Responsive Scrollable Menu

रिक्टर स्केल पर 7.6 की तीव्रता से हिली धरती, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

पनामा में शुक्रवार को आए 7.6 तीव्रता की वजह से आस पास के 9 देशों में सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप की तीव्रता काफी ज्यादा थी। इसलिए लगातार बड़ा खतरा बना हुआ है।

Continue reading on the app

बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

बंगाल के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने शुक्रवार को TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लीगल नोटिस भेजा। उन्होंने महुआ से ₹10 करोड़ का मुआवजा और बिना शर्त माफी की मांगी की है। साथ ही, कानूनी खर्चों के लिए ₹50 हजार देने को कहा है। नोटिस में महुआ से 24 घंटे के भीतर विवादित 2 पोस्ट हटाने, लिखित माफी मांगने और भविष्य में ऐसी टिप्पणी नहीं करने का आश्वासन देने को कहा गया है। मनोज पहले राज्य में SIR के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी थे। दरअसल, महुआ ने पोस्ट में अग्रवाल पर बंगाल में लाखों वैध मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया था। अग्रवाल के वकील ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों और कानून के मुताबिक अपनी जिम्मेदारी निभाई है। महुआ बोली- मुख्य चुनाव आयुक्त चोर हैं और जेल जाएंगे महुआ ने 9 अक्टूबर को X पर पोस्ट कर लिखा, प्रिय बंगाल के पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल, आज 300 सांसद विजय चौक पर खड़े हुए और आपके बिग बॉस को बताया कि वह चोर हैं और जेल जाएंगे। हमने यह बात राष्ट्रपति को भी बताई। इसलिए आप अपना मानहानि का नोटिस लें और उसे ऐसी जगह रख दें, जहां धूप भी न पहुंचती हो। महुआ ने 7 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त विपक्षी सांसदों से मिलने के लिए उपलब्ध नहीं थे, क्योंकि उन्हें बंगाल के 2 उपचुनावों में धांधली करनी थी। SIR प्रक्रिया के बारे में जानें… 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में पूरा हुआ SIR SIR के पहले और दूसरे फेज में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हो चुके हैं। SIR के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती है। केरल में कांग्रेस गठबंधन और तमिलनाडु में TVK ने जीत हासिल की है। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) हुआ। यहां भी भाजपा सरकार की वापसी हुई। तीसरा फेज: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR चुनाव आयोग ने 14 मई को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की थी। यह SIR का तीसरा फेज है। पूरी प्रक्रिया 30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन हो रहा है। जिन राज्यों में SIR होगा, उनमें पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। अन्य 13 राज्यों में 2028 और 2029 में चुनाव होंगे। ----------- ये खबर भी पढ़ें…. राहुल बोले- राष्ट्रपति ने वोट चोरी से इनकार नहीं किया:हमसे सबूत मांगे; सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे; 4 दिन में तीसरा मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन ने शुक्रवार को लगातार चौथे दिन प्रदर्शन और मार्च निकाला। सबसे पहले पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एक घंटे मीटिंग की। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

शाहिद अफरीदी स्टाइल में गरजे फरहान, रावलपिंडी टी20 में श्रीलंका को रौंदकर पाकिस्तान की धमाकेदार शुरुआत

Pakistan beat Sri Lanka: रावलपिंडी में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए, जिसमें लाहिरू उदारा ने शानदार 91 रनों की पारी खेली. जवाब में कप्तान साहिबजादा फरहान की नाबाद 53 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी और माज सदाकत के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. डेब्यूटेंट मोहम्मद इमरान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके. Fri, 9 Oct 2026 23:36:51 +0530

  Videos
See all

Who is Nobel Peace Prize winner Navi Pillay? #NobelPrize #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T20:15:12+00:00

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ी खबर! | Middle East Crisis | War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T20:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers