Responsive Scrollable Menu

सलमान खान ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, भाईजान का पहले वीडियो में दिखा मजेदार अंदाज

Salman Khan Launch Youtube Channel: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों, दमदार अंदाज और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. बड़े पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब भाईजान ने डिजिटल दुनिया में भी कदम रख दिया है. सलमान खान ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है. इस चैनल के जरिए फैंस को उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खास झलकियां देखने को मिलेंगी. इतना ही नहीं सलमान अपने चैनल पर बिहाइंड-द-सीन्स यानी पर्दे के पीछे की दिलचस्प चीजें भी शेयर करेंगे. ऐसे में उनके चाहने वालों के लिए ये किसी खास तोहफे से कम नहीं है.

सलमान खान ने मजेदार अंदाज में शेयर किया वीडियो

सलमान खान के फैंस लंबे समय से सोशल मीडिया पर उनके अलग-अलग अंदाज को देखते आए हैं. कभी वो अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, तो कभी अपने मजेदार वीडियो और बेबाक बातों से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. ऐसे में अब यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस को भाईजान के बारे में और करीब से जानने का मौका मिल सकता है. खास बात ये है कि सलमान ने अपने चैनल की शुरुआत किसी बड़े फिल्मी ऐलान या लंबे परिचय के बजाय अपने मजेदार अंदाज में की है. उनका पहला वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.

सलमान ने टीजर के साथ किया चैनल का ऐलान

सलमान खान ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के लॉन्च का ऐलान एक दिलचस्प टीजर के जरिए किया. इस टीजर में भाईजान इंग्लिश अल्फाबेट बोलते हुए नजर आए. आमतौर पर किसी बड़े स्टार के नए प्रोजेक्ट का ऐलान बड़े पोस्टर, शानदार विजुअल्स या खास मैसेज के साथ किया जाता है, लेकिन सलमान ने अपने अंदाज में इसकी शुरुआत की. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'शुरू से शुरू करते हैं... मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल. A से Z तक सब यहां मिलेगा.'

सलमान के इस मैसेज ने फैंस की एक्साइटमेंट दी. 'A से Z तक सब यहां मिलेगा' कहकर उन्होंने हिंट दिया कि उनके चैनल पर अलग-अलग तरह का कंटेंट देखने को मिल सकता है. हालांकि, चैनल पर आने वाले सभी कंटेंट की डिटेल में जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके ऐलान से इतना साफ है कि वो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए तैयार हैं.

'बीइंग सलमान खान' है चैनल का नाम

सलमान खान ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल का नाम 'बीइंग सलमान खान' रखा है. चैनल के बायो में उन्होंने अपने बारे में बताते हुए खुद को फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर और ह्यूमैनिटेरियन यानी मानवतावादी बताया है. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि ये उनका ऑफिसियल चैनल है. चैनल का नाम सलमान की पहचान से भी जुड़ा हुआ है. वो फिल्मों के अलावा अपनी पेंटिंग और सोशल कार्यों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. ऐसे में यूट्यूब उनके लिए अपने व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को दर्शकों तक पहुंचाने का एक नया माध्यम बन सकता है.

अब तक फैंस सलमान खान को फिल्मों, इंटरव्यू, रियलिटी शो और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए देखते रहे हैं. लेकिन यूट्यूब पर उन्हें अपने हिसाब से वीडियो शेयर करने की ज्यादा आजादी मिल सकती है. यहां वो छोटे मजेदार वीडियो से लेकर अपने काम से जुड़े अनुभव और शूटिंग के दौरान के खास पल तक साझा कर सकते हैं.

पहले वीडियो में टीचर-स्टूडेंट बने सलमान

यूट्यूब चैनल लॉन्च करने के बाद सलमान खान ने अपना पहला वीडियो भी शेयर कर दिया है. इस वीडियो में भाईजान एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. वो टीचर बनकर बॉडी पार्ट्स यानी शरीर के अंगों के नाम सिखाते दिखाई देते हैं. वीडियो की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें टीचर और स्टूडेंट दोनों की भूमिका सलमान खान ने खुद ही निभाई है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सलमान सर की क्लास: बॉडी पार्ट्स, टीचर भी मैं और स्टूडेंट भी मैं.'

ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया अपमानजनक बयान, ट्रोलिंग के बीच मिला इस एक्ट्रेस का सपोर्ट

Continue reading on the app

40 हजार सुरक्षाकर्मी, इंटरनेट बंद, मेट्रो सेवा ठप और सड़कें ब्लॉक... जंतर-मंतर 2.0 के लिए अभेद्य किला बनी दिल्ली

CJP Protest Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आज यानी शनिवार (10 अक्टूबर) को दिल्ली के जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. जिसे देखते हुए दिल्ली में आज सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

शुक्रवार शाम को ही संसद मार्ग पर कनॉट प्लेस को जंतर-मंतर से जोड़ने वाला लगभग 500 मीटर लंबे रास्ते पर दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और दूसरे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के करीब 250 जवानों तैनात दिखे. इसके साथ ही उनके आस-पास दंगा-रोधी बड़ी गाड़ियां, बसें और पुलिस वैन खड़ी नजर आईं.

दिल्ली में आज 40 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

जंतर-मंतर पर आज होने वाले सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. बता दें कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के खिलाफ वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है. प्रदर्शनकारियों को वहां जुटने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के 40,000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है.

मीडियाकर्मियों के लिए भी बंद जंतर-मंतर

प्रदर्शन के मुख्य केंद्र जंतर-मंतर को मीडियाकर्मियों के लिए भी बंद कर दिया गया. वहां जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड्स लगाए गए और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया. तीन मुख्य एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर लाउडस्पीकर से हिंदी और अंग्रेजी में चेतावनी दी जा रही थी कि 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS) की धारा 163 के तहत भीड़ जुटने, जुलूस निकालने, सड़क जाम करने और अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों की मनाही है.

इन इलाकों में सबसे ज्यादा कड़ी की गई सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने कहा कि शनिवार को होने वाले संभावित विरोध-प्रदर्शन से निपटने के लिए उसके 15,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया था, और शहर में केंद्रीय बलों के जवानों की संख्या लगभग 26,000 कर दी गई है. सबसे ज्यादा तैनाती टॉल्स्टॉय मार्ग-संसद मार्ग चौराहे पर (जंतर-मंतर जाने का मुख्य रास्ता) और संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर की गई थी.

जहां कम से कम दो लेयर की बैरिकेडिंग से पैदल चलने वालों और गाड़ियों की आवाजाही को विरोध-प्रदर्शन वाली जगह की ओर जाने से रोका गया. कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर अशोक रोड गोलचक्कर की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था और ट्रैफिक को दूसरी तरफ के रास्ते पर मोड़ दिया गया था. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा गया है और हर जोन की कमान डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) रैंक के अधिकारी के पास होगी. प्रदर्शनकारियों के संभावित प्रवेश बिंदुओं पर 37 जगहों पर बैरिकेड लगाए गए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

AFG vs BAN: कप्तान रहमत शाह ने क्रीज पर गाड़ा खूंटा, बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान का पलटवार

Afghanistan Strong reply Bangladesh: अबू धाबी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 211 रन बना लिए थे. इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 346 रन पर सिमट गई थी. अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और 139 रन तक उसके चार प्रमुख बल्लेबाज आउट हो गए थे. इसके बाद रहमत शाह और इकराम अलीखिल ने मोर्चा संभाला. स्टंप्स के समय रहमत 84 रन बनाकर नाबाद हैं और टीम अभी भी 135 रन पीछे है. Sat, 10 Oct 2026 23:03:13 +0530

  Videos
See all

CM Rekha Gupta Attacks Rahul Gandhi: राहुल-केजरीवाल पर सीएम रेखा के आरोप #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T18:13:04+00:00

Congress Protest News : 12 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T18:14:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers