Responsive Scrollable Menu

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई, DGP Gaurav Yadav ने दी सख्त चेतावनी

चंडीगढ़, नौ अक्टूबर पंजाब के नवनियुक्त डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में गैंगस्टर एवं असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा यादव को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किए जाने के कुछ समय बाद उन्होंने यह टिप्पणी की। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं पंजाब में शांति और सद्भाव बनाए रखने की पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराता हूं।

राष्ट्रविरोधी तत्वों को अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।’’ यादव ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर और असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘वे कहीं भी छिपे हों, चाहे भारत में या विदेश में, पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाएगी। गैंगस्टर और उनके नेटवर्क के खिलाफ अभियान तेज किए जाएंगे।’’ यादव ने कहा कि हाल में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया।

यादव को इससे पहले जुलाई 2022 में कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। राज्य सरकार ने शुक्रवार को कहा कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी यादव को राज्य पुलिस बल का प्रमुख नियुक्त करने का फैसला संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से प्राप्त पैनल पर विचार करने के बाद लिया गया है। नियमित डीजीपी की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राज्य सरकार की ओर से भेजे गए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 14 वरिष्ठ अधिकारियों के पैनल में से तीन अधिकारियों के नामों की सिफारिश की थी।

यादव का नाम भी इस पैनल में शामिल था। यूपीएससी की ओर से भेजे गए पैनल में विशेष डीजीपी शरद सत्य चौहान (पंजाब सतर्कता प्रमुख) और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरप्रीत सिंह सिद्धू भी शामिल थे।

Continue reading on the app

नाना पाटेकर के निधन को 'शैतान की मौत' कह घिरीं तनुश्री दत्ता! अब सपोर्ट में उतरीं 2 बॉलीवुड गर्ल

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर की मौत के बाद तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ यानी शैतान की मौत बयान पर छिड़े विवाद में सिंगर सोना महापात्रा ने एक्ट्रेस का साथ दिया है। एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी पूछा—क्या मौत से कथित नुकसान मिट जाता है?

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं रोहित शर्मा... 2 साल बाद हुई टीम में वापसी, कमबैक मैच में 5 विकेट लेकर मचाई सनसनी

Who is Fast Bowler Rohit Sharma: डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने पहले मुकाबले में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन मध्य प्रदेश को 196 रन पर समेट दिया. मैच के हीरो तेज गेंदबाज रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने करीब दो साल बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी करते हुए 36 रन पर 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. Mon, 12 Oct 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Rekha Gupta: झंडेवालान मंदिर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता #delhi #rekhagupta #shorts #navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T00:20:43+00:00

Owaisi on Delhi Protest: “प्यारे, मालूम हो गया ना..” CJP के प्रदर्शन पर बोले ओवैसी! Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T00:23:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers