बचाओ, भारत बचाओ!
Mamata Didi (@MamataOfficial) is too good, as always! A little humour, but a serious message from the heart: Save Democracy, Save India! https://t.co/fxr4yxNwgV
— Supriya Sule (@supriya_sule) October 9, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sarkarinaukrijobalert.com
prabhasakshi








