Responsive Scrollable Menu

'आपके हाथ में नहीं होता...', टीम इंडिया की हार पर वायरल हुआ गौतम गंभीर का बयान, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार

Gautam Gambhir: वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने 250 रन का लक्ष्य खड़ा किया था, लेकिन गेंदबाज उसे बचा नहीं सके और टीम इंडिया 6 विकेट से मैच हार गई. इस करारी हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा...

गौतम गंभीर ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने दूसरे टी-20 मैच के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया. जहां, उन्होंने साफ कर दिया कि वह इस हार का दोष किसी भी शख्स को नहीं दे रहे हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि टीम इंडिया को अभी काफी काम करना होगा.

गौतम गंभीर ने कहा, "मैं किसी को या किसी चीज को दोष नहीं देता. असल बात यह है कि हम 250 रन का बचाव नहीं कर पाए. उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और जीत के हकदार थे. हमें अभी भी बहुत काम करना है. टॉस आपके हाथ में नहीं होता. कैच छूट जाते हैं. ऐसा पहले भी हुआ है और आगे भी होगा. कोई भी जान-बूझकर कैच नहीं छोड़ता, इसलिए आप इसके लिए किसी को दोष नहीं दे सकते."

मयंक यादव की जमकर की तारीफ

भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 3 ओवर फेंके, जिसमें 36 रन देकर 3 विकेट चटका लिए. मयंक ने ही कैरेबियाई टीम के शुरुआती 3 विकेट लिए और अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया था. हालांकि, शे होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने मयंक यादव की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "वह एक तेज गेंदबाज है और उसे एक तेज गेंदबाज की तरह ही गेंदबाज़ी करनी चाहिए. वह कोई धीमा गेंदबाज नहीं है. अगर आप 150 की स्पीड से गेंद फेंक सकते हैं, तो 150 की स्पीड से ही फेंकें. अगर आप 120 की रफ्तार से फेंक सकते हैं, तो 120 की रफ़्तार से फेंकें. इसलिए, जब आप एक तेज गेंदबाज के तौर पर खेल रहे हों, तो तेज गेंदबाज की तरह तेज गेंदबाजी करना आपकी जिम्मेदारी है. उसने आज यही किया और इसीलिए वह सफल रहा."

कितनी तारीख को खेला जाएगा तीसरा टी-20?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा, जो 11 अक्टूबर यानि रविवार को खेला जाएगा. इसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस का संडे सुपरसंडे बनने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया कैरेबियाई टीम के साथ तीसरा टी-20 मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. इस मैच की टाइमिंग भी सेम ही रहेगी. नतीजन, मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: 'मैं कभी एक्साइटेड नहीं होता...', पहले हराया, फिर बयान से छिड़का नमक, जीतने के बाद जानें क्या-क्या बोले वेस्टइंडीज के कप्तान?

Continue reading on the app

नौकरी छोड़ते ही चमक गई इस महिला की किस्मत, एक महीने में कमाए 2.28 लाख रुपये, बताई सीक्रेट ट्रिक

Zomato की 50 हजार रुपये महीने वाली नौकरी छोड़ने के बाद एक महिला ने सितंबर में 2.28 लाख रुपये कमाने का दावा किया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने कमाई के लिए चार अलग-अलग रास्ते अपनाए हैं.उनकी कहानी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है, आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

  Sports

Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन उन्होंने फिल्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। डरबन के किंग्समीड मैदान पर रविवार को स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड बेडिंघम का कैच पकड़कर यह उपलब्धि हासिल की। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 221वां कैच था, जिसके साथ उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ दिया।

स्मिथ अपने करियर का 126वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर बेडिंघम का कैच दूसरी स्लिप में बाईं ओर झुककर पकड़ा। गेंद बल्ले का किनारा लेकर तेजी से उनकी तरफ आई थी, लेकिन स्मिथ ने सही समय पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इस कैच के साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फिल्डर बन गए।

इससे पहले स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का कैच लेकर जो रूट के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उस समय स्मिथ स्लिप में अकेले फिल्डिंग कर रहे थे। स्पिन गेंदबाज नाथन लायन की गेंद पर बावुमा ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन उनका शॉट सही तरीके से नहीं लगा। स्मिथ ने कैच पकड़ लिया। इस तरह वह 220 कैच के साथ रूट के बराबर पहुंच गए थे।

हालांकि, स्मिथ को एक और कैच का जश्न मनाने का मौका मिला, लेकिन वह रिकॉर्ड में नहीं जुड़ सका। लंच से पहले के ओवर में उन्होंने वियान मुल्डर के बल्ले से निकली नीची गेंद को स्लिप में पकड़ लिया था। मुल्डर भी मैदान से बाहर जाने लगे, लेकिन अंपायरों ने मामले की समीक्षा की। जांच में पाया गया कि गेंद जमीन को छूने के बाद स्मिथ के हाथों में पहुंची थी। इसलिए बल्लेबाज को आउट नहीं दिया गया और उन्हें दोबारा खेलने का मौका मिल गया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 390 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम तीसरे दिन लंच तक 4 विकेट पर 115 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। स्मिथ का रिकॉर्ड जहां उनके व्यक्तिगत करियर की बड़ी उपलब्धि है, वहीं मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति भी मजबूत नजर आ रही थी। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि दक्षिण अफ्रीका आगे कितनी मजबूती से वापसी कर पाता है और ऑस्ट्रेलिया अपनी बढ़त को किस तरह आगे बढ़ाता है।

Sun, 11 Oct 2026 21:37:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Live Update: नेपाल में फिर भयंकर 'जलप्रलय'? | Rescue | Koshi River Flood | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:10:11+00:00

Top Headlines Of The Day: Rahul Gandhi | Chalo Delhi | PM Modi | CJP Protest | Nepal Floods | CEC #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:13:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers