चीन में मौके ढूंढने की कोशिश में दक्षिण अमेरिका के उद्यम
बीजिंग, 6 फरवरी (आईएएनएस)। चीन-उरुग्वे व्यापार और निवेश सहयोग मंच आयोजित हुआ। इस मंच के दौरान एक रुचिकर बात यह रही कि दूर दक्षिण अमेरिका से आये मेहमानों ने चीनी सोशल मीडिया ऐप वीचैट डाउनलोड किया, जिससे उनको चीनी समकक्षों के साथ संवाद करने में बड़ी सुविधा हो रही है।
ध्यान रहे कि चीन कई साल से उरुग्वे का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है। फिलहाल उरुग्वे के राष्ट्रपति ने चीन की यात्रा की। उनके साथ एक बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी चीन के दौरे पर है। इस व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने चीन-उरुग्वे व्यापार व निवेश मंच में भाग लिया। उन्होंने कहा कि वे चीनी बाजार के विस्तार पर पक्का विश्वास रखते हैं।
उरुग्वे की मशहूर मीट प्रोसेसिंग कंपनी निरी सान जासिंटो के बोर्ड अध्यक्ष एदुआर्डो युर्गाल के मुताबिक चीनी बाजार का हिस्सा हमारे कारोबार का 30 प्रतिशत से 35 प्रतिशत के बीच है। अब हमारा अधिक बड़ा लक्ष्य है। इस साल के बाजार माहौल और सहयोग स्थिति के मद्देनजर हमें अपना लक्ष्य पूरा करने का पक्का विश्वास है। हमारा मीट उत्पाद अब चीन के शांगहाई, थ्येनचिन जैसे बड़े शहरों में प्रवेश कर चुका है। हमें पता है कि चीनी बाजार में विशाल संभावना है।
उरुग्वे के राष्ट्रीय तकनीक प्रयोगशाला के प्रमुख लोटारो पेरेज ने कहा कि इस यात्रा से हम चीन के विभिन्न क्षेत्रों के वैज्ञानिक व तकनीकी जोन के साथ सहयोग संबंध स्थापित करना चाहते हैं। कल हमने एक चीनी वैज्ञानिक व तकनीकी पार्क देखा और लगता है कि यहां सहयोग के व्यापक मौके हैं। हमने कई श्रेष्ठ चीनी उद्यमों से भी संपर्क किया। हमें लगता है कि दोनों पक्ष सहयोग संधि संपन्न कर सकेंगे और विभिन्न सहयोगी परियोजनाएं चला सकेंगे। कल हमने हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह की प्रमोशन सभा में भाग लिया। हमारे विचार में यह उरुग्वे के निवेशकों के लिए एक मूल्यवान मौका है। यह कारोबार करने की एक आदर्श जगह है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
विश्व का पहला 20-मेगावाट का अपतटीय पवन जनरेटर-सैट सफलतापूर्वक ग्रिड से जुड़ा
बीजिंग, 6 फरवरी (आईएएनएस)। चाइना थ्री गॉर्जेस ग्रुप के अनुसार, दक्षिणी चीन के फुच्येन प्रांत के समुद्री क्षेत्र में विश्व के पहले 20-मेगावाट के अपतटीय पवन जनरेटर-सैट का सफल कमीशनिंग पूरा हो गया है और इसे ग्रिड से जोड़ दिया गया है।
यह पहली बार है जब चीन ने समुद्र में 20-मेगावाट की अति-क्षमता वाले पवन जनरेटर-सैट को सफलतापूर्वक स्थापित और कमीशन किया और उसे ग्रिड से जोड़ा है। यह अति-क्षमता वाले पवन जनरेटर-सैट के लिए चीन की अनुसंधान, विकास, निर्माण, अपतटीय निर्माण और संचालन क्षमताओं में एक नया मील का पत्थर है।
यह 20-मेगावाट का अपतटीय पवन जनरेटर-सैट तट से 30 किलोमीटर से अधिक दूर और 40 मीटर से अधिक गहरे पानी में स्थापित किया गया है। इसके केंद्र की ऊंचाई 174 मीटर है, जो 58 मंजिला इमारत के बराबर है। इम्पेलर का व्यास 300 मीटर है, और इसका स्वीप क्षेत्र 10 मानक फुटबॉल मैदानों के बराबर है।
निर्धारित परिचालन स्थितियों के तहत, यह पवन जनरेटर-सैट प्रतिवर्ष 8 करोड़ किलोवाट-घंटे से अधिक बिजली उत्पन्न करता है, जो लगभग 44,000 घरों की वार्षिक बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने और लगभग 22,000 टन मानक कोयले के स्थान पर उपयोग करने के लिए पर्याप्त है।
यह पवन जनरेटर-सैट चीन में स्वतंत्र रूप से विकसित एयरफॉइल ब्लेड का उपयोग करता है। हल्के डिजाइन और डिजिटल बुद्धिमत्तापूर्ण एकीकरण के माध्यम से, प्रति मेगावाट वजन उद्योग के औसत की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक कम हो गया है।
पवन ऊर्जा संग्रहण और बिजली उत्पादन दक्षता दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे गहरे समुद्र में चीन की अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार के लिए तकनीकी और उपकरण संबंधी सहायता उपलब्ध होती है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















