संजू सैमसन ने की विराट कोहली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंद में जड़ा अर्धशतक
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंदों में अर्धशतक जड़कर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की. जानें कौन हैं इस लिस्ट में शामिल.
The post संजू सैमसन ने की विराट कोहली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंद में जड़ा अर्धशतक appeared first on Prabhat Khabar.
UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी
लखनऊ, नौ अक्टूबर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को भदोही जिले का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सरकार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया।
मुख्यमंत्री ने हाल में भदोही में जिले का नाम संत रविदास के नाम पर रखने की घोषणा की थी। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय संत परंपरा के प्रमुख संत और समाज सुधारक गुरु रविदास की स्मृति व सम्मान में जिले का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि नाम परिवर्तन से जिले की सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक पहचान को अभिव्यक्ति मिलेगी।
खन्ना ने कहा कि इससे पहले भी भदोही का नाम ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने का प्रयास किया गया था लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार ने नाम बदलने के फैसले को पलट दिया था। नए नाम में संत रविदास का नाम शामिल होने के साथ ही भदोही की पहचान भी बरकरार रहेगी। उन्होंने बताया कि नाम परिवर्तन की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप है।
इसके तहत राज्य सरकार को अधिसूचना जारी कर राजस्व क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव करने और उनका नामकरण करने का अधिकार है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










