पाकिस्तान में रची गई थी किश्तवाड़ में हुए आतंकी हमले की साजिश, गिरफ्तार मनीर अहमद पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए आतंकी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है. NIA ने 9 अक्टूबर को जम्मू की विशेष NIA अदालत में 535 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. इसमें गिरफ्तार आरोपी मनीर अहमद के साथ मारे जा चुके पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के तीन आतंकियों को भी आरोपी बनाया गया है. इनमें आतंकी कमांडर सैफुल्लाह उर्फ सैफुल्लाह कश्मीरी उर्फ अतीक नजीर उर्फ अतीक उर रहमान शामिल है.
यह मामला 22 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके के वानी मोहल्ला, पासर कोटे में हुए आतंकी हमले से जुड़ा है. NIA के मुताबिक, जांच में हमले की साजिश के तार पाकिस्तान से जुड़े मिले हैं.
चार्जशीट में सामने आईं अहम बातें
535 पन्नों की चार्जशीट दाखिल: NIA ने जम्मू की विशेष अदालत में गिरफ्तार आरोपी मनीर अहमद और मारे जा चुके तीन आतंकियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है.
सैफुल्लाह था आतंकी कमांडर: चार्जशीट के अनुसार, पाकिस्तान का रहने वाला सैफुल्लाह प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर था. वह कश्मीर टाइगर्स (अजरेल ग्रुप) से भी जुड़ा था. यह समूह जैश-ए-मोहम्मद के तहत काम करता था.
सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी ढेर: हमले में तीन आतंकी शामिल थे, जिनका नेतृत्व सैफुल्लाह कर रहा था. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में तीनों मारे गए.
मनीर अहमद पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप: NIA की जांच में गिरफ्तार आरोपी मनीर अहमद की भूमिका आतंकियों को मदद देने में सामने आई है. उस पर सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हमलों में शामिल आतंकियों को जानबूझकर पनाह देने और छिपाने का आरोप है.
पहाड़ी इलाकों में सक्रिय था आतंकी समूह: जांच एजेंसी के मुताबिक, यह समूह किश्तवाड़ जिले के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में सक्रिय था. इस पर सुरक्षा बलों के जवानों और स्थानीय लोगों की जान लेने वाले कई हमलों में शामिल होने का आरोप है.
पाकिस्तान में रची गई साजिश: करीब पांच महीने तक चली जांच में NIA ने आतंकी हमले की साजिश के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की बात कही है. मामले में आगे की जांच जारी है.
देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और साजिश रचने के आरोप
NIA ने मनीर अहमद के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (UAPA) की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं. वहीं, आरोपी आतंकियों के खिलाफ भारत के विरुद्ध युद्ध छेड़ने और सीमा पार से साजिश रचने से संबंधित दंडात्मक प्रावधान भी लगाए गए हैं. जांच एजेंसी के अनुसार, चार्जशीट में हमले की साजिश, तीनों मारे गए आतंकियों की भूमिका, मनीर अहमद की कथित मदद और इन आरोपों के समर्थन में जुटाए गए साक्ष्यों का विवरण दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
विदेश में नौकरी प्राप्त कर रहे उत्तराखंड के युवा, सीएम धामी की पहल से आसान हो रही राह
CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं का विदेश में नौकरी का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक प्रदेश के 106 युवा विदेश में नौकरी पा चुके हैं। युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए उन्हें विदेशी भाषाओं में पारंगत बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में जर्मन और जापानी भाषा के कुल 158 प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जबकि उत्तरकाशी और टिहरी जनपद में भी जल्द ही विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे।
मुख्यमंत्री धामी की पहल पर मई 2023 में इस रोजगारपरक योजना को मंजूरी दी गई थी। योजना के क्रियान्वयन के लिए कौशल एवं सेवायोजन विभाग के तहत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को वैश्विक जरूरतों के अनुरूप तैयार कर अधिक से अधिक संख्या में विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए देहरादून में जर्मन भाषा के 75 और जापानी भाषा के 45, अल्मोड़ा में जर्मन भाषा के 22 और बागेश्वर में जापानी भाषा के 16 प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
प्रकोष्ठ से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में जनपद देहरादून में जर्मनी के लिए 04 बैच, जापान के लिए 02, जनपद अल्मोड़ा में जर्मनी के लिए 01 और जनपद बागेश्वर में जापान के लिए 01 बैच में भाषा प्रशिक्षण संचालित है। सरकार के प्रयासों से अभी तक 106 युवा विदेशों में रोजगार पा चुके हैं। इनमें 75 जापान, 01 जर्मनी और 30 युवा सऊदी अरब में हेल्थ, हॉस्पिटेलिटी और अन्य सेक्टर में कार्यरत हैं।
अधिक से अधिक मौकों की खोज
धामी सरकार युवाओं को विभिन्न देशों में रोजगार के अधिकाधिक मौके उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटी है। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आए जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत देवेश उत्तम और जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त आलोक रंजन झा के साथ भी बैठक में तीनों देशों में रोजगार की संभावनाओं और कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता पर विशेष तौर पर चर्चा की। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीनों देशों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
क्या बोले सीएम धामी?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना प्रदेश सरकार की कसौटी पर खरी उतरी है। योजना की सफलता को देखते हुए विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। युवाओं को वैश्विक मांग के अनुरूप आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जा रहा है। अधिकारियों को इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










