Panama Earthquake: पनामा में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी; राजधानी में मची अफरा-तफरी
Panama Earthquake: मध्य अमेरिकी देश पनामा में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को शक्तिशाली भूकंप आया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, शुरुआती आकलन में भूकंप की तीव्रता 8.0 बताई गई थी, जिसे बाद में घटाकर 7.6 किया गया. भूकंप का केंद्र पनामा के दक्षिणी तट के पास था. तेज झटके राजधानी पनामा सिटी में भी महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई.
इमारतें हिलने से सड़कों पर निकले लोग
भूकंप के झटके महसूस होते ही राजधानी में कई लोग एहतियातन इमारतों से बाहर निकल आए. शुरुआती खबरों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र देश के दक्षिणी हिस्से में था और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई. उथले भूकंप के कारण आसपास के इलाकों में तेज कंपन महसूस किया गया.
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों की शुरुआती रिपोर्टों में भूकंप से हुए नुकसान और हताहतों की स्थिति स्पष्ट नहीं थी. ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
UP Rajya Sabha Election: निर्विरोध निर्वाचित हुए सपा के प्रत्याशी नथवानी, बोले- संसद में अखिलेश यादव के विजन को आगे बढ़ाने काम करेंगे
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज परिमल नथवानी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और विधायकों को धन्यवाद दिया है. उनका कहना है कि विधायकों के विश्वास से यह सब हो पाया है. नथवानी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के साथ अखिलेश यादव की दूरदर्शिता को आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहेंगे.
अखिलेश यादव और सपा नेतृत्व का जताया आभार
धनराज नथवानी राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर संदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व और विधायकों के मदद के लिए कृतज्ञाता प्रकट किया. नथवानी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और विधायकों के अटूट विश्वास से यह सब हो पाया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सर्वांगीण विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े अखिलेश यादव के विजन को संसद के पटल पर आगे बढ़ाने काम करेंगे.
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार प्रो. रामगोपाल यादव और कारोबारी और रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक धनराज परिमल नथवानी को निविरोध चुना गया है. उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की 10 सीटों पर कुल 10 वैध उम्मीदवार ही मैदान में उतरे थे. इनमें बीजेपी के आठ और सपा के दो उम्मीदवार शामिल थे, इसलिए मतदान की जरूरत नहीं पड़ी.
नीति-निर्माण से जोड़ने की कोशिश
धनराज नथवानी लंबे समय से उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर, नई ऊर्जा, तकनीक और संस्थागत प्रबंधन से जुड़े रहे हैं. अब उनकी इस विशेषज्ञता को उत्तर प्रदेश के विकास और नीति-निर्माण से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. पार्टी का मानना है कि आधुनिक राजनीति में सिर्फ राजनीतिक अनुभव काफी नहीं है. उसके साथ प्रोफेशनल ज्ञान और जमीनी अनुभव भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विपक्षी नेताओं की वोट चोरी की शिकायत, राष्ट्रपति ने मांगे सबूत, खरगे- हम इकट्ठा कर रहे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










