Responsive Scrollable Menu

Video: ममता बनर्जी का जॉनी-जॉनी एस पापा वाला कविता वायरल, बोलीं- ज्ञानेश कुमार नो पापा, बीजेपी गवर्नमेंट नो पापा

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह बच्चों की कविता ‘जॉनी-जॉनी एस पापा’ के अंदाज में तंज कसते हुए बीजेपी और ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधती नजर आ रही हैं. सुप्रिया सुले ने भी इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है.

The post Video: ममता बनर्जी का जॉनी-जॉनी एस पापा वाला कविता वायरल, बोलीं- ज्ञानेश कुमार नो पापा, बीजेपी गवर्नमेंट नो पापा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी

पाकिस्तान सरकार ने सिख संगत को अरदास और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं तथा अधिक जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाहौर स्थित ‘गुरुद्वारा जन्मस्थान गुरु रामदास जी’ के विस्तार की शुक्रवार को घोषणा की। यह घोषणा गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर लाहौर के चूना मंडी में आयोजित एक समारोह में की गई। दस सिख गुरुओं में चौथे गुरु, गुरु रामदास जी का जन्म 1534 में लाहौर में हुआ था।

उनका बचपन का नाम जेठा था। सात वर्ष की उम्र में माता-पिता का निधन होने के बाद उनका पालन-पोषण ननिहाल में हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ के सचिव नासिर मुश्ताक ने कहा कि बोर्ड सिख संगत की सुविधा के लिए गुरुद्वारे का विस्तार करेगा, ताकि वहां अरदास और अन्य धार्मिक रस्मों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा सकें।

मुश्ताक ने बताया कि गुरुद्वारे से सटी लगभग 13 मरला (272 वर्ग मीटर) व्यावसायिक भूमि को उसके परिसर में शामिल किया जाएगा। इससे धार्मिक गतिविधियों के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी। समारोह में पाकिस्तान, ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा से आई सिख संगत ने भाग लिया।

इस अवसर पर पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की महासचिव सतवंत कौर भी मौजूद थीं।

Continue reading on the app

  Sports

PV Sindhu: आर्कटिक ओपन में पीवी सिंधु का सफर खत्म, 3 गेम तक लड़ीं फिर भी क्वार्टर फाइनल में मिली हार

पीवी सिंधु की आर्कटिक ओपन सुपर 500 में चुनौती खत्म हो गई. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय शटलर को क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की रेचानोक इंतानोन ने 21-11, 19-21, 21-18 से शिकस्त दी. पांच लाख डॉलर इनामी टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार पलटवार किया और दूसरा गेम जीतकर मुकाबले में वापसी की। हालांकि, निर्णायक गेम में इंतानोन ने बाजी मार ली. सिंधु ने इससे पहले जापान की रिको गुंजी को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी. Sat, 10 Oct 2026 11:49:29 +0530

  Videos
See all

Dhruv Rathee Detained By Police News: गुरुग्राम में ध्रुव राठी तक कैसे पहुंची पुलिस? पूरी कहानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T05:10:04+00:00

Delhi Security: प्रोटेस्ट के बीच पुलिस का सुरक्षा चक्रव्यूह #dhruvrathee #cjpprotest #latest#aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T05:06:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers