Responsive Scrollable Menu

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

मुंबई, नौ अक्टूबर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने लोगों से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को होने वाले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए जाने या कड़े कानूनों के तहत कार्रवाई किए जाने के बावजूद वह डरने वाले नहीं हैं। शुक्रवार देर रात जारी एक वीडियो संदेश में दीपके ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में होने वाला प्रदर्शन उनके हिरासत में लिए जाने की स्थिति में भी नहीं रुकना चाहिए।

दीपके ने कहा, ‘‘कल हमारा मार्च है। मुझे नहीं पता कि मेरे साथ क्या होगा, मुझे हवाईअड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा या बाद में गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन मैं झुकने वाला नहीं हूं, क्योंकि हम देश में लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं।

हिरासत में लिए जाने पर भी मुझे डर नहीं है। सरकार हम पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) या गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लगा सकती है।’’ दीपके ने कहा कि कॉजपा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहती है। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार के इस्तीफे, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को समाप्त करने या निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए निष्पक्ष प्रक्रिया तैयार करने के बिना ऐसा संभव नहीं है।

उन्होंने लोगों से अपील की, ‘‘बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचें।’’ कॉजपा संस्थापक ने यह भी कहा कि विरोध मार्च शांतिपूर्ण होना चाहिए और लोगों को अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहिए। दीपके ने इस आशंका को लेकर भी आगाह किया कि असामाजिक तत्व प्रदर्शन में घुसपैठ कर सकते हैं। संगठन ने बताया कि अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल 3 पर पहुंचेंगे।

Continue reading on the app

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' की दक्षिण में एंट्री:चेन्नई में छठवां कार्यक्रम, दक्षिण भारत में 15-29 साल के 7.5 करोड़ युवाओं पर फोकस

राहुल गांधी आज चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के छठे कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे और इंदौर के बाद यह कार्यक्रम पहली बार दक्षिण भारत में हो रहा है। ‘यूथ इन इंडिया 2022’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण भारत में 15 से 29 साल के करीब 7.5 करोड़ युवा हैं। जिन पर राहुल का फोकस रहेगा। राहुल इस अभियान में शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और युवाओं पर बढ़ते दबाव जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। शाम 4:30 बजे शुरू होगा। इसमें शामिल होने के लिए क्यूआर कोड से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले पांच कार्यक्रमों में करीब 1.54 लाख लोग शामिल हुए थे। एक दिन बाद तमिलनाडु में ही PM मोदी का प्रोग्राम राहुल का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु दौरे से एक दिन पहले हो रहा है। मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु जाएंगे। उनके कार्यक्रम में चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण के कॉरिडोर-4 का उद्घाटन भी शामिल है। कांग्रेस के लिए क्यों अहम है यह कार्यक्रम? तमिलनाडु में कांग्रेस 59 साल बाद सत्ता में भागीदार बनी है। मुख्यमंत्री थलपति विजय की अगुवाई वाली TVK सरकार में कांग्रेस के दो विधायक मंत्री हैं। इससे पहले कांग्रेस राज्य में डीएमके के साथ गठबंधन में थी, लेकिन 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद उसने डीएमके से अलग होकर TVK को समर्थन दिया। छात्रों की गूंज प्रोग्राम के बाद राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विजय से भी मुलाकात कर सकते हैं। 15-29 साल के 36.74 करोड़ युवा, यह आबादी का 26% सभी राजनीतिक दल Gen-Z और युवा वोटर्स तक पहुंच बढ़ा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में देश में 15-29 साल की उम्र के करीब 36.74 करोड़ युवा हैं। यानी कुल आबादी का करीब 26% युवाओं की हिस्सेदारी है। 2029 के लोकसभा चुनाव में यही वोटर होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देश के कुल मतदाताओं में 18-29 साल के वोटरों की हिस्सेदारी 22.78% थी। यानी लगभग हर 4 में से एक वोटर जेन-जी है। 15 से 29 साल के 10% युवा बेरोजगार सरकार के पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) 2025 के मुताबिक, 15 से 29 साल के युवाओं में बेरोजगारी दर 9.9% है। ग्रामीण इलाकों में युवाओं की बेरोजगारी दर 8.3%, जबकि शहरों में यह 13.6% है। पुरुषों में यह 9.3% और महिलाओं में 11.3% है।

Continue reading on the app

  Sports

Matt Renshaw: सिर्फ 124 रन तक गिरे 6 विकेट, फिर चमका ‘सबसे युवा’ बल्लेबाज, शतक ठोककर ऑस्ट्रेलिया को बचाया

मैट रेनशॉ ने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन इसके बाद वो लंबे समय तक बाहर रहे. अब संयोग से साउथ अफ्रीका की जमीन पर ही उन्होंने एक यादगार शतक लगाया. Sat, 10 Oct 2026 16:40:00 +0530

  Videos
See all

10 October Gold Silver Price : सोने-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, जानें आज का ताजा रेट |Sone Ka Bhaav #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T12:16:48+00:00

CM Yogi vs Akhilesh News : सीएम योगी ने अखिलेश को दिया ऑफर ? #cmyogi #yogiadityanath #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T12:14:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers