सोनम वांगचुक जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से क्यों बनाई दूरी? बोले- और भी गम है जमाने में सियासत के सिवा
Sonam Wangchuk News: शिक्षा सुधारक और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने पुष्टि की है कि वह आज यानी 10 अक्टूबर को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे. लद्दाख में अपनी मौजूदगी और वहां चल रहे कामों को प्राथमिकता देते हुए वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो संदेश साझा किया. उन्होंने बताया कि पर्यावरण से जुड़ी गंभीर चुनौतियों और मौसम बदलने से पहले की जरूरी तैयारियों के कारण फिलहाल उनका ध्यान लद्दाख पर है.
Aaj Ka Mausam: विदेशी चूरन बिगाड़ेगा बंगाल की खाड़ी का हाजमा, दिल्ली-UP, बिहार में आंधी-बारिश, IMD ने चेताया
Aaj Ka Mausam: भारत तीन तरफ से समंदर से घिरा हुआ है. पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण-पूरब में बंगाल की खाड़ी और हिन्द महासागर है. समुद्री हवाओं की वजह से भारत का मौसम बहुत ज्यादा प्रभावित होता है. एशिया-पैसिफिक में अल नीनो प्रचंड रूप धारण कर चुका है, लेकिन स्थानीय मौसमी दशाओं की वजह से भारत पर इसका असर उसके मुकाबले काफी कम पड़ा. अब थाईलैंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके कारण आने वाले दो-तीन दिनों में बंगाल की खाड़ी में नया तूफान खड़ा हो सकता है. IMD ने बंगाल, ओडिशा से लेकर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने और बारिश होने की चेतावनी दी है. उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश होने का पूर्वानुमान है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








