Responsive Scrollable Menu

अमावस्या पर नर्मदापुरम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह से जारी स्नान-दान और तर्पण का दौर

मध्य प्रदेश के कई जिलों में सर्वपितृ अमावस्या यानी भूतड़ी अमावस्या पर नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। अमावस्या के दिन नदी में स्नान करने का विशेष महत्व माना गया है। पितृपक्ष में आने वाली अमावस्या और भी खास मानी गई है। नर्मदापुरम में भी नर्मदा के घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

जिले के सेठानी घाट सहित अन्य घाटों पर शुक्रवार की रात से अमावस्या स्नान के लिए श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ने लगी थी। श्रद्धालु यहां पूजन और जागरण करते नजर आए। आज सुबह 4 बजे से स्नान का सिलसिला शुरू हुआ।

घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़

नर्मदा में स्नान करने के लिए हरदा, छिंदवाड़ा, बैतूल, देवास, विदिशा, शाजापुर, भोपाल, महू कई जगह से श्रद्धालु पहुंचे हैं। नर्मदा में स्नान करने से सारे कष्ट दूर होने की मान्यता के चलते आस्था का सैलाब घाटों पर उमड़ा है।

कोई कर रहा पूजन, कोई जागरण

चौदस की रात से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग चुकी है। इस दौरान कोई घाट पर पूजा कर रहा था। कोई माता की चौकी लगाकर जागरण तो कोई भजन करता दिखाई दिया। कई लोग यहां अपने कुलदेवी देवताओं को मनाने के लिए घाटों पर आसन लगाते दिखाई दिए। महिलाएं भजन गाती और ढोल मंजीरे की थाप पर झूमती नजर आईं। सुबह 4 बजे सेशुरू हुआ स्नान का सिलसिला शाम तक चलने की संभावना है।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

नर्मदा के सेठानी, विवेकानंद, पर्यटन, कोरी और बांद्राभान घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 150 से ज्यादा पुलिस, राजस्व और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। रात के 3 बजे से सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। लोग गहरे पानी में ना जाएं इसके लिए लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है।

Continue reading on the app

'विदेशी ताकतों के इशारों पर अस्थिरता पैदा करने की कोशिश', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और CJP पर साधा निशाना

Nitin Navin Press Conference: दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संबोधित किया. इस दौरान नवीन ने निशाना साधते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र को चुनौती देने का प्रयास हुआ. कहा कि विदेशी ताकतों के इशारों पर अस्थिरता पैदा करने की कोशिश हो रही है. अस्थिरता पैदा करने की मंशा पूरी नहीं होगी.

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज देश में बहुत खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है. देश को अस्थिर करने की कोशिशें हो रही हैं. कहा कि जहां 1.4 अरब लोग शांति और सद्भाव से रह रहे हैं और भारत के विकास में मिलकर योगदान दे रहे हैं. यह कौन कर रहा है? 

नितिन नवीन ने कहा कि लगातार वैश्विक संकटों के बावजूद, देश लगातार तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है. फिर भी, यह बात आपको खटकती है. आप भारत की वृद्धि, प्रगति और उन्नति को पचा नहीं पा रहे हैं. आप भारत को एक आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते, और आप विदेशी ताकतों के इशारे पर इसे अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं: भारतीय लोकतंत्र में अपार शक्ति है, और इस देश के देशभक्त एकजुट होकर आपकी साजिशों को नाकाम कर देंगे.

कांग्रेस और सीजेपी पर साधा निशाना

दो अराजक समूह, एक 'INDI अलायंस' के राहुल गांधी के नेतृत्व में, और दूसरा अरविंद केजरीवाल के सहयोगियों, CJP के नेतृत्व में. मैं इन दोनों समूहों से साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि भारत की जनता आपके इरादों को अच्छी तरह समझती है. देश में कौन ज्यादा अस्थिरता पैदा कर सकता है, इसे लेकर आपकी 'अराजक होड़' सफल नहीं होगी. ये वे लोग हैं जिन्हें जनता ने नकार दिया है. उस फैसले को स्वीकार करने या उससे सीखने के बजाय, आपने देश को अस्थिर करने की साजिश रची है. मैं कहना चाहता हूं कि आप अपने राजनीतिक एजेंडे के तहत, विदेशी ताकतों के इशारे पर ये कोशिशें कर रहे हैं.. 

'राहुल गांधी देश में भ्रम फैला रहे'

नितिन नवीन ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में भ्रम फैला रहे हैं. इन्हें जनता ने नाकारा इसलिए मनसूबे बना रहे हैं. नवीन ने कहा कि देश की जनता आपको देख रही है. देश की जनता विकास के साथ है. जनता ने आपको नकार दिया.

राहुल , आपके इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे- नवीन

नितिन नवीन ने कहा कि पिछले 12 सालों में, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने देश को डर के माहौल से बाहर निकाला है और आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की कोशिश की है. फिर भी, 'अर्बन नक्सल' सोच वाले कुछ लोग अभी भी हैं जो देश को अस्थिर करने पर तुले हुए हैं. राहुल गांधी, आपके इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे.

विपक्ष को नतीजे भुगतने की दी चेतावनी

बीजेपी चीफ ने कहा कि भारत के युवा राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, 'INDI अलायंस' के सदस्यों और CJP के तथाकथित युवा नेतृत्व की भाषा को देख रहे हैं. भारत के युवा भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र से गहराई से जुड़े हैं और भारतीय संविधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं. इसी वजह से, भारत के लोग आपकी भाषा को कभी स्वीकार नहीं करेंगे. जिस तरह से आप देश के संवैधानिक ढांचे और लोकतंत्र को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं और देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. उसे भारत के 140 करोड़ नागरिक कभी स्वीकार नहीं करेंगे, और आपको निश्चित रूप से इसके नतीजे भुगतने होंगे. 

विदेशी ताकतों पर पर विपक्ष को घेरा

नितिन नवीन ने कहा कि मैं आज आपको साफ चेतावनी देता हूं, जिन विदेशी ताकतों पर आप अपनी राजनीति के लिए निर्भर हैं और ऐसी ताकतों के साथ जिन गठबंधनों के जरिए आप भारत को अस्थिर करना चाहते हैं. वे आपके नापाक इरादों को कभी कामयाब नहीं होने देंगी. 

Continue reading on the app

  Sports

WCL: उथप्पा-बिन्नी ने उड़ाए छक्के ही छक्के लेकिन युवराज हुए फेल, सिर्फ 1 मैच खेलने वाला कर गया खेल

साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ इंडिया चैंपियंस को एक बड़े स्कोर की जरूरत थी और उथप्पा ने इसे सुनिश्चित करने के लिए विस्फोटक शुरुआत दिलाई. वहीं बिन्नी ने धुआंधार अंदाज में फिनिश किया. Sat, 10 Oct 2026 23:43:58 +0530

  Videos
See all

दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स मैदान में, सुरक्षा व्यवस्था सख्त | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T19:10:05+00:00

Viral Video | महिला पुलिस अधिकारी का थप्पड़, वीडियो वायरल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T19:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers