Responsive Scrollable Menu

छतरपुर में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बनाया लुटेरा, दो महिलाओं के मंगलसूत्र लूटने वाला गिरफ्तार

नौगांव थाना क्षेत्र में मनसा देवी मंदिर के पास महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने की दो वारदातों का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से लूटे गए दोनों मंगलसूत्र भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसे ऑनलाइन गेमिंग की बुरी लत लग चुकी थी, और उसी कीत लत और पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए उसने इन वारदातों को अंजाम दिया था।

मंदिर के पास महिलाओं के मंगलसूत्र झपटे

कुछ दिन पहले मनसा देवी मंदिर के पास से गुजर रही महिलाओं के गले से अचानक बाइक सवार बदमाशों द्वारा मंगलसूत्र झपटने की घटनाएं सामने आई थीं। पीड़ित दोनों महिलाओं ने तुरंत नौगांव थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। मामला महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और फौरन अपनी जांच टीमों को सक्रिय कर दिया ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे दर्जनों CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किए। फुटेज की कड़ी से कड़ी मिलाते हुए पुलिस ने संदिग्ध की सही पहचान कर ली और जाल बिछाकर उसे धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों वारदातों में खुद के शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटे गए दोनों सोने के मंगलसूत्र भी सुरक्षित बरामद कर लिए हैं।

ऑनलाइन गेमिंग के लिए पैसों की जरूरत का दावा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उसे ऑनलाइन गेमिंग खेलने की बहुत बुरी लत लग चुकी थी। गेम में पैसे हारने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए उसके पास पैसे नहीं बचते थे। इसी मजबूरी और गलत शौक को पूरा करने के लिए उसने सूना इलाका देखकर महिलाओं को निशाना बनाया और मंगलसूत्र झपट लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

Continue reading on the app

अमावस्या पर नर्मदापुरम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह से जारी स्नान-दान और तर्पण का दौर

मध्य प्रदेश के कई जिलों में सर्वपितृ अमावस्या यानी भूतड़ी अमावस्या पर नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। अमावस्या के दिन नदी में स्नान करने का विशेष महत्व माना गया है। पितृपक्ष में आने वाली अमावस्या और भी खास मानी गई है। नर्मदापुरम में भी नर्मदा के घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

जिले के सेठानी घाट सहित अन्य घाटों पर शुक्रवार की रात से अमावस्या स्नान के लिए श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ने लगी थी। श्रद्धालु यहां पूजन और जागरण करते नजर आए। आज सुबह 4 बजे से स्नान का सिलसिला शुरू हुआ।

घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़

नर्मदा में स्नान करने के लिए हरदा, छिंदवाड़ा, बैतूल, देवास, विदिशा, शाजापुर, भोपाल, महू कई जगह से श्रद्धालु पहुंचे हैं। नर्मदा में स्नान करने से सारे कष्ट दूर होने की मान्यता के चलते आस्था का सैलाब घाटों पर उमड़ा है।

कोई कर रहा पूजन, कोई जागरण

चौदस की रात से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग चुकी है। इस दौरान कोई घाट पर पूजा कर रहा था। कोई माता की चौकी लगाकर जागरण तो कोई भजन करता दिखाई दिया। कई लोग यहां अपने कुलदेवी देवताओं को मनाने के लिए घाटों पर आसन लगाते दिखाई दिए। महिलाएं भजन गाती और ढोल मंजीरे की थाप पर झूमती नजर आईं। सुबह 4 बजे सेशुरू हुआ स्नान का सिलसिला शाम तक चलने की संभावना है।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

नर्मदा के सेठानी, विवेकानंद, पर्यटन, कोरी और बांद्राभान घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 150 से ज्यादा पुलिस, राजस्व और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। रात के 3 बजे से सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। लोग गहरे पानी में ना जाएं इसके लिए लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

AFG vs BAN: कप्तान रहमत शाह ने क्रीज पर गाड़ा खूंटा, बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान का पलटवार

Afghanistan Strong reply Bangladesh: अबू धाबी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 211 रन बना लिए थे. इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 346 रन पर सिमट गई थी. अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और 139 रन तक उसके चार प्रमुख बल्लेबाज आउट हो गए थे. इसके बाद रहमत शाह और इकराम अलीखिल ने मोर्चा संभाला. स्टंप्स के समय रहमत 84 रन बनाकर नाबाद हैं और टीम अभी भी 135 रन पीछे है. Sat, 10 Oct 2026 23:03:13 +0530

  Videos
See all

CM Rekha Gupta Attacks Rahul Gandhi: राहुल-केजरीवाल पर सीएम रेखा के आरोप #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T18:13:04+00:00

Congress Protest News : 12 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T18:14:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers