Responsive Scrollable Menu

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में बच्चों का उत्पीड़न करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क में संलिप्तता के मामले में एक भारतीय युवक को शुक्रवार को पेरिस में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई। इस नेटवर्क पर बच्चों को हिंसक और यौन गतिविधियों वाले वीडियो बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप है। ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के पास मौजूद अदालती दस्तावेजों के अनुसार, बाल पीड़ितों को ऑनलाइन मंच ‘डिस्कॉर्ड’ के जरिए इस नेटवर्क में शामिल किया गया था, ताकि उन्हें ‘सीवीएलटी’ नामक समूह का ‘गुलाम’ बनाया जा सके।

इस समूह के कम से कम तीन अन्य सदस्यों को अमेरिका में गिरफ्तार किया जा चुका है। अमेरिका के पांच पीड़ितों का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील हिप्पोलिट मारकेटी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गिरोह के सदस्यों में से एक रोहन राणे (29) को नाबालिग से यौन उत्पीड़न और यातना देने के कृत्यों का दोषी पाया गया। राणे को 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई, जो उस पर लगे आरोपों के तहत अधिकतम सजा है।

अदालत में मौजूद लोगों के अनुसार, शुक्रवार रात अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने का फैसला सुनाए जाने पर राणे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बच्चों के साथ दुर्व्यवहार से जुड़े इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायाधीशों ने एक असामान्य कदम उठाते हुए मुकदमे की सुनवाई बंद कमरे में करने का आदेश दिया था। अमेरिकी अधिकारियों से मिली सूचना के बाद, 2021 में फ्रांस के दक्षिणी शहर एंटीब में पुलिस ने राणे को गिरफ्तार किया था।

अमेरिका के पांच पीड़ितों की ओर से पैरवी कर रहे वकील मारकेटी ने कहा, “पीड़ितों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उनकी जिंदगी पूरी तरह बिखर गई है।” राणे के वकील ने इस मामले पर टिप्पणी के लिए भेजे गए अनुरोधों का कोई जवाब नहीं दिया। मूलरूप से महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला राणे उस समय फ्रांस में पढ़ाई कर रहा था।

फ्रांसीसी अधिकारियों ने प्रत्यर्पण पर विचार करने से पहले फ्रांस में उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमे की कार्यवाही पूरी करने का फैसला किया।

Continue reading on the app

10 अक्टूबर की टॉप 20 खबरें: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट से पहले 57 मेट्रो स्टेशन बंद, 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात; एलन मस्क ने मुकेश अंबानी को बताया प्रधानमंत्री

CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट. 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात और 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखे जाएंगे. एलन मस्क ने उद्योगपति मुकेश अंबानी को प्रधानमंत्री बता दिया है. पढ़ें देश-दुनिया से जुड़ी 10 अक्टूबर की टॉप 20 खबरें.

The post 10 अक्टूबर की टॉप 20 खबरें: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट से पहले 57 मेट्रो स्टेशन बंद, 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात; एलन मस्क ने मुकेश अंबानी को बताया प्रधानमंत्री appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

NZ vs IND: टीम इंडिया नहीं झेलेगी 6 फीट 3 इंच लंबे पेसर की तूफानी गेंदें, वनडे-टेस्ट सीरीज से बाहर

O'Rourke Injury: न्यूजीलैंड के तूफानी तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. 6 फीट 3 इंच लंबा पेसर पहले पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहा था. अब उन्होंने (पिंडली) की मांसपेशी में खिंचाव के चलते क्रिकेट एक्शन से दूर होने का फैसला लिया है. वनडे सीरीज की शुरुआत चार नवंबर से ऑकलैंड में होगी. ओ'रूर्के का न खेलना कीवियों के लिए किसी गहरे झटके से कम नहीं है. Sat, 10 Oct 2026 07:39:25 +0530

  Videos
See all

CJP Protest: Delhi में Metro Station पर सुरक्षा बढ़ी #delhi #cjpprotest #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T02:16:05+00:00

CJP Protest News: दिल्ली में आज CJP का बड़ा विरोध प्रदर्शन | Top News | Delhi Metro | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T02:16:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers