Responsive Scrollable Menu

Holi Special Train: होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा, झारखंड के लिए चलाई जाएंगी कई स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट

Holi Special Train: रंगों के त्योहार होली के मौके पर घर जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी खुशखबरी दी है. त्योहार के समय अक्सर यात्री भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की परेशानी का सामना करते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस साल कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इसका मकसद यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव देना और भीड़-भाड़ को नियंत्रित करना है. भारतीय रेलवे की इस योजना से खासतौर पर उन यात्रियों को फायदा मिलेगा, जो बड़े शहरों से अपने घर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में होली मनाने जा रहे हैं. रेलवे ने इस बार स्पेशल ट्रेनों की संख्या पिछले सालों की तुलना में काफी बढ़ाई है, ताकि कहीं कोई यात्री पीछे न रहे.

दक्षिण पूर्व रेलवे ने बनाई 22 स्पेशल ट्रेनों की योजना

1410 होली स्पेशल ट्रेनों में से दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने 22 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का कार्यक्रम बनाया है. इन 22 ट्रेनों में से चार ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलेंगी. दक्षिण पूर्व रेलवे जल्द ही इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की तिथि भी जारी करेगा, जिससे यात्री अपनी यात्रा पहले से प्लान कर सकें.बता दें कि होली इस वर्ष 3 और 4 मार्च को मनाई जा रही है, इसलिए रेलवे ने होली से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

इन स्पेशल ट्रेनों में शामिल प्रमुख ट्रेनें इस प्रकार हैं-

  • टाटानगर-कटिहार-टाटानगर होली स्पेशल

  • टाटानगर-बक्सर-टाटानगर होली स्पेशल

  • रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल

  • रांची-अजमेर-रांची होली स्पेशल

  • रांची-जयनगर-रांची होली स्पेशल

  • संतरागाछी-एमजीआर चेन्नई-संतरागाछी होली स्पेशल

  • संतरागाछी-तिरुवनंतपुरम-संतरागाछी होली स्पेशल

  • संतरागाछी-चार्लापल्ली-संतरागाछी होली स्पेशल

  • संतरागाछी-दरभंगा-संतरागाछी होली स्पेशल

  • शालीमार-वडोदरा-शालीमार होली स्पेशल

  • शालीमार-विशाखापत्तनम-शालीमार होली स्पेशल

इस विस्तृत योजना से साफ है कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को सबसे ऊपर रखा है. यदि आप भी होली पर अपने घर जाना चाहते हैं, तो इन स्पेशल ट्रेनों से पहले से टिकट बुक कर लें और आराम से अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने की तैयारी करें.

यह भी पढ़ें- झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन खिलाड़ियों को मिलेगी पेंशन, अन्य प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

Continue reading on the app

Mardaani 3 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कहां रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म, जानें कब देख सकेंगे?

Mardaani 3 OTT Release: मर्दानी फ्रेंचाइजी की मर्दानी 3 थिएटर्स में 30 जनवरी को रिलीज हुई थी. तब से अब तक इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है और इसका प्रदर्शन भी बड़े पर्दे पर धमाकेदार रहा है. फिल्म को काफी पॉजिटिव रिव्यू मिल चुके हैं. वीकेंड पर मर्दानी 3 का कलेक्शन भी काफी अच्छा रहा है. रानी मुखर्जी की जबरदस्त एक्टिंग भी फैंस को पसंद आई है. मगर अब इस फिल्म की OTT रिलीज का वेट किया जा रहा है. आइए जानते हैं कब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी यह फिल्म.

सिनेमाघरों के बाद OTT पर कहां और कब होगी रिलीज?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मर्दानी 3' के ओटीटी राइट्स इस बार नेटफ्लिक्स या अमेजन प्राइम के पास जा सकते हैं. इससे पहले 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि तीसरा भाग भी उसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाए. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी फिल्म की OTT रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. साथ ही फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट के बारे में भी कोई अपडेट नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- Vadh 2 X Review: क्लाइमैक्स ने घुमाया दिमाग, संजय-नीना की फिल्म देख ऐसा रिव्यू दे रहे लोग

फिल्म में रानी मुखर्जी का हिट किरदार

हालांकि, रानी मुखर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. 90s से उन्होंने बॉलीवुड पर अपनी एक खास पहचान बनाई है. रोमांटिक हो या एक्शन फिल्में रानी मुखर्जी खुद को हर किरदार में बखूबी ढाल लेती हैं. इस फिल्म में रानी एक बार फिर अपने हिट रोल शिवानी शिवाजी रॉय में नजर आई है. ऑफिसर के रोल में रानी को देख फैंस काफी खुश हुए हैं. 

रानी ने प्रमोशन में की जी तोड़ मेहनत

वैसे तो एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती है. वे काफी पर्सनल रहती हैं. मगर मर्दानी 3 के लिए रानी मुखर्जी ने जी तोड़ मेहनत की है. उन्होंने फिल्म के प्रमोशन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. इस साल की शुरुआत बॉर्डर 2 से हुई थी जो एक बिग बजट फिल्म थी. लोगों ने इस फिल्म की भी सराहना की थी. अब मर्दानी का क्रेज भी देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- यश की 'Toxic' ने किया 120 करोड़ का सौदा, रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा रही फिल्म

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Iran America War Update : ईरान में हाई अलर्ट, जंग के आसार? | Trump | Khamenei | Oman | War News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T02:31:02+00:00

Big Breaking on Islamabad Bomb Blast LIVE: इस्लामाबाद में बड़ा धमाका, जुमे के दिन, मस्जिद में फटा बम #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T02:33:58+00:00

Iran America War Update: ईरान ने दागी खुर्रम शहर 4 मिसाइल, खौफ में अमेरिका! | Khorramshahr | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T02:43:54+00:00

Iran America War Live: 80अड्डों पर 'शाहिद 139' का हमला?| Khamenei | USS Abraham Lincoln | B2 bomber #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T02:30:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers