Responsive Scrollable Menu

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी

पाकिस्तान सरकार ने सिख संगत को अरदास और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं तथा अधिक जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाहौर स्थित ‘गुरुद्वारा जन्मस्थान गुरु रामदास जी’ के विस्तार की शुक्रवार को घोषणा की। यह घोषणा गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर लाहौर के चूना मंडी में आयोजित एक समारोह में की गई। दस सिख गुरुओं में चौथे गुरु, गुरु रामदास जी का जन्म 1534 में लाहौर में हुआ था।

उनका बचपन का नाम जेठा था। सात वर्ष की उम्र में माता-पिता का निधन होने के बाद उनका पालन-पोषण ननिहाल में हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ के सचिव नासिर मुश्ताक ने कहा कि बोर्ड सिख संगत की सुविधा के लिए गुरुद्वारे का विस्तार करेगा, ताकि वहां अरदास और अन्य धार्मिक रस्मों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा सकें।

मुश्ताक ने बताया कि गुरुद्वारे से सटी लगभग 13 मरला (272 वर्ग मीटर) व्यावसायिक भूमि को उसके परिसर में शामिल किया जाएगा। इससे धार्मिक गतिविधियों के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी। समारोह में पाकिस्तान, ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा से आई सिख संगत ने भाग लिया।

इस अवसर पर पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की महासचिव सतवंत कौर भी मौजूद थीं।

Continue reading on the app

नोएडा की रानी माता-पिता को खोने के बाद खेतों में मजदूरी करके भाई-बहनों का भविष्य संवारा, जरूरतमंत महिलाओं व बच्चों का कर रही मदद

Rani Struggle Story: कानपुर के एक गांव की रानी ने माता-पिता के निधन के बाद संघर्षों का सामना किया. भाई-बहनों का भविष्य संवारने के लिए पढ़ाई छोड़ी और मजदूरी कर परिवार संभाला. अब वह महिला उन्नति संस्था से जुड़कर जरूरतमंद महिलाओं की मदद कर रहे हैं. धीरे-धीरे उन्होंने घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवादों से जूझ रही महिलाओं का साथ देना शुरू किया. ऐसे मामलों में वह दोनों पक्षों की बात सुनने और स्थिति समझने की कोशिश करती हैं. जरूरत पड़ने पर महिलाओं को की समस्याओं को सुलझाने के लिए काउंसलिंग करती हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! अब ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ बाहर

IND vs NZ Series: न्यूजीलैंड को अपने घर पर भारत के खिलाड़ी 3 सीरीज खेलनी है. लेकिन इस भारतीय टीम के इस दौरे से पहले कीवी खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है. अब एक और खिलाड़ी बाहर हो गया है. Sat, 10 Oct 2026 08:10:34 +0530

  Videos
See all

CJP Protest: Kartavya Path पर 3,000 जवानों का पहरा, Body Camera के साथ तैनात | Delhi Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T03:13:36+00:00

CJP Protest at Jantar Mantar: सीजेपी प्रोटेस्ट से रेलवे प्रभावित, Jhansi Station पर भारी भीड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T03:12:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers