40 हजार सुरक्षाकर्मी, इंटरनेट बंद, मेट्रो सेवा ठप और सड़कें ब्लॉक... जंतर-मंतर 2.0 के लिए अभेद्य किला बनी दिल्ली
CJP Protest Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आज यानी शनिवार (10 अक्टूबर) को दिल्ली के जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. जिसे देखते हुए दिल्ली में आज सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
शुक्रवार शाम को ही संसद मार्ग पर कनॉट प्लेस को जंतर-मंतर से जोड़ने वाला लगभग 500 मीटर लंबे रास्ते पर दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और दूसरे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के करीब 250 जवानों तैनात दिखे. इसके साथ ही उनके आस-पास दंगा-रोधी बड़ी गाड़ियां, बसें और पुलिस वैन खड़ी नजर आईं.
दिल्ली में आज 40 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात
जंतर-मंतर पर आज होने वाले सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. बता दें कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के खिलाफ वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है. प्रदर्शनकारियों को वहां जुटने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के 40,000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है.
मीडियाकर्मियों के लिए भी बंद जंतर-मंतर
प्रदर्शन के मुख्य केंद्र जंतर-मंतर को मीडियाकर्मियों के लिए भी बंद कर दिया गया. वहां जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड्स लगाए गए और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया. तीन मुख्य एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर लाउडस्पीकर से हिंदी और अंग्रेजी में चेतावनी दी जा रही थी कि 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS) की धारा 163 के तहत भीड़ जुटने, जुलूस निकालने, सड़क जाम करने और अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों की मनाही है.
इन इलाकों में सबसे ज्यादा कड़ी की गई सुरक्षा
दिल्ली पुलिस ने कहा कि शनिवार को होने वाले संभावित विरोध-प्रदर्शन से निपटने के लिए उसके 15,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया था, और शहर में केंद्रीय बलों के जवानों की संख्या लगभग 26,000 कर दी गई है. सबसे ज्यादा तैनाती टॉल्स्टॉय मार्ग-संसद मार्ग चौराहे पर (जंतर-मंतर जाने का मुख्य रास्ता) और संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर की गई थी.
जहां कम से कम दो लेयर की बैरिकेडिंग से पैदल चलने वालों और गाड़ियों की आवाजाही को विरोध-प्रदर्शन वाली जगह की ओर जाने से रोका गया. कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर अशोक रोड गोलचक्कर की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था और ट्रैफिक को दूसरी तरफ के रास्ते पर मोड़ दिया गया था. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा गया है और हर जोन की कमान डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) रैंक के अधिकारी के पास होगी. प्रदर्शनकारियों के संभावित प्रवेश बिंदुओं पर 37 जगहों पर बैरिकेड लगाए गए हैं.
15 साल का दर्द खत्म! दिल्ली-कोलकाता में नहीं मिला आराम, पटना में रोबोटिक सर्जरी ने बदली सुमन की जिंदगी
Robotic Hip Replacement: पटना के AIOR सुपर स्पेशियलिटी यूनिट में धनबाद के सुमन कुमार मिश्रा का सफल रोबोटिक हिप रिप्लेसमेंट हुआ है. 15 साल से कूल्हे के दर्द से परेशान सुमन का यह ऑपरेशन डॉ. आशीष सिंह ने स्ट्राइकर मैको टेक्नोलॉजी से हुआ है. उन्होंने बताया कि रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट में सटीकता, कम दर्द और तेजी से रिकवरी जैसे फायदे मिलते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18






