Responsive Scrollable Menu

'खुद युवाओं के लिए एक मंच बनाया है', CJP के आंदोलन पर बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सोनीपत के कंडली में स्थित निफ्टम संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. इस बीच उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर अपनी बात    का सामने रखा. चिराग पासवान ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रदर्शन होते हैं और होने की भी जरूरी हैं. अगर प्रदर्शन करना मकसद है तो आज करें या 10 दिनों के बाद करें. समाधान प्रदर्शन से नहींं बल्कि बातचीत से निकलेगा.

प्रतिनिधिमंडल को तैयार होना जरूरी

उन्होंने कहा कि पहले दिन अपनी बात स्पष्ट की जा चुकी है. लेकिन अपनी राजनीति के लिए दिल्ली की सड़कों पर जाम लगाकर आम जनता को परेशान नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर राजनेता वास्तव गंभीरता से सोच रहे  हैं तो उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त से बात करनी होगी. इसके लिए प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक प्रतिनिधिमंडल को तैयार होना जरूरी है. 

कॉकरोच जनता पार्टी के ऐलान के बाद चिराग पासवान ने कहा कि युवाओं को दिल्ली जाना और अपने सुझाव देना अहम है. उन्होंने खुद युवाओं के लिए एक मंच बनाया है. यहां युवा अपना विरोध और सुझाव को रख सकते   हैं. चिराग ने कहा कि संवाद बहुत जरूरी है. ट्रेनें रद्द करने और कंपनियां तैनात करने के सवाल पर उन्होंने कहा  कि ये भारत के युवा हैं और उन्हें रोका नहीं जा सकता है. 

दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत नहीं है 

दिल्ली पुलिस ने दस अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन  की इजाजत देने इनकार किया. यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कुछ छात्र संगठनों की ओर से  बुलाया गया था. नई दिल्ली रेंज की जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस नूपुर प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि प्रदर्शन को लेकर आवेदन बहुत कम समय पहले मिला था. नियमों के तहत किसी भी प्रदर्शन की सूचना 10 दिन पहले दी जाती है. उन्होंने पहले CJP के प्रदर्शन को इजाजत दी गई थी. उस दौरान पार्टी ने कानूनी निर्देशों और अपनी ओर से दिए आश्वासनों का पालन नहीं किया था. 

Continue reading on the app

पीएम मोदी की युवाओं से अपील कौशल विकास पर फोकस करें, कौशल प्रशिक्षण संस्थान आईआईटी और आईआईएम से कम नहीं

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन शंघाई 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात की और ग्लोबल मंच पर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने के लिए युवा प्रतिभागियों को बधाई दी।

यह मुलाकात प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई, जहां पीएम मोदी ने प्रतियोगियों की उपलब्धियों के लिए उनकी तारीफ की और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

बैठक पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियों में प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिभागियों की तारीफ की और कहा कि इन युवा अचीवर्स से बातचीत करना और उनका हौसला बढ़ाना खुशी की बात है।

प्रधानमंत्री ने स्किल डेवलपमेंट के लिए अलग मंत्रालय बनाने के मकसद पर जोर दिया और कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी और आईआईएम से कम नहीं है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वे भारत के स्किल ट्रेनिंग सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद के लिए सरकार के साथ अपने अनुभव और सुझाव साझा करें।

शंघाई के नेशनल एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (एनईसीसी) में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में भारत ने अब तक का अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। देश ने छह सिल्वर मेडल और 20 मेडलियन फॉर एक्सीलेंस जीते और ओवरऑल रैंकिंग में 10वां स्थान हासिल किया।

यह नतीजा 2024 में फ्रांस के ल्योन में हुए पिछले कॉम्पिटिशन के मुकाबले एक बड़ी कामयाबी है, जहां भारत ने चार ब्रॉन्ज मेडल और 12 मेडलियन फॉर एक्सीलेंस के साथ 13वां स्थान हासिल किया था।

बेहतर रैंकिंग भारत के कुशल वर्कफोर्स की बढ़ती काबिलियत और ग्लोबल स्किल कॉम्पिटिशन में उसकी बढ़ती मौजूदगी को दिखाती है।

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अनुसार, छह दिन तक चले इस इवेंट में लगभग 70 देशों और क्षेत्रों से 1,400 से ज्यादा युवा प्रतिद्वंदी शामिल हुए।

भारत ने अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा, जिसमें 70 युवा शामिल थे। इन्होंने उभरती टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, क्रिएटिव इंडस्ट्रीज और सर्विस जैसे क्षेत्रों में 63 स्किल कैटेगरीज में हिस्सा लिया।

चार दिनों के कड़े मुकाबले के बाद, 27 सितंबर को शंघाई में हुए समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में भारत की भागीदारी का समन्वय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) ने किया, जिसमें सेक्टर स्किल काउंसिल, इंडस्ट्री पार्टनर्स, ट्रेनिंग संस्थानों और टेक्निकल एक्सपर्ट्स का सहयोग मिला।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, शाई होप के शतक से टी20 में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया

IND vs WI 2nd T20: कप्तान शाई होप के शतक, शेरफेन रदरफोर्ड के अर्धशतक व रोमारियो शेफर्ड की विध्वंसक पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने भारत को दूसरे टी20 में 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मेहमान विंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. वेस्टइंडीज की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ा रन चेज है. Fri, 9 Oct 2026 23:01:39 +0530

  Videos
See all

ये देश में शरिया कानून लाना चाहते हैं? | Shorts | Poochta Hai Bharat | Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:16:23+00:00

ये 'Cockroach' देश के बारे में नहीं सोचते | Shorts | Poochta Hai Bharat | Arnab Goswami | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:15:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers