Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, नोएडा बॉर्डर पर BSF तैनात; गाड़ियों की हो रही चेकिंग

दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले नोएडा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली और नोएडा पुलिस के साथ BSF के जवान तैनात हैं. संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है.

Continue reading on the app

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई, DGP Gaurav Yadav ने दी सख्त चेतावनी

चंडीगढ़, नौ अक्टूबर पंजाब के नवनियुक्त डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में गैंगस्टर एवं असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा यादव को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किए जाने के कुछ समय बाद उन्होंने यह टिप्पणी की। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं पंजाब में शांति और सद्भाव बनाए रखने की पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराता हूं।

राष्ट्रविरोधी तत्वों को अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।’’ यादव ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर और असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘वे कहीं भी छिपे हों, चाहे भारत में या विदेश में, पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाएगी। गैंगस्टर और उनके नेटवर्क के खिलाफ अभियान तेज किए जाएंगे।’’ यादव ने कहा कि हाल में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया।

यादव को इससे पहले जुलाई 2022 में कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। राज्य सरकार ने शुक्रवार को कहा कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी यादव को राज्य पुलिस बल का प्रमुख नियुक्त करने का फैसला संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से प्राप्त पैनल पर विचार करने के बाद लिया गया है। नियमित डीजीपी की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राज्य सरकार की ओर से भेजे गए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 14 वरिष्ठ अधिकारियों के पैनल में से तीन अधिकारियों के नामों की सिफारिश की थी।

यादव का नाम भी इस पैनल में शामिल था। यूपीएससी की ओर से भेजे गए पैनल में विशेष डीजीपी शरद सत्य चौहान (पंजाब सतर्कता प्रमुख) और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरप्रीत सिंह सिद्धू भी शामिल थे।

Continue reading on the app

  Sports

अय्यर बोले-गेंदबाजों की सोच में स्पष्टता थी, इसलिए जीते:शाई होप बोले-गेंदबाजी में और बेहतर कर सकते थे

भारतीय टीम ने तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों के आत्मविश्वास और अपनी योजनाओं पर अमल करने की क्षमता को दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी की भी तारीफ की। श्रेयस ने कहा कि गेंदबाज अपनी योजनाओं को लेकर स्पष्ट थे और हर गेंदबाज चुनौती के लिए तैयार था। वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने माना कि उनकी टीम गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की यॉर्कर डालने की क्षमता की तारीफ भी की। श्रेयस बोले- हर गेंदबाज चुनौती के लिए तैयार था मैच के बाद प्रेजेंटेशन में श्रेयस ने कहा, 'यह शानदार जीत थी, क्योंकि गेंदबाज अपनी योजनाओं को लेकर काफी आत्मविश्वास से भरे थे। उनकी सोच में स्पष्टता दिख रही थी। वे अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार थे। जब भी मैंने किसी गेंदबाज को गेंद सौंपी, वह चुनौती के लिए तैयार था। कप्तान के तौर पर आप अपने गेंदबाजों से यही चाहते हैं।” अभिषेक-ईशान की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 69 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। श्रेयस ने दोनों की बल्लेबाजी को शानदार शुरुआत बताया। उन्होंने कहा, “'पावरप्ले में अभिषेक ने जिस तरह बल्लेबाजी की और फिर ईशान ने पारी को आगे बढ़ाया, वह शानदार था। ईशान पिछले कुछ महीनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आखिर में प्रिंस यादव की छोटी लेकिन तेज पारी भी अहम रही। उनके बनाए रन निर्णायक साबित हुए।” श्रेयस ने कहा कि वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसे मैदानों पर जहां बड़े स्कोर बनते हैं, वहां अपनी रणनीति पर टिके रहना और आक्रामक खेलना जरूरी है। शाई होप बोले- गेंदबाजी में और बेहतर कर सकते थे वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने हार के बाद कहा कि उनकी टीम को गेंदबाजी में ज्यादा सटीक प्रदर्शन करना चाहिए था। उन्होंने कहा, “क्रिकेट में जीत और हार का अंतर बहुत कम होता है। कई ऐसे मौके होते हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं। हम गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे और हमने कुछ बाउंड्री आसानी से दे दीं।” होप ने अभिषेक और ईशान की साझेदारी को खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि रोस्टन चेज ने विकेट लेकर वेस्टइंडीज की वापसी कराई, जो तारीफ के काबिल थी। होप बोले- ओपनिंग पार्टनरशिप की जरूरत होप ने माना कि वेस्टइंडीज को पारी की शुरुआत में एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है, ताकि टीम मजबूत स्कोर की नींव रख सके। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके लिए एक-दो खिलाड़ियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। ओस के असर पर होप ने कहा कि पारी के आखिर में इसका प्रभाव दिखा और गेंद ज्यादा टेल करने लगी थी। इसके बावजूद उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की। होप ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दबाव में यॉर्कर डालने का हुनर दिखाया। Mon, 12 Oct 2026 00:40:36

  Videos
See all

Rekha Gupta: झंडेवालान मंदिर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता #delhi #rekhagupta #shorts #navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T00:20:43+00:00

Owaisi on Delhi Protest: “प्यारे, मालूम हो गया ना..” CJP के प्रदर्शन पर बोले ओवैसी! Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T00:23:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers