Health Tips: दिमाग की बत्ती जला देगा ये पौधा, इसमें छिपा है स्ट्रेस फ्री रहने का राज, जानें इस औषधीय पौधे का नाम और फायदे
Brahmi Health Benefits: विंध्य क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से कई ऐसे औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं. इनमें से कुछ पौधे अब धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर हैं. इन्हीं में एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है ब्राह्मी बूटी, जिसे आयुर्वेद में विशेष स्थान प्राप्त है. ब्राह्मी न केवल मस्तिष्क को तेज और शांत करने में सहायक है बल्कि पेट और पाचन तंत्र की बीमारियों में भी रामबाण औषधि मानी जाती है. सीधी के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ विपिन सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि ब्राह्मी बूटी केवल मस्तिष्क ही नहीं बल्कि पेट और पाचन तंत्र के लिए भी अत्यंत उपयोगी है. ब्राह्मी बूटी का वैज्ञानिक नाम बाकोपा मोनिएरी है. यह एक रेंगने वाला और मुलायम तने का पौधा होता है, जो अधिकतर नम और जलयुक्त स्थानों पर उगता है. इसके फूल सफेद और हल्के बैंगनी रंग के होते हैं. आयुर्वेदिक ग्रंथों में ब्राह्मी को सदियों से मेधा वर्धक यानी बुद्धि और स्मरण शक्ति बढ़ाने वाली औषधि बताया गया है.
8 Fermented Foods : ये है 8 फर्मेंटेड फूड्स! जो सेहत के लिए हैं बेहद कारगर, जानें इनके फायदे!
8 Fermented Foods : हर रोज अपनी डाइट में इन प्रमुख प्रोबायोटिक से भरपूर फूड्स को शामिल करने से पाचन में काफी सुधार हो सकता है, इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है और मानसिक सेहत बेहतर हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कुछ फर्मेंटेड फूड्स के बारे में...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















