Responsive Scrollable Menu

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले हैं। माता के भक्त इन नौ दिनों में उनकी पूजा करेंगे और कई लोग व्रत भी रखेंगे। ऐसे में अगर आप व्रत के दौरान कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो शकरकंद चाट एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

खाने-पीने से जुड़ी सामग्री बनाने वाली शाना खान ने नवरात्रि के नौ दिनों के लिए खास रेसिपी साझा की हैं। पहले दिन के लिए उन्होंने शकरकंद चाट बनाने का तरीका बताया है। इसे बनाना आसान है और इसमें दही, शकरकंद, अनार और पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है।

पहले दिन बनाएं शकरकंद चाट

नवरात्रि के व्रत में रोज एक जैसा खाना खाकर अगर आप बोर हो जाते हैं, तो इस बार शकरकंद चाट बना सकते हैं। इसमें दही के साथ उबले हुए शकरकंद का इस्तेमाल होता है। ऊपर से अनार और पुदीना डालने से इसका स्वाद और भी अच्छा हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: Instant Dhokla Recipe: बिना खमीर 10 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा स्पंजी ढोकला

शकरकंद चाट बनाने के लिए सामग्री

- उबला हुआ शकरकंद
- दही
- कद्दूकस किया हुआ खीरा
- कद्दूकस की हुई गाजर
- काली मिर्च
- जीरा पाउडर
- सेंधा नमक या व्रत में इस्तेमाल किया जाने वाला नमक
- थोड़ा सा घी
- अनार के दाने
- ताजी पुदीने की पत्तियां

शकरकंद चाट बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले तैयार करें दही: एक कटोरी में दही लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा और गाजर मिलाएं। अब काली मिर्च, जीरा पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

घी में भूनें शकरकंद: उबले हुए शकरकंद को छोटे टुकड़ों में काट लें। एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें शकरकंद डालें। अब काली मिर्च और जीरा पाउडर डालकर कुछ देर भूनें।

दही के ऊपर रखें शकरकंद: अब तैयार दही को एक कटोरी में निकालें। इसके ऊपर घी में भुने हुए शकरकंद के टुकड़े डालें। इससे चाट की परत तैयार हो जाएगी।

अनार और पुदीने से सजाएं: आखिर में ऊपर से अनार के दाने और ताजी पुदीने की पत्तियां डालें। आपकी स्वादिष्ट शकरकंद चाट तैयार है।

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में तबीयत नहीं होगी खराब, बस घर पर बनाएं ये गरमागरम Pumpkin Soup

चाट को और स्वादिष्ट बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

गाढ़ा दही इस्तेमाल करें: इससे चाट का स्वाद अच्छा होगा और उसकी बनावट भी मलाईदार रहेगी।
मसाले अपने स्वाद के हिसाब से डालें: अगर आपको तीखा पसंद है, तो काली मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
ताजा बनाकर खाएं: शकरकंद को दही में डालने के बाद चाट खाने से उसका स्वाद अच्छा रहता है।

Continue reading on the app

पीएम मोदी वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन के प्रतिभागियों से मिले:बातचीत कर अनुभन जाना, लिखा- शंघाई में इनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चीन के शंघाई में हुई वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन 2026 में शामिन होने वाले प्रतिभागियों से अपने आवास पर मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पोस्ट में लिखा- इन शानदार युवाओं ने वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। आज 7, लोक कल्याण मार्ग में उनसे मुलाकात की और उनके अनुभव भी जाने। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी उन्होंने पोस्ट शेयर किया और लिखा- वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन 2026 में चमक बिखेरने वाले युवा साथियों का अभिनंदन!

Continue reading on the app

  Sports

PV Sindhu: आर्कटिक ओपन में पीवी सिंधु का सफर खत्म, 3 गेम तक लड़ीं फिर भी क्वार्टर फाइनल में मिली हार

पीवी सिंधु की आर्कटिक ओपन सुपर 500 में चुनौती खत्म हो गई. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय शटलर को क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की रेचानोक इंतानोन ने 21-11, 19-21, 21-18 से शिकस्त दी. पांच लाख डॉलर इनामी टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार पलटवार किया और दूसरा गेम जीतकर मुकाबले में वापसी की। हालांकि, निर्णायक गेम में इंतानोन ने बाजी मार ली. सिंधु ने इससे पहले जापान की रिको गुंजी को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी. Sat, 10 Oct 2026 11:49:29 +0530

  Videos
See all

Dhruv Rathee Detained By Police News: गुरुग्राम में ध्रुव राठी तक कैसे पहुंची पुलिस? पूरी कहानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T05:10:04+00:00

Delhi Security: प्रोटेस्ट के बीच पुलिस का सुरक्षा चक्रव्यूह #dhruvrathee #cjpprotest #latest#aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T05:06:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers