नई दिल्ली में इंटरनेट बैन, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश, आज रात 10 बजे से बंद रहेंगी सेवाएं
Internet ban in New Delhi: जंतर मंतर पर 10 अक्टूबर को CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार लगातार तैयारियां कर रहा है. इसी बीच गृह मंत्रालयन ने इंटरनेट पर बड़ा फैसला लिया है. आज रात 10 से 24 घंटे तक नई दिल्ल में इंटरनेट बंद रहेगा.
बता दें कि दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसके चलते नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आने वाली कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है.
4 किमी तक बंद रहेगा इंटरनेट
नई दिल्ली में 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी हो गया है. गृह मंत्रालय ने इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने की मंजूरी दी. जनपथ–कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी. 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी.
कंपनियों को जारी हुए निर्देश
मोबाइल इंटरनेट की सभी तकनीकों पर रोक लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, जियो और एमटीएनएल को आदेश लागू करने के निर्देश दिए. यह आदेश दूरसंचार अधिनियम 2023 और दूरसंचार सेवा निलंबन नियम 2024 के तहत जारी किया गया है.
'खुद युवाओं के लिए एक मंच बनाया है', CJP के आंदोलन पर बोले चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सोनीपत के कंडली में स्थित निफ्टम संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. इस बीच उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर अपनी बात का सामने रखा. चिराग पासवान ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रदर्शन होते हैं और होने की भी जरूरी हैं. अगर प्रदर्शन करना मकसद है तो आज करें या 10 दिनों के बाद करें. समाधान प्रदर्शन से नहींं बल्कि बातचीत से निकलेगा.
प्रतिनिधिमंडल को तैयार होना जरूरी
उन्होंने कहा कि पहले दिन अपनी बात स्पष्ट की जा चुकी है. लेकिन अपनी राजनीति के लिए दिल्ली की सड़कों पर जाम लगाकर आम जनता को परेशान नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर राजनेता वास्तव गंभीरता से सोच रहे हैं तो उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त से बात करनी होगी. इसके लिए प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक प्रतिनिधिमंडल को तैयार होना जरूरी है.
कॉकरोच जनता पार्टी के ऐलान के बाद चिराग पासवान ने कहा कि युवाओं को दिल्ली जाना और अपने सुझाव देना अहम है. उन्होंने खुद युवाओं के लिए एक मंच बनाया है. यहां युवा अपना विरोध और सुझाव को रख सकते हैं. चिराग ने कहा कि संवाद बहुत जरूरी है. ट्रेनें रद्द करने और कंपनियां तैनात करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये भारत के युवा हैं और उन्हें रोका नहीं जा सकता है.
दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत नहीं है
दिल्ली पुलिस ने दस अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन की इजाजत देने इनकार किया. यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कुछ छात्र संगठनों की ओर से बुलाया गया था. नई दिल्ली रेंज की जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस नूपुर प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि प्रदर्शन को लेकर आवेदन बहुत कम समय पहले मिला था. नियमों के तहत किसी भी प्रदर्शन की सूचना 10 दिन पहले दी जाती है. उन्होंने पहले CJP के प्रदर्शन को इजाजत दी गई थी. उस दौरान पार्टी ने कानूनी निर्देशों और अपनी ओर से दिए आश्वासनों का पालन नहीं किया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










